एक्सप्लोरर

जियो का आरोप, रिलायंस के खिलाफ निगेटिव कैंपेन चला रही हैं वोडाफोन और एयरटेल

रिलायंस जियो ने ट्राई को भेजी अपनी शिकायत में कहा है कि कंपनी अपने ग्राहक खो रही है क्योंकि एयरटेल और वोडाफोन इसके खिलाफ अफवाह फैला रही हैं.

जियो और इसकी कंपीटिटर कंपनियों एयरटेल और वोडाफोन इंडिया के बीच नया विवाद पैदा हो गया है. रिलायंस जियो ने ट्राई को भेजी अपनी शिकायत में कहा है कि कंपनी अपने ग्राहक खो रही है क्योंकि एयरटेल और वोडाफोन इसके खिलाफ अफवाह फैला रही हैं. रिलायंस के मुताबिक एयरटेल और वोडाफोन ये आरोप लगा रही हैं कि नए कृषि कानूनों से मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज को फायदा होगा. दूसरी ओर, एयरटेल और वोडाफोन ने इन आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है. उनका कहना है कि रिलायंस जियो बुलिंग का तरीका अपनाती है. वह जानबूझ कर अड़चन पैदा करने वाली स्ट्रेटजी अपनाती है. वहीं वोडाफोन आइडिया ने कहा है कि जियो का बयान बेहद गैर जिम्मेदाराना है.

वोडाफोन आइडिया और एयरटेल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

ट्राई के सेक्रेट्री एसके गुप्ता को लिखी चिट्ठी में जियो ने एयरटेल और वोडाफोन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. जियो ने कहा है कि एयरटेल और वोडाफोन आइडिया लोगों को इसके खिलाफ भड़का रहे हैं. वे किसान आंदोलन में शामिल लोगों और इसके समर्थकों से जियो का सब्सक्रिप्शन खत्म करने की अपील  कर रहे हैं और दूसरे ऑपरेटरों का सब्सक्रिप्शन लेने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं. इससे जियो को नुकसान हो रहा है.

एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने आरोपों को खारिज किया

इसके जवाब में ट्राई को लिखी चिट्ठी में एयरटेल ने कहा है कि जियो की शिकायत को तुरंत खारिज कर देना चाहिए. यह अवमानना करने वाली चिट्ठी है लिहाजा इस शिकायत को तुरंत रद्द कर देना चाहिए. वोडाफोन आइडिया ने कहा है कि कंपनी पूरी नैतिकता के साथ बिजनेस करने में विश्वास करती है. कंपनी जियो के आरोपों को पूरी तरह खारिज करती है. जियो ने आरोप लगाया है कि इसकी कंपीटिटर कंपनियां इसके ग्राहकों को इसका कनेक्शन न लेने के लिए भड़का रही हैं. इससे कंपनी को घाटा हो रहा है.

SBI ने जारी किया अलर्ट, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचना है तो कभी न करें ये गलतियां

मारुति सुजुकी फिर से बनाना शुरू करेगी डीजल कारें, अगले साल बाजार में उतरेंगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget