एक्सप्लोरर

ITC Share Update: आईटीसी के शेयरधारकों को मिल सकता है तोहफा, कंपनी कर रही ये प्लान!

ITC Share Price News: आईटीसी सिगरेट बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी है. तो कंपनी एफएमसीजी कारोबार, आईटी सेक्टर, होटल बिजनेस के साथ एग्री बिजनेस, पेपरबोर्ड बिजनेस में भी है.

ITC Share Price: आईटीसी ( ITC) के शेयर में इन दिनों शानदार तेजी देखी जा रही है. गुरुवार के ट्रेडिंग सेशन के दौरान आईटीसी का शेयर तीन सालों के उच्चतम स्तर को पार करते हुए 300 रुपये के ऊपर जा पहुंचा. बाजार क्लोज होने पर आईटीसी 0.45 फीसदी के उछाल के साथ 299.55 रुपये पर बंद हुआ है. लेकिन आईटीसी के शेयर में तेजी और निवेशकों की ओर से खरीदारी की खास वजह है. दरअसल आने वाले दिनों में आईटीसी के शेयरधारकों के लिए अच्छी खबर आने वाली है. कंपनी अपने होटल बिजनेस कारोबार के डिमर्जर पर विचार कर रही है. तो कंपनी अपनी आईटी कंपनी आईटीसी इंफोटेक के भी स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग किए जाने पर विचार कर रही है.  

डिमर्जर पर होगा फैसला!
आईटीसी के चेयरमैन और एमडी संजीव पूरी ने कंपनी के एजीएम में कहा कि कोरोना महामारी के पहले होटल बिजनेस के अलग से स्ट्रक्चर प्लान के बारे में जानकारी दी गई थी. लेकिन कोरोना महामारी के चलते इसे वापस लेना पड़ा था. उन्होंने कहा कि अब हम अपने प्लान को आगे बढ़ाने जा रहे हैं. इंडस्ट्री फिर से पटरी पर लौट चुकी है तो हम इसपर ( डिमर्जर) पर गंभीरतापूर्वक विचार कर रहे हैं. जो शेयरहोल्डर्स के हित में होगा वो फैसला लिया जाएगा. 

आईटीसी है कई कारोबार में 
आपको बता दें आईटीसी के पास 113 होटल से जुड़ी प्रॉपर्टीज है. 2021-22 में कंपनी ने 9 होटल्स लॉन्च किए हैं. और अगले कुछ तिमाही में और भी होटल शुरू करने की योजना है. दरअसल कोरोना माहामरी का बड़ा खामियाजा होटल इंडस्ट्री को भुगतना पड़ा था. लेकिन अब हालात सामान्य हो चुके हैं , रिकवरी देखी जा रही है. आपको बता दें आईटीसी सिगरेट बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी है. तो कंपनी एफएमसीजी कारोबार में भी है. इसके अलावा आईटीसी आईटी सेक्टर, होटल बिजनेस के साथ एग्री बिजनेस, पेपरबोर्ड बिजनेस में भी है.  

डिमर्जर का मतलब
जब भी कोई पैरेंट कंपनी अपने किसी बिजनेस सेगमेंट को खुद से अलग करती है तो उसे डिमर्जर की संज्ञा दी जाती है. अलग करने पर पैरेंट कंपनी के शेयरधारकों को उस नई कंपनी के शेयर आवंटित किए जाते हैं और अलग की गई कंपनी की स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग कराई जा रही है जिसे वैल्यू अनलॉकिंग कहा जाता है. ऐसा करने पर निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न हासिल होता है. अगर आईटीसी अपने होटल बिजनेस को डिमर्ज करती है यानि अलग करती है तो होटल बिजनेस से जुड़ी कंपनी के शेयर मौजूदा आईटीसी के शेयरधारकों को दिए जा सकते हैं. लिस्टिंग पर निवेशकों को जबरदस्त फायदा हो सकता है तो उन्हें नई कंपनी के शेयर भी मिल जायेंगे. 

ये भी पढ़ें

GST Rate Hike: जानिए क्यों पनीर बटर मसाला कर रहा सोशल मीडिया पर ट्रेंड, क्या है इसका GST कनेक्शन!

Rakesh Jhunjhunwala portfolio: राकेश झुनझुनवाला ने अपने पोर्टपोलियो में शामिल किया ये ऑटो स्टॉक, क्या आपके पास है ये शेयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6.5 करोड़ का Lamborghini वाला घर, 3 महीने में अमीरों ने सब खरीद लिए
6.5 करोड़ का Lamborghini वाला घर, 3 महीने में अमीरों ने सब खरीद लिए
बैंक अकाउंट में सालों से नहीं हुआ कोई ट्रांजैक्शन, क्या डूब जाएगा आपका पैसा?
बैंक अकाउंट में सालों से नहीं हुआ कोई ट्रांजैक्शन, क्या डूब जाएगा आपका पैसा?
8th Pay Commission: सभी फिटमेंट फैक्टर पर वेतन का गणित समझिए
8th Pay Commission: सभी फिटमेंट फैक्टर पर वेतन का गणित समझिए
2027 तक आसमान छुएंगे सोने के दाम, 2 लाख प्रति 10 ग्राम पहुंचेगा भाव
2027 तक आसमान छुएंगे सोने के दाम, 2 लाख प्रति 10 ग्राम पहुंचेगा भाव

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Maharashtra Vidhan Parishad Result Live: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget