एक्सप्लोरर

164550 करोड़ का डोनेशन, जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी मैकेंजी खूब दे रही हैं दान; अब बची है इतनी दौलत

MacKenzie Scott: अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी मैकेंजी स्कॉट 2 हजार से ज्यादा नॉन प्रॉफिट ऑर्गेनाइजेशंस को सपोर्ट करती हैं. अमेजन में तलाक समझौते के रूप में उनकी 4 परसेंट हिस्सेदारी है.

MacKenzie Scott: अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी मैकेंजी स्कॉट अक्सर अपनी संपत्ति में से अलग-अलग गैर-लाभकारी संगठनों को डोनेट करती रहती हैं. साल 2019 से लेकर अब तक वह अपनी 35.6 बिलियन अमरीकी डॉलर की संपत्ति में से 19 बिलियन अमरीकी डॉलर से अधिक डोनेट कर चुकी हैं. सेंटर फॉर इफेक्टिव फिलैंथ्रोपी (CEP) की एक नई स्टडी के मुताबिक, पिछले छह सालों में वह 2,000 से अधिक नॉन-प्रॉफिट ऑर्गेनाइजेशंस को आर्थिक मदद दे चुकी हैं. इसके चलते संगठनों ने न कामकाज के लिए अपना बजट बढ़ाया, बल्कि जरूरी चीजें भी खरीदी, कर्मचारियों को काम पर रखा और उन्हें सही सैलरी भी दी. 

मैकेंजी को अमेजन में मिली थी 4 परसेंट हिस्सेदारी

2019 में जेफ बेजोस के साथ तलाक के बाद मैकेंजी को तलाक के समझौते के रूप में अमेजन में 4 परसेंट हिस्सेदारी मिली, उस वक्त इनकी कीमत लगभग 36 बिलियन डॉलर थी. स्कॉट और बेजोस की शादीशुदा जिंदगी 25 साल तक चली. मई 2019 में, ट्विटर पर तलाक की शर्तों की घोषणा करने के तुरंत बाद उन्होंने गिविंग प्लेज पर हस्ताक्षर किए, जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी में अपनी संपत्ति का कम से कम आधा हिस्सा डोनेट करने की बात कही थी. 

2,450 से ज्यादा NGOs को करतीं सपोर्ट

फोर्ब्स के मुताबिक, मौजूदा वक्त में उनकी नेटवर्थ 32 बिलियन अमेरिकी डॉलर या 277027 करोड़ रुपये है. मैकेंजी पूर्वी टेक्सास से लेकर उत्तरी तंजानिया तक 2,450 से ज्यादा ऑर्गेनाइजेशंस को सपोर्ट करती हैं, जो हेल्थ, एजुकेशन, अफोर्डेबल हाउसिंग, इमिग्रेशन जैसे कई मुद्दों पर काम करती हैं. CEP की रिपोर्ट में स्कॉट ने कहा था, मुझे जिन लोगों की परवाह है उनसे मुझे पूछने की जरूरत नहीं है कि मुझे उनके लिए क्या करना है. मेरे पास जो है मैं उनके साथ शेयर करती हूं. 

स्कॉट के डोनेशन पर कमेंट कर चुके मस्क

बता दें कि डोनेट करने की मैकेंजी की इसी आदत पर टेस्ला CEO एलन मस्क कमेंट कर चुके हैं. उन्होंने मैकेंजी द्वारा किए जा रहे डोनेशन को 'चिंताजनक' बताया. उनका कहना था कि  स्कॉट का ध्यान कई जरूरी वैश्विक मुद्दों के बजाय नस्लीय समानता, प्रवासियों के अधिकारों और  LGBTQ जैसे मुद्दों पर ज्‍यादा है.

 

ये भी पढ़ें:

सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गए HPTL और Swasth Foodtech के IPO, निवेश से पहले जानिए क्या करती हैं दोनों कंपनियां?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget