एक्सप्लोरर

NTPC से जुड़ी एक और गुड न्यूज आई सामने, सोमवार को बाजार खुलते ही दिख सकता है शेयरों पर असर

NTPC Green Energy Ltd. के शेयर शुक्रवार को 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 128.17 रुपये पर कारोबार कर रहे थे. वहीं, बीते एक महीने में कंपनी के शेयरों में 14.04 फीसदी की गिरावट आई है.

एनटीपीसी यानी नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि कंपनी का बिजली उत्पादन वित्तीय वर्ष 2024 के अप्रैल से दिसंबर के बीच 3.82 फीसदी बढ़ा है. वहीं, अब खबर आ रही है कि NTPC Green Energy की सब्सिडियरी कंपनी NTPC Renewable Energy Ltd. (NTPC REL) को एक बड़ी डील मिली है.

दरअसल, कंपनी ने उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) द्वारा आयोजित ई-रिवर्स नीलामी जीत ली है. यह नीलामी शुक्रवार यानी 3 जनवरी 2025 को 2000 मेगावाट ISTS-कनेक्टेड सोलर पीवी पावर प्रोजेक्ट्स के लिए हुई थी. चलिए, इसके बारे में विस्तार से बताते हैं.

क्या है पूरा मामला

दरअसल, 3 जनवरी 2025 को 2000 मेगावाट ISTS-कनेक्टेड सोलर पीवी पावर प्रोजेक्ट्स के लिए उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) द्वारा एक ई-रिवर्स नीलामी आयोजित कराई गई थी. इस नीलामी में NTPC Green Energy की सब्सिडियरी कंपनी NTPC Renewable Energy Ltd. (NTPC REL) ने भी बोली लगाई थी और उसने यह नीलामी जीत ली.

कंपनी अब 2.56 रुपये प्रति यूनिट की टैरिफ पर 1000 मेगावाट की क्षमता का काम करेगी. हालांकि, अभी तक उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड की और से इस प्रोजेक्ट के लिए लेटर ऑफ अवार्ड (LOA) नहीं मिला है. माना जा रहा है कि इस डील के बाद सोमवार को कंपनी के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है.

NTPC के शेयरों का हाल

NTPC Green Energy Ltd. के शेयर शुक्रवार को 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 128.17 रुपये पर कारोबार कर रहे थे. वहीं, बीते एक महीने में कंपनी के शेयरों में 14.04 फीसदी की गिरावट आई है. मुख्य कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड की बात करें तो ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म इन्वेस्टेक ने पावर कंपनियों के बीच एनटीपीसी लिमिटेड के बाय कॉल को बरकरार रखा है. लेकिन, इसके टारगेट प्राइस को 457 रुपये प्रति शेयर से घटाकर 421 रुपये कर दिया है. आपको बता दें, अब तक एनटीपीसी के शेयरों में इसके पीक हाई से 25 फीसदी तक का करेक्शन हो चुका है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: New IPO: जनवरी में होगी पैसों की बरसात, 6 तारीख को खुलने वाले इस IPO का GMP देख सब हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली
FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली
GSTN में बड़ा बदलाव, रिवर्स चार्ज खरीद के लिए जोड़े गए दो नए ई-इनवॉइस विकल्प
GSTN में बड़ा बदलाव, रिवर्स चार्ज खरीद के लिए जोड़े गए दो नए ई-इनवॉइस विकल्प
चांदी पर बड़ा फैसला, भारत ने दी 6500 टन सिल्वर इम्पोर्ट की मंजूरी
चांदी पर बड़ा फैसला, भारत ने दी 6500 टन सिल्वर इम्पोर्ट की मंजूरी
दुबई में अब भारत से भी महंगा बिक रहा है पेट्रोल, यहीं निकलता है कच्चा तेल
दुबई में अब भारत से भी महंगा बिक रहा है पेट्रोल, यहीं निकलता है कच्चा तेल

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget