एक्सप्लोरर

Jio Financial Services Share: एनएसई के सभी इंडाइसेज से बाहर होगा जियो फिन का स्टॉक, 7 सितंबर से नहीं होगा इंडेक्स में शामिल

Jio Financial Services: बीएसई के सभी इंडाइसेज से जियो फाइनेंशियल का शेयर पहले ही 4 सितंबर 2023 से हट चुका है.

Jio Financial Services Share: जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का शेयर 7 सितंबर से नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के इंडेक्स निफ्टी 50 समेत सभी इंडाइसेज से बाहर हो जाएगा. एनएसई ने प्रेस रिलीज जारी कर ये जानकारी दी है. 6 सितंबर को जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का शेयर लोअर या अपर प्राइस बैंड को हिट करता है तो भी स्टॉक को इंडेक्स से बाहर करने की प्रक्रिया को अब टाला नहीं जाएगा. 

एनएसई ने 5 सितंबर 2023 को प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि इंडेक्स के नियमों के तहत जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर ने 4 सितंबर और 5 सितंबर को एनएसई पर लोअर या अपर प्राइस बैंड को हिट नहीं किया है. ऐसे में इंडेक्स मेनटेनेंस सब-कमिटी इक्विटी ने ये निर्णय लिया है कि 6 सितंबर 2023 को क्लोजिंग के बाद यानि 7 सितंबर से जियो फिन का स्टॉक एनएसई के किसी भी इंडेक्स में शामिल नहीं रहेगा. 

फिलहाल जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का शेयर निफ्टी 50, निफ्टी 100, निफ्टी 200, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग समेत 13 दूसरे इंडाइसेज में शामिल है. बीएसई के सभी इंडाइसेजं से पहले ही जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का शेयर हट चुका है. 

इससे पहले 5 सितंबर 2023 को शेयर बाजार के बंद होने पर जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का शेयर 0.63 फीसदी के उछाल के साथ 255.05 रुपये पर क्लोज हुआ है. कंपनी का मार्केट कैप 162040 करोड़ रुपये पर जा पहुंचा है. सोमवार 4 सितंबर को स्टॉक ने 266.95 रुपये के हाई को छूआ था जो कि 20 जुलाई को प्राइस डिस्कवर के दिन का भाव है. 

आपको बता दें 21 अगस्त 2023 को जियो फाइनेंशियल का शेयर स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हुआ था. जिसके बाद स्टॉक में लगातार लोअर सर्किट लगता रहा. लेकिन 25 अगस्त के बाद से स्टॉक ने यूटर्न लिया. कई संस्थागत निवेशकों और म्यूचुअल फंड्स ने स्टॉक में जोरदार खरीदारी की. वहीं 28 अगस्त को एजीएम में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने ऐलान किया कि जियो फाइनेंशियल जल्द ही बीमा क्षेत्र में कदम रखेगी. इसके बाद से शेयर में शानदार तेजी देखने को मिली है. 

ये भी पढ़ें 

Crude Oil Price: सऊदी अरब- रूस के उत्पादन घटाने के बाद 11 महीने के हाई पर कच्चा तेल, 90 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंची कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इन 5 स्मार्ट टिप्स से करें बचत, महीने के आखिर तक रहेगा पैसा
इन 5 स्मार्ट टिप्स से करें बचत, महीने के आखिर तक रहेगा पैसा
पेट्रोल पर साढ़े 3 रुपए, डीजल पर 1.50 रुपए घटा विंडफॉल टैक्स, आधी रात को ऐलान
पेट्रोल पर साढ़े 3 रुपए, डीजल पर 1.50 रुपए घटा विंडफॉल टैक्स, आधी रात को ऐलान
RBI ने इस बैंक पर लगाया 59.20 लाख का जुर्माना, वित्तीय खामियां बनीं वजह
RBI ने इस बैंक पर लगाया 59.20 लाख का जुर्माना, वित्तीय खामियां बनीं वजह
Blinkit, Zepto और Instamart पर FDA का एक्शन, 14 लाइसेंस सस्पेंड
Blinkit, Zepto और Instamart पर FDA का एक्शन, 14 लाइसेंस सस्पेंड

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget