एक्सप्लोरर

Jamsetji Tata 185th Birth Anniversary: स्टील बेचकर मनवाया लोहा, 21 हजार रुपये से बनाया लाखों-करोड़ों का कारोबार

Jamsetji Tata 185th Birth Anniversary: टाटा ग्रुप के जनक जमशेदजी टाटा की आज 185वीं बर्थ एनिवर्सरी है. इस मौके पर जानिए किस तरह जमशेदजी टाटा ने 21 हजार रुपये से कंपनी को बुलंदियों तक पहुंचाया.

Jamsetji Tata 185th Birth Anniversary: टाटा इंडस्ट्री का नाम आज देश ही नहीं, बल्कि दुनिया में जाना जाता है. टाटा कंपनी के प्रोडक्ट आज घर-घर में मौजूद हैं. नमक से लेकर कार तक आज टाटा ग्रुप हर उम्र के लोगों के बीच मौजूद है. इस कंपनी को एक बड़ा एंपायर बनाने में टाटा ग्रुप के जनक जमशेदजी टाटा का योगदान है. मात्र 21 हजार रुपये से जमशेदजी टाटा ने इस कंपनी की नींव रखी और आज ये कंपनी लाखों-करोड़ों का कारोबार कर रही है.

ट्रेडिंग कंपनी से की शुरुआत

जमशेदजी टाटा ने 29 साल की उम्र में मात्र 21,000 रुपये के साथ एक ट्रेडिंग कंपनी की शुरुआत की. उस समय शुरू हुई ये कंपनी आज के टाटा ग्रुप का इतिहास है. साल 1874 में जमशेदजी टाटा ने बिजनेस की दुनिया में एक बड़ा कदम उठाया. उन्होंने टेक्सटाइल मिल की शुरुआत की. लेकिन जमशेदजी टाटा ने ये मिल इंडस्ट्री के हब माने जाने वाले मुंबई में न शुरू करके अपनी कंपनी की शुरुआत नागपुर से की.

कर्मचारियों के कल्याण पर दिया ध्यान

जमशेदजी टाटा ने एक ऐसा कदम उठाया, जो आज के समय में भी टाटा ग्रुप की पहचान बना हुआ है. जमशेदजी टाटा ने साल 1886 में अपनी एम्प्रेस मिल के कर्मचारियों को भत्ते देने शुरू कर दिए. इसके जरिए जमशेदजी ने एम्प्लॉइ वेलफेयर की नींव रख दी. आज भी टाटा ग्रुप को अपने एम्प्लॉइ का ध्यान रखने के लिए जाना जाता है.

शिक्षा से ले होटल बनाने तक रहा योगदान

जमशेदजी टाटा ने JN Tata Endowment Fund के जरिए विद्यार्थियों की मदद की. जो विद्यार्थी आगे की पढ़ाई के लिए विदेश जाना चाहते थे, उनके सपनों को पंख जमशेदजी टाटा ने दिए. वहीं साल 1903 में जमशेदजी टाटा ने एक होटल भी खोला, ये होटल आज भी देश के सबसे बड़े होटलों में से एक है. इस होटल का नाम है- द ताज होटल. जमशेदजी टाटा ने अपनी आखिरी सांस तक टाटा ग्रुप को एक बड़ा नाम बना दिया.

आज के समय में टाटा ग्रुप दुनियाभर में अपने प्रोडक्ट चला रहा है. साथ ही वेलफेयर के कामों में भी टाटा ग्रुप का नाम शामिल रहता है. TCS, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, टाटा कम्युनिकेशन जैसी कंपनियां दुनियाभर में भारत देश का नाम रोशन कर रही हैं.

ये भी पढ़ें

कर्मचारियों की सैलरी पर भी आई आफत, Byju's ने कहा- इस कारण मजबूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्लॉट या फ्लैट: निवेश के लिए क्या है बेहतर? जानें कहां मिलेगा ज्यादा फायदा
प्लॉट या फ्लैट: निवेश के लिए क्या है बेहतर? जानें कहां मिलेगा ज्यादा फायदा
पान मसाला खाने वाले ध्यान दें, FSSAI ने इस चीज पर लगा दिया बैन, बड़ा झटका
पान मसाला खाने वाले ध्यान दें, FSSAI ने इस चीज पर लगा दिया बैन, बड़ा झटका
Aviation News: एयरपोर्ट चलाने वाली कंपनी एयरलाइन शुरू कर सकती है? सरकार ने संसद में बताया
एयरपोर्ट चलाने वाली कंपनी एयरलाइन शुरू कर सकती है? सरकार ने संसद में बताया
कॉकरोच, गंदगी और एक्सपायर्ड सामान, Blinkit का लाइसेंस सस्पेंड, FDA का बड़ा एक्शन
कॉकरोच, गंदगी और एक्सपायर्ड सामान, Blinkit का लाइसेंस सस्पेंड, FDA का बड़ा एक्शन

वीडियोज

Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget