एक्सप्लोरर

एयरलाइंस IndiGo में नेतृत्व परिवर्तन के बीच नए अंतरिम अध्यक्ष का अपने कर्मचारियों को बड़ा संदेश

कंपनी के सीईओ Pieter Elbers ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद कंपनी के सह-संस्थापक Rahul Bhatia को नए सीईओ की नियुक्ति तक अंतरिम रूप से प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी IndiGo में शीर्ष नेतृत्व स्तर पर बड़ा बदलाव हुआ है. कंपनी के सीईओ Pieter Elbers ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद कंपनी के सह-संस्थापक Rahul Bhatia को नए सीईओ की नियुक्ति तक अंतरिम रूप से प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

अंतरिम प्रमुख का कर्मचारियों को संदेश

अंतरिम जिम्मेदारी संभालने के बाद राहुल भाटिया ने कर्मचारियों को अपने पहले संदेश में कंपनी के हालिया संकट और आगे की प्राथमिकताओं पर बात की. उन्होंने पिछले साल दिसंबर में आए संकट का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय जो परिस्थितियां बनी थीं, वैसी स्थिति भविष्य में दोबारा नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि न तो यात्रियों को और न ही कर्मचारियों खासतौर पर फ्रंटलाइन स्टाफ को ऐसी परेशानियों का सामना करना पड़े.

भाटिया ने उन कर्मचारियों के प्रति आभार जताया जिन्होंने उस कठिन दौर में बिना थके कंपनी के ऑपरेशंस को संभाला. उन्होंने कर्मचारियों के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनकी नई जिम्मेदारी सिर्फ ग्राहकों और शेयरधारकों तक सीमित नहीं है, बल्कि कंपनी के हर कर्मचारी के प्रति भी है.

उन्होंने कंपनी के कार्य-संस्कृति को मजबूत करने, ऑपरेशंस में सुधार लाने और यात्रियों को बेहतर गुणवत्ता वाली सेवाएं देने की प्रतिबद्धता दोहराई.

पीटर एल्बर्स ने क्यों दिया इस्तीफा?

दिसंबर में कंपनी को बड़े परिचालन संकट का सामना करना पड़ा था. 3 से 5 दिसंबर के बीच लगभग 2,507 उड़ानें रद्द हुई थीं और 1,852 उड़ानें देरी से संचालित हुई थीं, जिससे देशभर में तीन लाख से अधिक यात्री प्रभावित हुए थे. इसके बाद विमानन नियामक Directorate General of Civil Aviation ने जनवरी में एयरलाइन पर 22.20 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था.

नियामक ने एल्बर्स समेत दो अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को नियमों के पालन में कमी के लिए चेतावनी भी दी थी और एयरलाइन को दीर्घकालिक सुधार सुनिश्चित करने के लिए 50 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी देने का निर्देश दिया था. कंपनी की मूल संस्था InterGlobe Aviation ने एक बयान में कहा कि पीटर एल्बर्स तत्काल प्रभाव से सीईओ पद से हट रहे हैं.

एल्बर्स 6 सितंबर 2022 से इंडिगो के सीईओ थे. उन्होंने अपने इस्तीफे में कहा कि इंडिगो का नेतृत्व करना उनके लिए सम्मान और गर्व की बात रही है. कंपनी ने उनके योगदान के लिए धन्यवाद देते हुए उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं.

ये भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट में तनाव और विदेशी निवेशकों की दूरी लुढ़का रुपया, डॉलर के सामने निकल रहा दम

राजेश कुमार पत्रकारिता जगत में पिछले करीब 14 सालों से ज्यादा वक्त से अपना योगदान दे रहे हैं. राष्ट्रीय और सामाजिक मुद्दों से लेकर अपराध जगत तक, हर मुद्दे पर वह स्टोरी लिखते आए हैं. इसके साथ ही, किसी खबरों पर किस तरह अलग-अलग आइडियाज के साथ स्टोरी की जाए, इसके लिए वह अपने सहयोगियों का लगातार मार्गदर्शन करते रहे हैं. इनकी अंतर्राष्ट्रीय जगत की खबरों पर खास नज़र रहती है, जबकि भारत की राजनीति में ये गहरी रुचि रखते हैं. इन्हें क्रिकेट खेलना काफी पसंद और खाली वक्त में पसंद की फिल्में भी खूब देखते हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर ऑफ ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म किया है. राजनीति, चुनाव, अंतरराष्ट्रीय संबंधों और अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों पर राजेश कुमार लगातार लिखते आ रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Trump on Hormuz: अगर होर्मुज पर अमेरिका ने किया कब्जा तो भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ऐंठेंगे हमारे अरबों डॉलर?
अगर होर्मुज पर अमेरिका ने किया कब्जा तो भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ऐंठेंगे हमारे अरबों डॉलर?
E20 News: भारत से लेकर जापान तक, जानें किस देश में कितनी होती है इथेनॉल मिक्सिंग, वहां कैसा है पेट्रोल मॉडल
भारत से लेकर जापान तक, जानें किस देश में कितनी होती है इथेनॉल मिक्सिंग, वहां कैसा है पेट्रोल मॉडल
Hormuz Crisis: 170 KM वाले होर्मुर्ज से बचने के लिए दुबई की कंपनी ने बनाया प्लान, अब ऐसे निकलेंगे जहाज
170 KM वाले होर्मुर्ज से बचने के लिए दुबई की कंपनी ने बनाया प्लान, अब ऐसे निकलेंगे जहाज
India-UK Trade Deal: 99% सामान पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, भारत की सबसे बड़ी ट्रेड डील 15 जुलाई से लागू, क्या-क्या सस्ता होगा?
CETA: 99% सामान पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, भारत की सबसे बड़ी ट्रेड डील 15 जुलाई से लागू, क्या-क्या सस्ता होगा?

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget