एक्सप्लोरर

India Best CEO: जानिए कौन है सलिल पारेख, जिन्होंने चार साल में कर दिया Infosys का कायाकल्प?

Salil Parekh: सलिल पारेख को इंफोसिस का बागडोर संभाले हुए चार साल से ज्यादा वक्त बीत चुका है. इन चार वर्षों में उन्होंने जो इंफोसिस का कायाकल्प किया वो बेहद सराहनीय है.

Infosys CEO Salil Parekh: सलिल पारेख ( Salil Parekh) ने जब इंफोसिस ( Infosys) के सीईओ ( Chief Executice Officer) और मैनेजिंग डायरेक्टर ( Managing Director) का 2018 में कार्यभार संभाला तब देश की सबसे की ये सबसे प्रतिष्ठित मल्टीनेशनल आईटी कंपनी बेहद विवादों में घिरी थी. इंफोसिस ( Infosys) के फाउंडर सदस्यों और तात्कालीन सीईओ विशाल सिक्का के बीच सार्वजानिक तौर पर एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी चल रही थी. जिससे इंफोसिस के क्लाइंट ( Clients) के साथ साथ निवेशकों ( Investors) का भरोसा डगमगा रहा था. इंफोसिस ( Infosys), टीसीएस ( TCS) से लगातार पिछड़ती जा रही थी. 

जनवरी 2018 से संभाला कार्यभार
तब इंफोसिस बोर्ड ने ये जानकारी दी कि सलिल पारेख को इंफोसिस का नया सीईओ और एमडी नियुक्त करने का फैसला लिया गया. सलिल पारेख पर प्रोमोटरों को साथ लेकर चलते हुए क्लाइंट्स और निवेशकों का भरोसा जीतने की जिम्मेदारी थी. कंपनी जो जमीन खो रही थी उसे वापस हासिल करना था. और अब सलिल पारेख को इंफोसिस का बागडोर संभाले हुए चार साल से ज्यादा वक्त बीत चुका है. इन चार वर्षों में उन्होंने जो इंफोसिस का कायाकल्प किया वो बेहद सराहनीय है. इंफोसिस को दोबारा वहीं मुकाम दिलाने में उन्होंने मदद की. उनके कार्यकाल में इंफोसिस का कारोबार भी बढ़ा और मुनाफा भी. तो निवेशकों को उनके निवेश पर दोगुना से ज्यादा रिटर्न भी बीते चार सालों में मिला है. 

कैसे किया इंफोसिस का कायाकल्प
2018 में इंफोसिस के सीईओ का पदभार संभालने के बाद सलिल पारेख ने सबसे पहले क्लाइंट्स का भरोसा जीता. कंपनी ने बड़े डील हासिल किए तो काफी संख्या में नए क्लाइंट कंपनी के साथ जुड़े. सलिल पारेख के कार्यकाल में इंफोसिस के रेवेन्यू के साथ प्रॉफिट में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. 2 जनवरी 2018 के बाद से इंफोसिस के मार्केट कैपिटलाईजेशन में 200 फीसदी बढ़ चुका है. जो अभी 6.37 लाख करोड़ रुपये है. 2018 में इंफोसिस के रेवेन्यू में डिजिटल रेवेन्यू की हिस्सेदारी केवल 25.5 फीसदी थी जो सलिल पारिख के कार्यकाल में बढ़कर 58.5 फीसदी पर जा पहुंची है. 100 मिलियन डॉलर वाले बड़े क्लाइंट्स  की संख्या 20 से बढ़कर 37 हो गई है. आज इंपोसिस का पास 4 बिलियन डॉलर कैश है और कंपनी पर कोई कर्ज बकाया नहीं है. 

जानें सलिल पारेख के बारे में 
इंफोसिस ज्वाइन करने से पहले सलिल पारेख दुनिया की दिग्गज आईटी कंपनी कैपजेमिनी ( Capgemini) के ग्रुप एक्जीक्यूटिव बोर्ड में सदस्य थे.  कैपजेमिनी ( Capgemini) में 25 सालों तक वे महत्वपूर्ण पद पर तैनात थे और उन पर बड़ी जिम्मेदारियां भी थी. वे नार्थ अमेरिका में कैपजेमिनी ( Capgemini) के टर्नराउंड स्टोरी का आर्किटेक्ट भी कहा जाता है. वे Ernst & Young के पार्टनर भी थे और कंसलटेंसी फर्म के भारत में ऑपरेशन बढ़ाने का श्रेय उन्हें जाता है. 

सलिल पारेख की पढ़ाई 
सलिल पारिख ने आईआईटी बॉम्बे से एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री हासिल की है साथ ही उन्होंने Cornell University से कम्प्यूटर साइंस और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इंफोसिस में सलिल पारेख सीधे चेयरमैन नंदन निलेकणि को रिपोर्ट करते हैं और कंपनी के फाउंसर एन आर नारायणमूर्ति के भरोसे को भी जीतते में उन्होंने कामयाबी हासिल की है.  

ये भी पढ़ें

India Best CEO: जानिए कैसे एक इंटर्न से टाटा संस के चेयरमैन बने मैराथन मैन 'नटराजन चंद्रशेखरन'

India Best CEO: जानिए Nykaa की फाल्गुनी नायर के बारे में जो हैं देश की पहली सेल्फ-मेड महिला अरबपति!

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद के 'बंटी-बबली' से मिलो, निवेश के नाम पर ऐंठे करोड़ों रुपए, स्विट्जरलैंड में मनाया 'हनीमून'
हैदराबाद के 'बंटी-बबली' से मिलो, निवेश के नाम पर ऐंठे करोड़ों रुपए, स्विट्जरलैंड में मनाया 'हनीमून'
भारत की तिजोरी में आया डॉलर का सैलाब, विदेशी मुद्रा भंडार 674 अरब डॉलर के पार, बढ़ने के क्या हैं कारण?
भारत की तिजोरी में आया डॉलर का सैलाब, विदेशी मुद्रा भंडार 674 अरब डॉलर के पार, बढ़ने के क्या हैं कारण?
मुंबई में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा वॉटर मेट्रो नेटवर्क, खर्च होंगे 6066 करोड़, क्या-क्या होगा खास?
मुंबई में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा वॉटर मेट्रो नेटवर्क, खर्च होंगे 6066 करोड़, क्या-क्या होगा खास?
हवाई यात्रियों की जान जोखिम में! सुरक्षा नियमों में ढिलाई पर इंडिगो को लगी फटकार, कब- कब लगा जुर्माना?
हवाई यात्रियों की जान जोखिम में! सुरक्षा नियमों में ढिलाई पर इंडिगो को लगी फटकार, कब- कब लगा जुर्माना?

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget