एक्सप्लोरर

Moonlighting In IT Industry: सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने किया कर्मचारियों के मूनलाइटिंग करने का बचाव

Moonlighting In IT Industry Update: रकार के मंत्री का बयान ऐसे समय में आया है जब सॉफ्टवेयर कंपनी  विप्रो ने अपने 300 कर्मचारियों को मूनलाइटिंग करने के चलते नौकरी से निकाल दिया है.

Moonlighting In IT Industry: एक तरफ मूनलाइटिंग को लेकर हायतौबा मचा है. वहीं दूसरी ओर सूचना प्रोद्यौगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने मूनलाइटिंग का बचाव किया है. उन्होंने कहा कि कंपनियों को अपने एम्पलॉयज के सपनों को खत्म करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए. राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि आज के युवाओं में आत्मविश्वास और उद्देश्य की भावना है अपने स्वयं के कौशल को मूल्यवान बनाते हुए ज्यादा पैसा बनाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि जो कंपनियां अपने कर्मचारियों को नीचा दिखाना चाहते हैं और कहते हैं कि आपको अपने स्टार्ट-अप पर काम नहीं करना चाहिए उनका विफल बर्बादी तय है. 

पब्लिक अफेयर्स फोरम ऑफ इंडिया (PAFI) के 9वें वार्षिक फोरम 2022 में राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि, कोई भी कैप्टिव मॉडल फीका पड़ जाएगा. एम्पलॉयर उम्मीद करते हैं कि कर्मचारी उनकी सेवा करते समय उद्यमी होंगे. वही लोग इसे व्यक्तिगत रूप से अपने लिए लागू कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि ऐसा समय आएगा जहां प्रोजेक्ट बिल्डर्स की कम्यूनिटी होगी जो एक साथ कई प्रोजेक्ट पर काम कर सकेंगे जैसे वकील या सलाहकार करते हैं. 

सरकार के मंत्री का बयान ऐसे समय में आया है जब सॉफ्टवेयर कंपनी  विप्रो ने अपने 300 कर्मचारियों को मूनलाइटिंग करने के चलते नौकरी से निकाल दिया है. विप्रो के चेयरमैन ऋषद प्रेमजी (Rishad Premji) ने कहा कि 300 कर्मचारी जो विप्रो में नौकरी कर रहे थे पिछले कुछ महीनों में उन्हें साथ में प्रतिद्वंदी कंपनी में काम करते हुए पाया गया जो कंपनी के मूल्यों के खिलाफ है. जिसके चलते उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया है.  इंफोसिस ने अपने कर्मियों को चेतावनी दी है कि मूनलाइटिंग करने पर उन्हें नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है. 

क्‍या है मूनलाइटिंग
यह कॉन्‍सेप्‍ट कोरोनाकाल के दौरान वर्क फ्रॉम होम ( Work From Home) का चलन बढ़ने के बाद बढ़ा है. मूनलाइटिंग चीटिंग का मतलब है कि रेगुलर जॉब के साथ चोरी-छुपे दूसरी जगह भी नौकरी करते रहना. आईटी सेक्‍टर में कई कंपनियों में वर्क फ्रॉम होम चल रहा है. ऐसे में  कर्मचारी एक कंपनी के अलावा दूसरी जगह काम करके अतिरिक्‍त कमाई कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें

Rupee Fall Impact: रुपये की गिरावट का आम आदमी पर होगा बड़ा असर, जानें क्या महंगा होने के हैं आसार

Inflation: वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, महंगाई को 4 प्रतिशत से नीचे रखने का प्रयास कर रही है सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sugar Import: त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस
Withdrawal Limit: बार-बार ATM से कैश निकालते हैं, फ्री लिमिट के बाद कितना होगा चार्ज? जानें SBI का नया रेट
बार-बार ATM से कैश निकालते हैं, फ्री लिमिट के बाद कितना होगा चार्ज? जानें SBI का नया रेट
यात्री को कनाडा जाने से रोका, एयरलाइंस देगी 1.53 लाख का मुआवजा
यात्री को कनाडा जाने से रोका, एयरलाइंस देगी 1.53 लाख का मुआवजा

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget