एक्सप्लोरर

Education Loan: खराब CIBIL पर भी इस लोन से मना नहीं कर सकते हैं बैंक, जानें क्या है हाईकोर्ट की राय

Education Loan: केरल हाईकोर्ट ने एजुकेशन लोन को लेकर एक अहम टिप्पणी की है. कोर्ट ने कहा कि छात्रों को कम सिबिल स्कोर के बावजूद भी एजुकेशन लोन देने से बैंक इनकार नहीं कर सकते हैं.

Education Loan: किसी बैंक से लोन प्राप्त करने के लिए सिबिल स्कोर का बेहतर रहना बहुत आवश्यक है. कई बार छात्रों को सिबिल स्कोर बेहतर न होने के कारण बैंक से एजुकेशन लोन नहीं मिलता है. अब इसे लेकर केरल हाईकोर्ट ने एक अहम टिप्पणी की है. जस्टिस पीवी कुन्हीकृष्णन ने बैंकों को फटकार लगाते हुए कहा कि कम सिबिल स्कोर के आधार पर छात्रों को एजुकेशन लोन देने से इनकार नहीं किया जा सकता है. उन्होंने बैंकों से एजुकेशन लोन के आवेदनों पर मानवीय दृष्टिकोण अपनाने के लिए कहा.

लाइव लॉ की एक रिपोर्ट के अनुसार, केरल हाईकोर्ट इस मामले में दायर एक पीआईएल पर सुनवाई कर रहा था. कोर्ट ने कहा कि छात्र से देश का निर्माण होता है. केवल सिबिल स्कोर कम होने के आधार पर छात्र के एजुकेशन लोन एप्लीकेशन को रद्द कर देना गलत है. बैंकों को इस मामले में मानवीय पहलू पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है.

क्या है पूरा मामला?

गौरतलब है कि याचिकार्ता छात्र दे कुल दो लोन लिए थे, जिसमें से एक लोन में 16,667 रुपये ओवरड्यू हो गया था. इस कारण बैंक ने छात्र के लोन खाते को ओवरड्यू में डाल दिया था. इससे छात्र के सिबिल स्कोर पर बुरा असर पड़ा था. इसके बाद बैंक में लोन के लिए अप्लाई करने पर उसे कम सिबिल स्कोर होने के कारण एजुकेशन लोन नहीं मिल रहा था. रिपोर्ट के अनुसार, ऐसे में छात्र ने हाईकोर्ट में याचिका दायर करके आग्रह किया कि उसे तुरंत बैंक से लोन मिलना चाहिए वरना उसे बड़ी परेशानी हो सकती है. ऐसे में केरल हाईकोर्ट ने इस मामले पर कहा कि बैंकों को एजुकेशन लोन सिबिल स्कोर के बजाय छात्र के भविष्य में लोन चुकाने की क्षमता के आधार पर देना चाहिए.

सिबिल स्कोर का रखें ध्यान

जीवन में कई बार आपको लोन लेने की आवश्यकता पड़ सकती है. यह लोन एजुकेशन लोन, होम लोन, कार लोन आदि किसी तरह के लोन को देने से पहले बैंक उस व्यक्ति का सिबिल स्कोर चेक करती है. अगर आपका सिबिल स्कोर सही नहीं है तो आपको लोन मिलने में परेशानी हो सकती है. कम सिबिल स्कोर होने के कारण कई हार ग्राहकों को ज्यादा ब्याज दर पर लोन मिलता है. सिबिल स्कोर को सही रखने के लिए आप सही समय पर अपने सभी लोन और क्रेडिट कार्ड के बिल का पेमेंट करें. इसके साथ ही किसी के लोन गारंटर बनने से भी बचें क्योंकि अगर वह व्यक्ति लोन का राशि अगर सही समय पर नहीं चुकाएगा जो आपके सिबिल स्कोर पर भी बुरा असर पड़ेगा. 

ये भी पढ़ें-

Most Valued Brands: ये हैं भारत के सबसे बड़े ब्रांड, टॉप-5 में रिलायंस की दो कंपनियां शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Supply: 2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
Sugar Import: त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget