एक्सप्लोरर

Gratuity: नौकरी के कितने साल बाद होते हैं ग्रेच्युटी के हकदार, जानिए इसे कैलकुलेट करने का पूरा फॉर्मूला

Gratuity Calculation: ग्रेच्युटी पेमेंट एक्ट के तहत इसकी कैलकुलेशन के नियम बनाए गए हैं. आज हम आपको 5, 7 और 10 साल की सेवा करने वालों के लिए ग्रेच्युटी फॉर्मूला बताने जा रहे हैं.

Gratuity Calculation: किसी भी कर्मचारी के लिए उसकी सैलरी, पीएफ और पेंशन के बराबर ही महत्त्व ग्रेच्युटी का होता है. ग्रेच्युटी आपको मिलने वाला वह पैसा होता है, जो कंपनियां आपकी निरंतर सेवा के बदले आपको देती हैं. एक कर्मचारी जो लगातार किसी एक कंपनी को ही अपनी सेवाएं दे रहा है, उसे रिटायरमेंट या कंपनी छोड़ने के समय यह रकम एक साथ मिल जाती है. इससे वह आगे का जीवन आसानी से गुजार सकता है. आज हम यहां यह चर्चा करने वाले हैं कि आखिर कैसे ग्रेच्युटी की गणना की जाती है. साथ ही कौन से कर्मचारी इसके योग्य होते हैं और कितने साल की सेवाओं पर इसका लाभ मिलता है. तो आइए समझ लेते हैं ग्रेच्युटी के बारे में सब कुछ. 

5 साल की लगातार सेवा करने पर हो जाते हैं ग्रेच्युटी के हकदार 

ग्रेच्युटी पेमेंट एक्ट, 1972 (Gratuity Payment Act) के अनुसार, इस संबंध में नियम बनाए गए थे. इसके तहत ग्रेच्युटी के सभी पैरामीटर तय किए गए हैं. इनके अनुसार, अगर आपने 10 या उससे ज्यादा कर्मचारियों वाली कंपनी में 5 साल की लगातार सेवा कर ली है तो आप ग्रेच्युटी के हकदार हो जाते हैं. ग्रेच्युटी में आपको अंतिम सैलरी और नौकरी के वर्ष के आधार पर भुगतान किया जाता है. इसका फॉर्मूला (आखिरी वेतन) x (सेवा के वर्ष) x (15/26) होता है.

हर साल की नौकरी पर 15 दिन की सैलरी का होता है भुगतान 

आपकी आखिरी सैलरी में अंतिम 10 महीनों का औसत निकाला जाता है. इसमें बेसिक सैलरी, डियरनेस अलाउंस और कमीशन जोड़ा जाता है. ग्रेच्युटी फॉर्मूले को आसान शब्दों में समझें तो आपको हर एक साल की नौकरी पर 15 दिन की वेतन ग्रेच्युटी के रूप में भुगतान की जाती है. इसमें महीना 26 दिन का माना जाता है, जिसमें 4 संडे भी जुड़े रहते हैं. 

इतना मिलेगा आपको पैसा, समझ लीजिए पूरी कैलकुलेशन 

अगर आपने 5 साल तक किसी कंपनी में नौकरी की है और आपकी आखिरी सैलरी 35000 रुपये थी तो आपको ग्रेच्युटी के रूप में 1,00,961 रुपये मिलेंगे. ठीक इसी तरह अगर आपने 7 साल नौकरी कर ली है और आपकी वेतन 50000 रुपये महीना है तो आपको 2,01,923 रुपये ग्रेच्युटी के तौर पर मिलेंगे. अगर आपने किसी कंपनी में 10 साल सेवा करने के बाद नौकरी छोड़ी और आपकी सैलरी 75000 रुपये हो चुकी है तो आपको ग्रेच्युटी के तौर पर 4,32,692 रुपये का भुगतान किया जाएगा. 

ग्रेच्युटी पेमेंट एक्ट से बाहर की कंपनी भी दे सकती है लाभ 

अगर आपकी कंपनी ग्रेच्युटी पेमेंट एक्ट के अंदर रजिस्टर नहीं है तो भी आपको इसका लाभ मिल सकता है. हालांकि, इसमें गणना का तरीका बदल जाएगा. इसमें आपको हर साल की नौकरी पर आधा महीने की वेतन दी जाएगी. साथ ही महीना 30 दिन का माना जाएगा.

ये भी पढ़ें 

Byju Raveendran: बायजू पर लग जाएगा ताला, बायजू रविंद्रन बोले- हजारों लोग खो देंगे जॉब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Flight टिकट बुक करते ही सस्ता हुआ किराया? MakeMyTrip लौटाएगा पैसे
Flight टिकट बुक करते ही सस्ता हुआ किराया? MakeMyTrip लौटाएगा पैसे
Explained: 2 अक्टूबर को बंद नहीं होगा UPI, विरोध पर दूर करें सारा कंफ्यूजन
Explained: 2 अक्टूबर को बंद नहीं होगा UPI, विरोध पर दूर करें सारा कंफ्यूजन
दिल्ली-NCR और मुंबई में जगह की कमी! आसमान छू रहा प्रीमियम ऑफिस का किराया
दिल्ली-NCR और मुंबई में जगह की कमी! आसमान छू रहा प्रीमियम ऑफिस का किराया
सस्ता सामान और बेस्ट डील्स ढूंढकर देगा AI, 5 में से 4 लोगों ने अपनाई स्मार्ट शॉपिंग
सस्ता सामान और बेस्ट डील्स ढूंढकर देगा AI, 5 में से 4 लोगों ने अपनाई स्मार्ट शॉपिंग

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UPI चार्ज लगाए जाने पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, RBI-केंद्र को नोटिस
UPI चार्ज लगाए जाने पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, RBI-केंद्र को नोटिस
'PDA में A फॉर ओवैसी होना चाहिए', अखिलेश यादव पर बरसे AIMIM नेता
'PDA में A फॉर ओवैसी होना चाहिए', अखिलेश यादव पर बरसे AIMIM नेता
'ये है गठबंधन...', कहते ही शहजाद पूनावाला की पिटाई, स्वरा भास्कर ने बचाया
'ये है गठबंधन...', कहते ही शहजाद पूनावाला की पिटाई, स्वरा भास्कर ने बचाया
वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के किसने लगाए? क्रिस गेल दूसरे नंबर पर
वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के किसने लगाए? क्रिस गेल दूसरे नंबर पर
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
बच्चा पैदा होते ही मिलेगी सोने की अंगूठी, CM विजय ने किसे पहनाई गोल्ड रिंग
बच्चा पैदा होते ही मिलेगी सोने की अंगूठी, CM विजय ने किसे पहनाई गोल्ड रिंग
Wooden Table Cleaning: क्या फीकी पड़ गई है लकड़ी की मेज? बिना पॉलिश ऐसे चमकाएं
क्या फीकी पड़ गई है लकड़ी की मेज? बिना पॉलिश ऐसे चमकाएं
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
Embed widget