जानें भारतीय नोटों पर कैसे आई महात्मा गांधी की तस्वीर, कब और कैसे हुई शुरुआत
देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर भारतीय करेंसी पर कब और कैसे आई इसको लेकर आपको यहां महत्वपूर्ण जानकारी मिल जाएगी.

नई दिल्लीः आज 2 अक्टूबर के दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पूरा देश मना रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस अवसर पर गुजरात में हैं और वहां साबरमती रिवर फ्रंट पर मौजूद हैं. गांधीजी को आज सारा देश याद कर रहा है और उनकी याद में देशभर में तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.
गांधीजी जहां हमारे विचारों में, हमारी प्रेरणा के स्त्रोत के रूप में हमारे जीवन में अक्सर प्रासंगिक साबित होते हैं वहीं दैनिक जीवन में हम रोजाना गांधीजी से रूबरू होते हैं और वो भी एक बार नहीं कई बार. आप सोचेंगे कि ऐसा कैसे तो ध्यान करें कि हमारी करेंसी जिनके लगभग सभी नोटों पर गांधीजी की तस्वीर है और वो हमारे रोजमर्रा के जीवन में कई बार हाथों से गुजरते हैं. इसी तरह गांधीजी की तस्वीर से हमारा वास्ता दिन में कई बार पड़ता है.
जानिए क्या बताता है आपका PAN CARD, क्या है इसमें लिखे 10 कैरेक्टर्स का मतलब लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारतीय करेंसी पर गांधीजी की तस्वीर कब और कैसे आई तो इसके पीछे एक दिलचस्प इतिहास है. पिछले कुछ सालों में इंडियन करेंसी का स्वरूप बदला है और कई नई तस्वीरों को 2000, 500, 100, 50, 10 रुपये के नोटों पर जगह दी गई है लेकिन इनके फ्रंट में गांधीजी की तस्वीर का सिलसिला नहीं बदला और ये भारतीय नोटों के अभिन्न अंग बने हुए हैं.
नोटों पर कब आई गांधीजी की तस्वीर गांधीजी की तस्वीर सबसे पहले कब सामने आई इसको लेकर जो जानकारी है उसके तहत सामने आया है कि सबसे पहले 1969 में भारतीय नोटों पर महात्मा गांधी की तस्वीर छपी थी जो कि उनका जन्म शताब्दी वर्ष था यानी उनके जन्मदिन को 100 वर्ष पूरे हो गए थे. उस समय 5 और 10 रुपये के नोट पर गांधीजी की तस्वीर छपी थी.
7th Pay Commission: जल्द बढ़ सकता है कर्मचारियों का DA, त्योहारी सीजन में मिल सकता है तोहफा
महात्मा गांधी से पहले अशोक स्तंभ की तस्वीर छपती थी महात्मा गांधी से पहले भारतीय नोटों पर अशोक स्तंभ की तस्वीर छपती थी जिसे साल 1996 में आरबीआई ने बदल दिया और मौजूदा महात्मा गांधी की तस्वीर वाले नोटों की सीरीज जारी की गई. जब अशोक स्तंभ की जगह महात्मा गांधी की तस्वीर को नोटों पर जगह दी गई तो अशोक स्तंभ की तस्वीर को पूरी तरह हटाया नहीं गया बल्कि नोटों के निचले हिस्से में बाईं ओर छपाया जाने लगा. अब अशोक स्तंभ ज्यादातर नोटों में बाईं ओर आता है.
Flipkart पर खरीदें 100 रुपये से कम में ये आकर्षक प्रोडेक्ट्स, दीवाली के लिए आ सकते हैं काम
वॉटर मार्क में गांधीजी की फोटो आरबीआई से मिली जानकारी के मुताबिक 15 जुलाई 1993 को सभी नोटों में वॉटर मार्क क्षेत्र में महात्मा गांधी की फोटो छापने के लिए सिफारिश की गई थी.
PPF, NSC, KVP जैसी स्मॉल सेविंग स्कीमों की ब्याज दरों पर सरकार ने लिया ये फैसला, जानें नई दरें
Source: IOCL

























