एक्सप्लोरर

आज खुला है IRFC का आईपीओ, क्या आपको निवेश करना चाहिए, जानें इसकी डिटेल्स

आईआरएफसी ने इसके जरिये 4633 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है. प्राइस बैंड पर अपर एंड के तहत आईआरएफसी 4633 करोड़ रुपये जुटाएगी वहीं लोअर एंड पर यह 4455 करोड़ रुपये जुटाएगी.

देश में सार्वजनिक क्षेत्र की पहली एनबीएफसी इंडियन रेल फाइनेंस कॉरपोरेशन (IRFC) का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए आज (18 जनवरी, 2021) को खुल गया है. आईपीओ का प्राइस बैंड 25-26 रुपये रखा गया है. आईपीओ का लॉट साइज 575 का है. यानी आईपीओ के लिए कम से कम 575 इक्विटी शेयरों के लॉट में ही अप्लाई करना होगा. इसके बाद 575 के मल्टीपल में अप्लाई किया जा सकता है. 26 रुपये के रेट से प्रति लॉट एप्लीकेशन मनी 14,950 रुपये है.

4633 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य

आईआरएफसी ने इसके जरिये 4633 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है. प्राइस बैंड पर अपर एंड के तहत आईआरएफसी 4633 करोड़ रुपये जुटाएगी वहीं लोअर एंड पर यह 4455 करोड़ रुपये जुटाएगी. आईपीओ का 60 फीसदी क्यूआईबी के लिए रिजर्व होगा ताकि निवेशकों में इस आईपीओ के प्रति विश्वास बन सके. यह पहली बार है, जब कोई सार्वजनिक उपक्रम एंकर-इनवेस्टर रूट का इस्तेमाल कर रहा है. ग्रे मार्केट में आईआरएफसी के शेयर इश्यू प्राइस से 1.60 रुपये प्रीमियम पर बिकते दिख रहे हैं.

50 फीसदी QIB के लिए रिजर्व

आईपीओ का 50 फीसदी क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर यानी QIB के लिए रिजर्व रखा गया है. 15 फीसदी नॉन इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए सुरक्षित रखा गया है. और बाकी 35 फीसदी रिटेल निवेशकों के लिए सुरक्षित है. अप्रैल 2017 में केंद्र सरकार ने पांच रेलवे कंपनियों की लिस्टिंग की अनुमति दी थी. इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड. राइट्स लिमिटेड, रेल विकास निगम लिमिटेड और आईआरसीटीसी पहले ही लिस्ट हो चुकी है.आईआरसीटीसी के शेयर अक्टूबर 2019 में लिस्ट हुए थे. वहीं रेल विकास निगम लिमिटेड शेयर अप्रैल में लिस्ट हुए थे. जबकि इरकॉन के शेयर 2018 में लिस्ट हुए थे. उस समय इसका आईपीओ 18 फीसदी डिस्काउंट पर सब्सक्राइव हुआ था . आईआरएफसी पांचवीं रेलवे कंपनी है, जिसका आईपीओ आ रहा है.

आईआरएफसी में निवेश कितना फायदेमंद ?

विश्लेषकों का कहना है कि आईआरएफसी का बिजनेस मॉडल खास है इसलिए इसकी वैल्यूएशन की तुलना दूसरे पैमानों पर नहीं की जा सकती. हालांकि इसके वित्तीय नतीजों और संभावना को देखते हुए लगता है कि यह आईपीओ अंडर वैल्यूड है. अगर रेल मंत्रालय कंपनी से जुड़े किसी नीतिगत फैसलों में कोई बदलाव करता है तो इसके मुनाफे पर असर पड़ सकता है.  कुछ विश्लेषकों का मानना है कि आईआरएफसी का इश्यू प्राइस आकर्षक है. हालांकि आईआरएफसी के आईपीओ का टकराव इंडिगो पेंट्स से हो सकता है फिर भी हाल के दिनों में आए आईपीओ की तरह निवेशकों के बीच इसकी भी मांग देखी जा सकती है. ज्यादा ब्रोकरेज ने इसे सब्सक्राइव करने की सिफारिश की है.

एचसीएल टेक का मुनाफा 31 फीसदी बढ़ा, छह महीने में 20 हजार भर्तियां करेगी कंपनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget