एक्सप्लोरर

Jio Financial Services: जिओ फाइनेंशियल के शेयरों में उछाल, ब्लैकरॉक जेवी के ऐलान को मार्केट ने हाथों हाथ लिया 

Jio BlackRock JV: जिओ फाइनेंशियल सर्विसेज और ब्लैकरॉक इंक ने सोमवार को ज्वॉइंट वेंचर की घोषणा की थी. इसका पॉजिटिव असर मंगलवार को कंपनी के स्टॉक पर दिखाई दिया है.

Jio BlackRock JV: जिओ फाइनेंशियल सर्विसेज और ब्लैकरॉक ने सोमवार को ज्वॉइंट वेंचर बनाने का ऐलान किया था. इस फैसले का जबरदस्त असर मंगलवार को जिओ फाइनेंशियल के शेयरों पर दिखाई दिया. कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में लगभग 5 फीसदी उछलकर 371.75 रुपये पर पहुंच गए थे. कंपनी के शेयर अपने ऑल टाइम हाई 378.70 रुपये के काफी नजदीक पहुंच गए थे. 

50-50 फीसदी हिस्सेदारी का ज्वॉइंट वेंचर बनाएंगे 

एनबीएफसी जिओ फाइनेंशियल सर्विसेज (Jio Financial Services) और ब्लैकरॉक इंक (BlackRock Inc) ने 50-50 फीसदी हिस्सेदारी का ज्वॉइंट वेंचर बनाने का फैसला किया है. यह जेवी (Jio BlackRock JV) वेल्थ मैनेजमेंट और ब्रोकरेज बिजनेस में उतरेगा. इसमें जिओ फाइनेंशियल और ब्लैकरॉक इंक एवं ब्लैकरॉक एडवाइजर्स सिंगापुर पीटीई हिस्सेदार होंगे. इन कंपनियों ने पिछले साल जुलाई में ही एसेट मैनेजमेंट कंपनी बनाने का फैसला ले लिया था. यह जेवी डिजिटल प्रोडक्ट्स के जरिए भारत के एसेट मैनेजमेंट कारोबार में उथलपुथल मचाना चाहता है.

450 रुपये का आंकड़ा छू सकता है शेयर 

बीएनपी परिबास के सीनियर वाईस प्रेसिडेंट गौरव दुआ ने बिजनेस टुडे को बताया कि दुनिया की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी ब्लैकरॉक का सपोर्ट मिल जाने के बाद अब जिओ शानदार प्रोडक्ट्स ला सकेगी. इससे हमें मार्केट में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. जेएम फाइनेंशियल के फंड मैनेजर आशीष चतुरमोहता ने कहा कि जिओ फाइनेंशियल के शेयर का फ्रेश बेस अब 340 से 350 रुपये के बीच रहने वाला है. इसके जल्द ही 450 रुपये का आंकड़ा भी छूने की पूरी उम्मीद है. 

19 अप्रैल को आने वाले हैं तिमाही नतीजे 

मंगलवार को जिओ फाइनेंशियल के लगभग 28.99 लाख शेयरों की खरीद-फरोख्त बीएसई पर हुई. इसका मार्केट कैप भी 2,31,831.34 करोड़ के आंकड़े पर पहुंच गया. दिसंबर, 2023 तक इस एनबीएफसी कंपनी में प्रमोटरों की हिस्सेदारी 47.12 फीसदी थी. कंपनी के तिमाही नतीजे 19 अप्रैल को आने वाले हैं.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें 

Jio BlackRock JV: जिओ और ब्लैकरॉक ने बनाया ज्वॉइंट वेंचर, जानिए किस बिजनेस में उतरेंगे 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Unclaimed Money: LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
Niti Aayog: सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
Amazon Delivery: डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget