एक्सप्लोरर

RBI Rate Cut: रेपो रेट कम होने के बाद एक व्यक्ति पर खर्च में कितनी आएगी कमी? हर महीने कर लेंगे सेविंग्स

RBI Rate Cut: होम लोन पर मौजूदा इंटरेस्ट रेट 8.7 परसेंट है. अगर बैंक ब्याज में 0.25 परसेंट की कमी करते हें, तो यह 8.45 परसेंट हो जाएगा. इससे EMI पर अच्छी बचत होगी.

RBI Rate Cut: भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट्स (0.25 परसेंट) की कटौती करने के साथ ही इसे 6 परसेंट कर दिया है. साल 2025 में यह दूसरी बार है जब आरबीआई ने रेपो रेट में कटौती की है. इससे पहले फरवरी में रेपो रेट में 25 बेसिस प्वॉइंट्स की कटौती की गई थी, जो बीते पांच सालों में पहली बार की गई थी. मई, 2020 में कोरोना महामारी के समय में बैंक ने आखिरी बार रेपो रेट को कम किया था.

क्या होगा रेपो रेट कम होने का असर? 

  • रेपो रेट कम होने के चलते लोन पर EMI कम होगी.  
  • इससे डिस्पोजेबल इनकम बढ़ेगी, जिससे बाकी सामानों पर खर्च बढ़ेगा. 
  • बाजार में लिक्विडिटी बढ़ेगी. 
  • डिमांड में तेजी आएगी (ऑटो, रियल एस्टेट इत्यादि).
  • अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा. 

कितना कम हो जाएगा इंटरेस्ट रेट?

रेपो रेट कम होने का फायदा होम लोन, ऑटो लोन और पर्सनल लोन लेने वालों को मिलेगा. आपको कम इंटरेस्ट रेट पर लोन मिल जाएगा. अब जरा देखते हैं कि रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट्स की कटौती होने से होम लोन पर कितनी सेविंग्स हो जाएगी. मौजूदा समय में SBI होम लोन पर इंटरेस्ट रेट 8.7 परसेंट है. अगर बैंक भी ब्याज दर में 0.25 परसेंट की कमी करते हैं तो यह 8.45 परसेंट हो जाएगा. 

होम लोन पर इतनी हो जाएगी सेविंग्स

इस तरह से 25 लाख के होम लोन पर अभी मौजूदा 8.7 परसेंट की ब्याज पर दर 31,264 रुपये की EMI देनी पड़ती है. अगर इसे घटाकर 8.45 परसेंट कर दिया जाता है, तो EMI भी 30,930 रुपये हो जाएगी. यानी कि हर महीने 334 रुपये की बचत होगी. एक साल में 4,008 रुपये और 10 साल में EMI पर 40,080 रुपये की सेविंग्स होगी.

इसी तरह से 50 लाख के होम लोन पर अभी हर महीने 62,529 रुपये की किस्त भरनी पड़ती, रेपो रेट घटने से यह 61,859 रुपये हो जाएगी. इस तरह से हर महीने आप 670 रुपये, एक साल में 8,040 रुपये और दस साल में 80,400 रुपये बचा लेंगे. 

1 करोड़ के होम पर भी EMI अब 1,25,058 रुपये से घटकर 1,23,718 रुपये हो जाएगी, अगर बैंक भी ब्याज दर में 0.25 परसेंट की कमी करते हैं तो. इस तरह से महीने में 1,340 रुपये, एक साल में 16,080 रुपये और 10 साल में 1,60,800 रुपये की बचत होगी. 

ये भी पढ़ें:

टैरिफ के खौफ के बीच RBI ने कम किया रेपो रेट, कम होगी कार से लेकर घर तक की EMI, जानें और क्या असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget