एक्सप्लोरर

नारायण मूर्ति की कंपनी अभी नहीं बढ़ाएगी एम्पलाईज की सैलरी, 70 घंटे काम की करते हैं वकालत

Salary Hike: इंफोसिस के कर्मचारियों की 2024-25 में अभी तक वेतन वृद्धि नहीं हुई है. इसे अब चौथी तिमाही में देने पर विचार किया जा रहा है.

Infosysy Salary Hike: देश की दूसरे सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस ने अपने कर्मचारियों की सालाना वेतन वृद्धि टाल दी है. इंफोसिस के कर्मचारियों की 2024-25 में अभी तक वेतन वृद्धि नहीं हुई है. इसे अब चौथी तिमाही में देने पर विचार किया जा रहा है. मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक कर्मचारियों की पिछली सालाना वेतन वृद्धि नवंबर, 2023 में हुई थी. बेंगलुरू स्थित इस आईटी कंपनी में ग्लोबल स्तर पर अनिश्चितता की वजह से सैलरी हाइक में देरी हो रही है. क्लायंट के बजट के काफी कमजोर होने और मांग में कमी आने के कारण भी कंपनी की आमदनी पर असर पड़ा है.

जनवरी से सैलरी हाइक हो सकती है लागू

इंफोसिस कंपनी की ओर से 17 अक्टूबर को ही कहा गया था कि सैलरी हाइक कई फेज में लागू किए जाएंगे. इसका एक हिस्सा जनवरी से प्रभावी हो सकता है. दूसरा हिस्सा अप्रैल से लागू होगा. इंफोसिस कंपनी के चीफ फाइनेंस ऑफिसर जयेश सागरराजका ने दूसरी तिमाही के फाइनेंशियल रिजल्ट की घोषणा करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी थी. दूसरी तिमाही में इंफोसिस की आमदनी में दो फीसदी यानी 6506 करोड़ की बढ़ोत्तरी हुई थी. कंपनी की ऑपरेशनल क्षमता के आधार पर 10 बेसिस प्वाइंट पर सुधार से यह रिजल्ट आया था. वेज हाइक नहीं देने के बावजूद ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने इंफोसिस की आमदनी में दिसंबर में अंत होने वाली तिमाही के तहत अच्छी वृद्धि की उम्मीद जताई है.

कर्मचारियों के पास भी नहीं है उपाय

मनी कंट्रोल ने जानकारों के हवाले से कहा है कि आईटी कंपनियों में बड़े पैमाने पर जॉब ओपनिंग नहीं होने कारण मैनेजमेंट इस विश्वास में है कि सैलरी हाइक नहीं देने पर भी कर्मचारी नौकरी छोड़कर नहीं जाएंगे. हालांकि टॉप परफॉर्मेंस के आधार पर कुछ चुनिंदा लोगों को सैलरी हाइक ऑफर करने की प्रक्रिया लगातार चल रही है. क्योंकि कुछ खास प्रतिभाओं को रिवार्ड देने के लिए हर यूनिट के पास बजट है. आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के फील्ड में काम करने वालों के लिए विशेष तौर पर ऐसा किया गया है.

ये भी पढें: 

Retirement Planning: SIP, EPF और NPS को मिलाकर ऐसे बनाएंगे प्लान तो बुढ़ापे में काटेंगे चांदी!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI के बढ़ते क्रेज ने घटाई ATM की जरूरत, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बढ़े और Withdrawl हुआ कम
UPI के बढ़ते क्रेज ने घटाई ATM की जरूरत, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बढ़े और Withdrawl हुआ कम
UPI Transaction: 1 रुपया UPI करो या 1000, हर ट्रांजैक्शन पर कितनी आती है लागत? समझिए
1 रुपया UPI करो या 1000, हर ट्रांजैक्शन पर कितनी आती है लागत? समझिए
अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
BOI: ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?
ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget