एक्सप्लोरर

बैन से बजाज फाइनेंस को कितना नुकसान, जानिए किसको होगा फायदा 

Bajaj Finance Trouble: बजाज फाइनेंस के दो प्रोडक्ट ईकॉम और इंस्टा ईएमआई कार्ड पर रोक के चलते न सिर्फ कंपनी का बिजनेस प्रभावित होगा बल्कि अन्य एनबीएफसी के हाथ में भी तगड़ा मौका लग गया है.

Bajaj Finance Trouble: देश की सबसे बड़ी एनबीएफसी (NBFC) बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) मुसीबत में फंस गई है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने कंपनी के दो प्रोडक्ट ईकॉम (eCOM) और इंस्टा ईएमआई कार्ड (Insta EMI Card) के जरिए लोन देने पर रोक लगा दी है. आरबीआई का ये आदेश तुरंत लागू हो गया है. इस आदेश के चलते न सिर्फ कंपनी का बिजनेस प्रभावित होगा बल्कि अन्य एनबीएफसी के हाथ में भी तगड़ा मौका लग गया है. आइए समझते हैं कि केंद्रीय बैंक के इस फैसले का सेक्टर पर क्या प्रभाव पड़ेगा. 

ग्राहकों को नहीं दे रही थी केएफएस 

आरबीआई ने कंपनी पर डिजिटल लेंडिंग गाइडलाइंस (Digital lending guidelines) का पालन नहीं करने का आरोप लगाया है. बजाज फाइनेंस केएफएस नियमों (KFS Rules) का पालन नहीं कर रही थी. आरबीआई के मुताबिक, डिजिटल लोन लेने वाले हर ग्राहक को आसान भाषा में केएफएस उपलब्ध कराना जरूरी है. इसमें लोन अमाउंट, लोन की अवधि, ब्याज दर, फीस और जुर्माने से संबंधित जानकारियां होती हैं.    

बजाज पर क्या प्रभाव पड़ेगा 

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, आरबीआई का यह फैसला निश्चित ही कंपनी को नुकसान पहुंचाएगा. चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी ने 35 लाख से ज्यादा नए कस्टमर जोड़े. इनमें से 6.70 लाख ईएमआई कार्ड ग्राहक हैं. कुल ग्राहकों में से 10 फीसद इंस्टा ईएमआई कार्ड धारक हैं. हालांकि, कंपनी का दावा है कि उसे फीस में सिर्फ 1 फीसद और लाभ में 0.5 फीसद का ही नुकसान होने की आशंका है. कंपनी जल्द से जल्द केएफएस नियमों को सुधार लेगी. मगर, बाजार विशेषज्ञ कहते हैं कि इससे न सिर्फ बजाज को नुकसान होने वाला है बल्कि अन्य एनबीएफसी के पास भी बाजार हिस्सेदारी बढ़ने का अच्छा मौका आ गया है. 

जिओ फाइनेंसियल बाजार में उतरने को तैयार 

बजाज फाइनेंस पर यह कार्रवाई उस समय हुई जब रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की जिओ फाइनेंसियल (Jio Financial) बाजार में कूदने को तैयार बैठी है. जिओ के पास बड़ा टेलिकॉम नेटवर्क और अच्छी पूंजी है. यदि बजाज पर यह बैन लंबा चलता है तो जिओ के लिए बिना विरोध के रास्ता साफ मिलने वाला है. 

ग्राहकों पर क्या असर पड़ेगा 

बजाज फाइनेंस की वेबसाइट के अनुसार, कंपनी के लगभग 6.30 करोड़ ग्राहक हैं. यह रिटेल, छोटे एवं मध्यम कारोबारियों को कई तरह के लोन देती है. साथ ही पैसा भी जमा करती है. इस बैन से ईएमआई पर कर्ज लेने वाले ग्राहकों को बड़ा नुकसान होगा.

ये भी पढ़ें 

DGCA Report: त्योहारी सीजन में हवाई जहाज से खूब उड़े लोग, इंडिगो अभी भी नंबर वन कंपनी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIP Tips: रोजाना, मंथली या सालाना एसआईपी, क्या है ज्यादा बेहतर?
SIP Tips: रोजाना, मंथली या सालाना एसआईपी, क्या है ज्यादा बेहतर?
महीने की कमाई 2.5 लाख, फिर भी कर्ज के जाल में फंसा है बेंगलुरु का परिवार
महीने की कमाई 2.5 लाख, फिर भी कर्ज के जाल में फंसा है बेंगलुरु का परिवार
भारत के पास है 880 टन सोने का भंडार, US-चीन के मुकाबले हम कहां?
भारत के पास है 880 टन सोने का भंडार, US-चीन के मुकाबले हम कहां?
जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?
जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget