एक्सप्लोरर

LIC के न्यू चिल्ड्रन्स मनी बैक प्लान के बारे में जानें, कम खर्च में ज्यादा फायदे

एलआईसी के पास एक ऐसी पॉलिसी है जिसके जरिए वो बच्चों का भविष्य सुरक्षित होने का भरोसा दिलाती है. इस पॉलिसी का नाम न्यू चिल्ड्रन्स मनी बैक प्लान है.

नई दिल्लीः एलआईसी यानी लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन या भारतीय जीवन बीमा निगम की जीवन बीमा पॉलिसी पर ग्राहक सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं. अपनी गाढ़ी कमाई से बचाए पैसे को लोग एलआईसी में रखकर सुरक्षित मानते हैं. इसमें व्यस्कों से लेकर बच्चों तक के लिए ऐसी पॉलिसी हैं जिनके जरिए ग्राहक अपना व बच्चों का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं. बच्चों के लिए एक ऐसी ही पॉलिसी एलआईसी के पास है जिसके जरिए वो बच्चों का भविष्य सुरक्षित होने का भरोसा दिलाती है. इस पॉलिसी का नाम न्यू चिल्ड्रन्स मनी बैक प्लान है जिसके जरिए आप 10 हजार रुपये लगाकर बच्चों के लिए एक अच्छा प्लान ले सकते हैं. क्या है न्यू चिल्ड्रन्स मनी बैक प्लान? LIC का न्यू चिल्ड्रन्स मनी बैक प्लान एक ऐसा प्लान है जिसमें आप 0 वर्ष से लेकर 12 वर्ष तक की आयु के बच्चों के लिए पॉलिसी ले सकते हैं. इसमें कम से कम 10 हजार रुपये का निवेश करना होता है और अधिकतम राशि निवेश करने की कोई सीमा नहीं है. मनी बैक का फायदा कैसे मिलता है? इस पॉलिसी को लेने वाले को 18 साल, 20 साल और 22 साल का होने पर सम एश्योर्ड की 20 फीसदी रकम मिल जाती है. मैच्योरिटी पर मिलने वाला लाभ मैच्योरिटी पर मिलने वाले लाभ को देखें तो बीमाधारक को बीमा राशि का बचा हुआ 40 फीसदी हिस्सा बोनस के साथ वापस मिल सकता है. हालांकि इसके लिए जरूरी है कि बीमाधारक की पॉलिसी अवधि के दौरान मृत्यु न हुई हो. डेथ बेनिफिट का क्या है नियम डेथ बेनिफिट के तहत देखें तो पॉलिसी की टर्म के दौरान पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है तो ऐसी स्थिति में बीमा राशि के अलावा निहित साधारण प्रत्यावर्ती बोनस और अंतिम अतिरिक्त बोनस दिए जाने का प्रावधान है. एक और खास बात इस पॉलिसी में है कि डेथ बेनिफिट कुल प्रीमियम पेमेंट का 105 फीसदी से कम नहीं हो सकता है. इस पॉलिसी में प्रीमियम वेवर-बेनिफिट राइडर की सुविधा भी उपलब्ध है जिसे पॉलिसी की टर्म के दौरान लिया जा सकता है. ये भी पढ़ें कोरोना वायरस मामलों में क्लेम से इनकार नहीं कर सकती हैं बीमा कंपनियां-जीवन बीमा परिषद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान
अपनी आंखें खोलें! 1.5 लाख का iPhone या परिवार का हेल्थ इंश्योरेंस, क्या जरूरी?
अपनी आंखें खोलें! 1.5 लाख का iPhone या परिवार का हेल्थ इंश्योरेंस, क्या जरूरी?
कभी एलन मस्क से ज्यादा अमीर थे मुकेश अंबानी, फिर कैसे पलट गई बाजी?
कभी एलन मस्क से ज्यादा अमीर थे मुकेश अंबानी, फिर कैसे पलट गई बाजी?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget