एक्सप्लोरर

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका, अबतक 6 करोड़ से ज्‍यादा लोगों ने भरा इनकम टैक्‍स रिटर्न 

ITR Filing: इनकम टैक्‍स रिटर्न भरने के लिए आज आखिरी मौका है. अगर अभी रिटर्न नहीं फाइल किया तो 31 जुलाई के बाद जुर्माने के साथ रिटर्न फाइल करना होगा. 

Income Tax Return: इनकम टैक्‍स रिटर्न भरने का आज आखिरी मौका है. अगर आपने अभी तक रिटर्न नहीं भरा है तो फटाफट भर लें, क्‍योंकि 31 जुलाई यानी आज के बाद रिटर्न भरने पर जुर्माना देना होगा. आयकर विभाग जुर्मान के तौर पर 1000 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक का चार्ज वसूल सकता है. वहीं आयकर विभाग ने जानकारी दी कि रविवार को शाम के 6.30 बजे तक व‍ित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 6 करोड़ से ज्‍यादा लोगों ने आईटीआर फाइल किया है. 

इनकम टैक्‍स विभाग ने बताया कि इसमें से करीब 27 लाख आईटीआर 30 जुलाई तक फाइल किए गए हैं. आईटी विभाग ने अपने एक ट्वीट में कहा कि अब तक यानी 30 जुलाई तक 6 करोड़ से ज्‍यादा आईटीआर दाखिल किए जा चुके हैं. वहीं पिछले साल 31 जुलाई तक फाइल किए गए आईटीआर की संख्‍या से अभी तक फाइल किया गया आईटीआर अधिक हो चुका है. आयकर विभाग ने जानकारी दी कि रविवार शाम 6.30 बजे तक ई-फाइलिंग पोर्टल पर 1.30 करोड़ से ज्‍यादा सफल लॉगिन किए गए थे. 

विभाग ने पहले कहा था कि रविवार को दोपहर 1 बजे तक, वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 5.83 करोड़ आईटीआर दाखिल किए गए थे. रविवार को दोपहर 1 बजे तक ई-फाइलिंग पोर्टल पर 46 लाख से अधिक सफल लॉगिन किए गए थे. सैलरी कर्मचारियों और जिन्‍हें अपने अकाउंट का ऑडिट नहीं कराना है, उनके लिए पिछले वर्ष का आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम डेट 31 जुलाई है. 

कितने तक रिफंड जारी हुए 

सीबीडीटी के अध्यक्ष नितिन गुप्ता ने कहा कि 2022-23 वित्तीय वर्ष के लिए 4 करोड़ से अधिक आईटीआर दाखिल किए गए और इनमें से लगभग 7 फीसदी नए या पहली बार रिटर्न फाइल करने वाले हैं. इसमें से आधे से ज्‍यादा आईटीआर रिफंड जारी हो चुके है. उन्‍होंने बताया कि करीब 80 लाख रिफंड भेजे जा चुके हैं. 

किसी भी समस्‍या के लिए यहां करें संपर्क 

इनकम टैक्‍स विभाग ने बताया कि आईटीआर भरने, टैक्‍स पेमेंट और अन्‍य संबंधित सेवाओं के लिए टैक्‍सपेयर्स की सहायता के लिए हमारा हेल्‍पडेस्‍क 24x7 आधार पर काम कर रहा है और हम कॉल, लाइव चैट, वेबएक्‍स सेशन और सोशल मीडिया के जरिए से सहायता के लिए उपलब्‍ध हैं. किसी भी तरह की समस्‍या आती है तो आप संपर्क कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें 

Petrol-Diesel Price: नोएडा में महंगा तो जैसलमेर से लेकर प्रयागराज तक सस्‍ता हुआ पेट्रोल-डीजल, देखें अपने शहर के फ्यूल रेट्स 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
सोना 4300 और चांदी 10000 रुपए महंगी, अभी खरीदें या रुकें?
Gold Silver Rate: सोना 4300 और चांदी 10000 रुपए महंगी, अभी खरीदें या रुकें?
पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगे $10 अरब, आर्थिक तंगी से जूझ रहा पड़ोसी
Pakistan Economy News: पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगे $10 अरब, आर्थिक तंगी से जूझ रहा पड़ोसी
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget