एक्सप्लोरर

Kisan Credit Card: किसान क्रेडिट कार्ड कैसे बनवाएं, किन दस्तावेजों की होती है जरूरत और क्या हैं फायदे, जानें सब कुछ

किसान क्रेडिट कार्ड को बनवाने के लिए आपके पास कई ऑप्शंस हैं. आप या तो को-ऑपरेटिव बैंक, नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक और इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया से अपने किसान क्रेडिट कार्ड को बनवा सकते हैं या आवेदन कर सकते हैं.

कोरोना महामारी के कारण देश की अर्थव्यवस्था को काफी नुकसान पहुंचा है. संकट की इस स्थिति में किसानों, मजदूरों और अन्यों को राहत देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा कई राहत पैकेज की घोषणा भी की गई है. आत्मनिर्भर पैकेज भी इन्ही में से एक है. दरअसल इस पैकेज के तहत सरकार द्वारा देश के 2.5 करोड़ अन्नदाताओं को क्रेडिट कार्ड के जरिए ऋण देने की घोषणा की गई है. अब सवाल यह उठता है कि किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत होती है और अगर आपका किसान क्रेडिट कार्ड नहीं बनता है तो उस स्थिति में कहां शिकायत की जाती है?

कैसे बनवाएं किसान क्रेडिट कार्ड

किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए सबसे पहले आपको किसान स्कीम की वेबसाइट को गूगल पर सर्च कर ओपन करना होता है. इसके बाद वेबसाइट पर जाकर किसान क्रेडिट कार्ड के फार्म को डाउनलोड करें. यहां आपको बैंक में जमा किए जाने वाले सभी दस्तावेजों (डॉक्यूमेंट्स) के बारे में जानकारी मिल जाएगी. वैसे बता दें कि बैंक में जमा करने के लिए किसानों से केवल 3 दस्तावेज ही लिए जाते हैं.

किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • एक फोटो

जो भी किसान क्रेडिट कार्ड बनवाना चाहता है उसे इन डाक्यूमेंट्स के साथ एक शपथ पत्र भी बैंक में जमा कराना अनिवार्य होता है, जिसमें यह बताया जाता है कि आपने किसी अन्य बैंक से कर्ज तो नहीं लिया है.

कहां बनवा सकते हैं किसान क्रेडिट कार्ड

किसान क्रेडिट कार्ड को बनवाने के लिए आपके पास कई ऑप्शंस हैं. आप या तो को-ऑपरेटिव बैंक, नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक और इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया से अपने किसान क्रेडिट कार्ड को बनवा सकते हैं या आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए सर्वप्रथम गूगल पर सर्च कर पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर क्लिक कर इसे ओपन कर लें. यहां फार्मर की टैब में दाईं तरफ डाउनलोड किसान क्रेडिट फॉर्म के ऑप्शन पर क्लिक करें. फॉर्म डाउनलोड करके इसे भरकर नजदीकी बैंक में जमा करा दें. यहां आपको बता दें कि किसान क्रेडिट कार्ड की वैलिडिटी सीमा 5 साल तय की गई है.

यहां कर सकते हैं शिकायत

अगर आपको क्रेडिट कार्ड से संबंधित कोई समस्या है या फिर आपके दस्तावेजों और इससे जुड़ी कोई भी शिकायत है तो आप शिकायत पोर्टल पर या UMANG ऐप पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. जल्द ही आपकी शिकायत का निवारण किया जाएगा.

सरकार ने किसानों को ब्याज में दी राहत

गौरतलब है कि किसान क्रेडिट कार्ड पर 3 लाख तक का लोन मिलता है. इस लोन पर बैंक 9 फीसदी ब्याज लेता है लेकिन सरकार ने किसानों को राहत देने की खातिर इस ब्याज पर 2 फीसदी की सब्सिडी दी है. वहीं बता दें कि किसान अगर समय से पहले ब्याज चुका देते हैं तो उन्हे सरकार से 3 फीसदी सब्सिडी और दी जाती है. इस स्थिति में किसान को कर्ज की राशि पर केवल 4 फीसदी ही ब्याज चुकाना होता है.

ये भी पढ़ें

कोरोना काल में नौकरी गंवा चुके लोगों को राहत, बेरोजगारी लाभ का दावा करने वाली शर्तों में मिली ये छूट

UPI का करते हैं इस्तेमाल तो इन बातों का रखें ध्यान, कहीं हो न जाएं फ्रॉड के शिकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेट्रोल पर साढ़े 3 रुपए, डीजल पर 1.50 रुपए घटा विंडफॉल टैक्स, आधी रात को ऐलान
पेट्रोल पर साढ़े 3 रुपए, डीजल पर 1.50 रुपए घटा विंडफॉल टैक्स, आधी रात को ऐलान
RBI ने इस बैंक पर लगाया 59.20 लाख का जुर्माना, वित्तीय खामियां बनीं वजह
RBI ने इस बैंक पर लगाया 59.20 लाख का जुर्माना, वित्तीय खामियां बनीं वजह
Blinkit, Zepto और Instamart पर FDA का एक्शन, 14 लाइसेंस सस्पेंड
Blinkit, Zepto और Instamart पर FDA का एक्शन, 14 लाइसेंस सस्पेंड
Inflation: हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद
हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget