एक्सप्लोरर

Jeff Bezos Marriage: शादी में 5 हजार करोड़ से ज्यादा खर्च करेंगे जेफ बेजोस, जानें कौन हैं उनकी नई पत्नी

इस भव्य शादी में कई हाई-प्रोफाइल हस्तियों के शामिल होने की संभावना है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी में बिल गेट्स, लियोनार्डो डिकैप्रियो और जॉर्डन की क्वीन रानिया जैसी शख्सियतें शामिल हो सकती हैं.

Jeff Bezos Lauren Sanchez Marriage: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक और अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस (Jeff Bezos) जल्द ही अपनी मंगेतर लॉरेन सांचेज़ के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. यह शादी कोलोराडो के एस्पेन शहर में आयोजित होगी और इसे अब तक की सबसे भव्य शादियों में से एक माना जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शादी का खर्च लगभग 600 मिलियन डॉलर यानी 5096 करोड़ रुपये तक हो सकता है.

कब होगी शादी?

न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, जेफ बेजोस और लॉरेन सांचेज की शादी अगले शनिवार को आयोजित की जाएगी. हालांकि, अब तक शादी की तारीख को लेकर बेजोस या सांचेज की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

शादी में कौन-कौन होगा शामिल?

इस भव्य शादी में कई हाई-प्रोफाइल हस्तियों के शामिल होने की संभावना है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी में बिल गेट्स, लियोनार्डो डिकैप्रियो और जॉर्डन की क्वीन रानिया जैसी शख्सियतें शामिल हो सकती हैं.

शादी का भव्य आयोजन

पार्टी प्लानर्स को इस ग्रैंड इवेंट की तैयारी के लिए नॉन-डिस्क्लोज़र एग्रीमेंट (गोपनीयता समझौता) साइन करना पड़ा है, ताकि शादी से जुड़ी पूरी जानकारी सार्वजनिक न हो सके. एस्पेन में आयोजित इस शादी को खास बनाने के लिए पूरी दुनिया से चुनिंदा चीजें मंगवाई जाएंगी. एक एस्पेन वेडिंग प्लानर ने बताया कि दंपति के पसंदीदा केक पेरिस से मंगवाए जाएंगे, हेयर स्टाइलिस्ट न्यूयॉर्क से बुलाया जाएगा और उनकी पसंदीदा म्यूज़िक बैंड भी समारोह में परफॉर्म करेगी.

लॉरेन सांचेज कौन हैं?

लॉरेन सांचेज़ एक फेमस जर्नलिस्ट, टीवी होस्ट और हेलीकॉप्टर पायलट हैं. वह 2023 से जेफ बेजोस के साथ रिश्ते में हैं. इस शादी को विंटरलैंड थीम पर सजाया जाएगा, जो इस सीजन की सबसे यादगार शादी बन सकती है. यह शादी न केवल जेफ बेजोस की जीवनशैली और प्राथमिकताओं को दिखाएगी, बल्कि इसे यादगार बनाने के लिए किए गए इंतजाम शादी समारोहों के लिए एक नया मानक स्थापित कर सकते हैं.

खुश हैं लॉरेन सांचेज

लॉरेन सांचेज़ ने अपनी शादी को लेकर उत्साह ज़ाहिर किया है. ‘द टुडे शो’ में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि किताब के प्रचार और अन्य कामों के कारण उनके पास बहुत कम समय बचा है. हालांकि, शादी की तैयारी के लिए उन्होंने पिंटरेस्ट जैसे प्लेटफॉर्म्स पर ड्रेस के आइडियाज ढूंढने की बात स्वीकार की. सांचेज़ ने कहा, “मैं भी बाकी दुल्हनों की तरह पिंटरेस्ट का इस्तेमाल करती हूं.”

ये भी पढ़ें: हर्षद मेहता स्कैम की तरह हुआ देश को हिला देने वाला एक और घोटाला! SEBI ने इस फ्रंट-रनिंग स्कीम का भंडाफोड़ किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Train Food: ट्रेन में सबसे ज्यादा कौनसा फूड ऑर्डर करते हैं लोग? Swiggy ने बताया, लिस्ट में शामिल हैं ये 5 चीजें
ट्रेन में सबसे ज्यादा कौनसा फूड ऑर्डर करते हैं लोग? Swiggy ने बताया, लिस्ट में शामिल हैं ये 5 चीजें
Household Income: देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे
देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे
Ram Mandir: राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए
राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए
वेज हो या नॉन-वेज, दोनों थालियां हुईं महंगी, महंगाई से 5 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा खाने का खर्च
वेज हो या नॉन-वेज, दोनों थालियां हुईं महंगी, महंगाई से 5 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा खाने का खर्च

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget