एक्सप्लोरर

IPO News: आज खुलेगा रियल एस्टेट कंपनी कीस्टोन रियलटर्स का IPO, पढ़िए प्राइस बैंड सहित पूरी डिटेल्स

Keystone Realtors IPO: कीस्टोन रियलटर्स मार्केट में उतरने जा रही है और कंपनी ने आईपीओ के जरिए 635 करोड़ रुपए जुटाने का टारगेट रखा है. IPO 14 नवंबर को खुलेगा और 16 नवंबर को बंद हो जाएगा.

Keystone Realtors Rustomjee IPO: मुंबई की रियल एस्टेट कंपनी कीस्टोन रियलटर्स (Keystone Realtors) इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी आईपीओ (IPO) लेकर आ रही है. IPO से कंपनी ने 635 करोड़ रुपए जुटाने का टारगेट रखा है. आईपीओ के तहत 560 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे और इसके प्रवर्तक 75 करोड़ रुपए तक की बिक्री पेशकश यानी ऑफर फॉर सेल (OFS) लेकर आ रहे हैं. आईपीओ के लिए 514-541 रुपए प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है. IPO 14 नवंबर को खुलेगा और 16 नवंबर को बंद हो जाएगा. कीस्टोन रियल्टर्स पहले ही एंकर निवेशकों से 190 करोड़ रुपये जुटा चुकी है.

कंपनी का क्या है कहना 
'रुस्तमजी' ब्रांड (Rustomjee) के तहत संपत्तियों की बिक्री करने वाली कीस्टोन रियल्टर्स लिमिटेड (Keystone Realtors Limited) के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक बोमन रुस्तम ईरानी का कहना है कि, ''मैं सकारात्मक हूं कि जनता हमारी उपलब्धियों को समझेगी और लंबे समय तक हम शानदार रिटर्न देंगे.'' 

ये है कंपनी का बिजनेस
वर्ष 1995 में स्थापित Keystone Realtors के पास मुंबई महानगरीय क्षेत्र (MMR) में 32 पूर्ण परियोजनाएं, 12 निर्माणाधीन परियोजनाएं और 19 आगामी परियोजनाएं हैं. जून 2022 तिमाही में कंपनी ने 168.5 करोड़ रुपये के राजस्व के साथ 4.22 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है. कीस्टोन रियल्टर्स ने 2 करोड़ से ज्यादा वर्ग फुट के उच्च-मूल्य और किफायती आवासीय भवनों, प्रीमियम एस्टेट्स, टाउनशिप, कॉरपोरेट पार्कों, खुदरा स्थानों, स्कूलों, प्रतिष्ठित स्थलों और विभिन्न अन्य रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को विकसित किया है.

क्या है कंपनी का प्रोफाइल 
कीस्टोन रियलटर्स प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपर्स (Real Estate Developers) में से एक है. जुहू, बांद्रा पूर्व, खार, भांडुप, विरार और ठाणे में इसकी मौजूदगी है. किफायती, मध्यम और बड़े पैमाने पर, प्रीमियम और सुपर प्रीमियम के तहत घरों की एक विस्तृत रेंज कंपनी दे रही है. ये सभी श्रेणियां इसके रुस्तमजी ब्रांड के तहत हैं.

ये भी पढ़ें

Stock Market Outlook: इस हफ्ते आएंगे महंगाई दर के आंकड़े, किन बातों पर निर्भर होगी बाजार की रफ्तार- जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG News: ये देश ना होता तो आज भारत में गैस सिलेंडर के लाले पड़ जाते! यूएई और सऊदी अरब छूटे पीछे
ये देश ना होता तो आज भारत में गैस सिलेंडर के लाले पड़ जाते! यूएई और सऊदी अरब छूटे पीछे
Flight News: फ्लाइट के भीतर शख्स के सिर में लगी चोट, अब 2 लाख का मुआवजा देगी ये एयरलाइंस
Flight News: फ्लाइट के भीतर शख्स के सिर में लगी चोट, अब 2 लाख का मुआवजा देगी ये एयरलाइंस
Gold Price: क्या आज है सोना खरीदने का अच्छा मौका? एक्सपर्ट्स ने बताया, अब और कीमत गिरेगी या नहीं
क्या आज है सोना खरीदने का अच्छा मौका? एक्सपर्ट्स ने बताया, अब और कीमत गिरेगी या नहीं
200 Note: कैसे पहचानें 200 रुपए का नोट असली है या नकली, RBI के इन 7 प्वाइंट्स से दूर करें कंफ्यूजन
कैसे पहचानें 200 रुपए का नोट असली है या नकली, RBI के इन 7 प्वाइंट्स से दूर करें कंफ्यूजन

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Embed widget