एक्सप्लोरर

Life Certificate: 30 नवंबर तक पेंशनर्स इन 7 तरीकों से जमा कर सकते हैं जीवन प्रमाण पत्र, फटाफट निपटा लें ये जरूरी काम!

Life Certificate Submission: अगर आप पेंशनर हैं तो इन 7 तरीकों से अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं. जानते हैं इसके बारे में.

Jeevan Pramaan Patra: अगर आप पेंशनर हैं तो नवंबर का महीना आपके लिए बहुत अहम है. इस महीने सभी पेंशन प्राप्त करने वाले लोगों को अपना जीवन प्रमाण पत्र यानी लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना आवश्यक है. ऐसा न करने पर अगले महीने से आपको पेंशन नहीं मिलेगी. गौरतलब है कि हर साल अक्टूबर और नवंबर के महीने में सभी पेंशनरों को अपने जीवित होने का प्रमाण देना पड़ता है. इसके लिए उन्हें जीवन प्रमाण पत्र जमा करना होता है.

सुपर सीनियर सिटीजन यानी 80 वर्ष से अधिक के वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह सुविधा 1 अक्टूबर से प्रारंभ हो चुकी है. वहीं 60 साल से अधिक के वरिष्ठ नागरिक अपना जीवन प्रमाण पत्र 1 नवंबर से 30 नवंबर के बीच जमा करवा सकते हैं. अगर आप भी इस काम अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करना चाहते हैं तो इसे कुल 7 तरीकों से कर सकते हैं.

इन तरीकों से जमा कर सकते हैं जीवन प्रमाण पत्र

1. बैंक/पोस्ट ऑफिस में जाकर खुद जमा करें जीवन प्रमाण पत्र
2. उमंग मोबाइल ऐप के जरिए जमा करें जीवन प्रमाण पत्र
3. फेस ऑथेंटिकेशन की मदद से जमा करें जीवन प्रमाण पत्र
4. जीवन प्रमाण पोर्टल के जरिए जमा करें अपना लाइफ सर्टिफिकेट
5. डोर स्टेप बैंकिंग के द्वारा जमा कर लें जीवन प्रमाण पत्र
6. आधार बेस्ड डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करें.
7. पोस्टमैन सर्विस के जरिए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट आप जमा कर सकते हैं.

डोर स्टेप बैंकिंग के द्वारा लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने के लिए यह चीजें है जरूरी-

देश के कई बड़े बैंक जैसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ग्राहकों को डोर स्टेप बैंकिंग के जरिए जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की सुविधा दे रहा है. इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपके पास आधार नंबर, मोबाइल नंबर, बैंक खाता आधार से लिंक, बायोमेट्रिक डिटेल्स, पीपीओ नंबर, पेंशन खाता नंबर और बैंक डिटेल्स जैसी जानकारी होना आवश्यक है.

डोर स्टेप बैंकिंग के से इस तरह जमा करें जीवन प्रमाण पत्र

1. एसबीआई वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक सबसे पहले आप डोर स्टेप बैंकिंग ऐप को अपने मोबाइल में डाउनलोड करें.
2. इसके बाद आप अपने मोबाइल नंबर को दर्ज करके खुद को रजिस्टर करें.
3. फिर आपके मोबाइल पर ओटीपी आएगा जिसे दर्ज करें.
4. फिर इसमें अपना नाम, पिन कोड, पासवर्ड और नियम और शर्तें पढ़कर सभी पर टिक करें.
5. आगे जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए अधिकारी को विजिट की टाइमिंग को सेलेक्ट करें.
6. फिर इस सर्विस के लिए आपके बैंक खाते से शुल्क कट जाएगा.
7. बैंक टाइम और डेट का मैसेज भेजेगा. इसमें बैंक के एजेंट का नाम और बाकी डिटेल्स दर्ज होगी.
8. इसके बाद दिए गए वक्त पर अधिकारी आकर आपका जीवन प्रमाण पत्र जमा कर लेगा.

ये भी पढ़ें-

Shark Tank India 3: नए जज की शार्क टैंक इंडिया सीजन 3 में एंट्री! जानिए कौन हैं Edelweiss MF की MD और CEO राधिका गुप्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Supply: 2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
Sugar Import: त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget