एक्सप्लोरर

एक दिन की सैलरी 48 करोड़ रुपये, जानिए कौन हैं जगदीप सिंह जिन्हें मिलता है सालाना 17 हजार करोड़ का वेतन

जगदीप सिंह (Jagdeep Singh) भारतीय मूल के CEO हैं, जिन्होंने 2010 में क्वांटमस्केप नाम की कंपनी की स्थापना की. यह कंपनी इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) के लिए सॉलिड-स्टेट बैटरियों पर काम करती है.

Jagdeep Singh Salary: जब भी दुनिया में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले CEO का जिक्र आता है तो लोगों के मन में अक्सर सत्या नडेला, सुंदर पिचाई और एलन मस्क जैसे बड़े नाम आते हैं. हालांकि, अब हम जिस शख्स के बारे में बताने वाले हैं, उसके सामने ये नाम कहीं नहीं टिकते.  हम बात कर रहे हैं, भारतीय मूल के जगदीप सिंह (Jagdeep Singh) की. जगदीप सिंह की सालाना सैलरी 17,500 करोड़ रुपये है. यानी एक दिन के करीब 48 करोड़ रुपये बनते हैं. चलिए, इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

कौन हैं जगदीप सिंह

जगदीप सिंह भारतीय मूल के आंत्रप्रेन्योर हैं, जिन्होंने 2010 में क्वांटमस्केप नाम की कंपनी की स्थापना की. यह कंपनी इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) के लिए सॉलिड-स्टेट बैटरियों पर काम करती है. उनकी बैटरियों ने ईवी इंडस्ट्री में क्रांति ला दी है. चार्जिंग समय को कम करना और ऊर्जा दक्षता को बढ़ाना, उनकी बैटरियों की सबसे बड़ी खासियत है. इनोवेशन के क्षेत्र में इस तरह के योगदान ने उन्हें वैश्विक स्तर पर मान्यता दिलाई.

जगदीप सिंह की एजुकेशन

जगदीप सिंह की शिक्षा और अनुभव की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से बीटेक और यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया से एमबीए की डिग्री हासिल की है. इसके बाद उन्होंने कई बड़ी नामी कंपनियों में काम किया और अपनी खुद की कंपनी भी शुरू की. उनकी मेहनत और दूरदर्शिता ने क्वांटमस्केप को न केवल एक सफल व्यवसाय बल्कि टेक्नोलॉजी इनोवेशन की नई परिभाषा बना दिया.

कैसे मिली इतनी मोटी सैलरी 

जगदीप सिंह की कंपनी, क्वांटमस्केप, 2020 में अमेरिकी शेयर बाजार में लिस्ट हुई. निवेशकों का भारी समर्थन मिलने के कारण कंपनी का मूल्यांकन तेजी से बढ़ा. सिंह के सैलरी पैकेज में 2.3 बिलियन डॉलर के शेयर शामिल थे, जिससे उनकी सालाना आय 17,500 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई. यह सैलरी उन्हें न केवल इंडस्ट्री में सबसे अधिक वेतन पाने वाला व्यक्ति बनाती है, बल्कि उनके द्वारा किए गए काम की खासियत को भी दिखाती है.

2024 में सीईओ पद से इस्तीफा

हालांकि, फरवरी 2024 में, जगदीप सिंह ने क्वांटमस्केप के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने कंपनी की जिम्मेदारी सिवा सिवाराम को सौंपी. हालांकि, इस फैसले के बाद भी उनका सफर थमा नहीं. वर्तमान में वे एक 'स्टील्थ स्टार्टअप' के सीईओ हैं और भविष्य की तकनीकों पर काम कर रहे हैं.

नया सफर और नई चुनौतियां

जगदीप सिंह के सोशल मीडिया अकाउंट (@startupjag) पर उनसे जुड़ी जानकारियां मिलती रहती हैं. यहीं मिली जानकारियों के मुताबिक, वे एक बार फिर से ऐसे प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं जो भविष्य में बड़ा बदलाव ला सकते हैं. उनका नया स्टार्टअप अभी गुप्त है, लेकिन उनके पिछले काम और दृष्टिकोण को देखते हुए यह साफ है कि उनका अगला कदम भी शानदार होगा.

ये भी पढ़ें: NTPC से जुड़ी एक और गुड न्यूज आई सामने, सोमवार को बाजार खुलते ही दिख सकता है शेयरों पर असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब विदेशी पटरियों पर सरपट भागेगी वंदे भारत, कतार में खड़े अमेरिका-श्रीलंका जैसे कई खरीदार
अब विदेशी पटरियों पर सरपट भागेगी वंदे भारत, कतार में खड़े अमेरिका-श्रीलंका जैसे कई खरीदार
आज घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर का कितने में मिलेगा? देखें रेट लिस्ट
LPG Rate Today: आज घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर का कितने में मिलेगा? देखें पूरी रेट लिस्ट
8th Pay Commission: क्या सच में 69000 हो जाएगी मिनिमम सैलरी? 3.83 फिटमेंट फैक्टर पर टिकी निगाहें
क्या सच में 69000 हो जाएगी मिनिमम सैलरी? 3.83 फिटमेंट फैक्टर पर टिकी निगाहें
पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव! जानें आपके शहर में आज कितना है भाव
Petrol- Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव! जानें आपके शहर में आज कितना है भाव

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget