एक्सप्लोरर

IRCTC Share Price: मार्केट खुलते ही 5 फीसदी गिरे आईआरसीटीसी के शेयर, सरकार OFS के जरिए बेचेगी हिस्सेदारी 

IRCTC Stock Price: सरकार OFS के जारिए इंडियन रेलवे कैटरिंग और टूरिज्म कॉर्पोरेशन की हिस्सेदारी आज बेचने वाली है. ऐसे में इसके शेयर 5 फीसदी से अधिक टूट चुके हैं.

IRCTC Stake Sell: इंडियन रेलवे कैटरिंग और टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) के शेयर में 15 दिसंबर, गुरुवार को बिकावली देखने को मिली. बाजार खुलते ही IRCTC के शेयर 5.25 फीसदी गिरकर 696 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे. वहीं बुधवार को IRCTC के शेयर 735 रुपये पर बंद हुए थे. IRCTC शेयरों में यह बड़ी बिकावली ऐसे समय पर हुई है, जब सरकार इसकी हिस्सेदारी बेचने के लिए तैयार है. 

दरअसल, सरकार IRCTC की 5 फीसदी हिस्सेदारी ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचना चाहती है. 15 दिसंबर यानी आज इसकी डील होनी है, जो 7 फीसदी की ​छूट के साथ बेची जाएगी. IRCTC के शेयर 680 रुपये प्रति शेयर के न्यूनतम प्राइज पर बेचे जाएंगे. OFS का बेस साइज 2 करोड़ शेयर या 2.5 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है. इसे आगे 4 करोड़ शेयर या 4 से 5 फीसदी हिस्सेदारी तक बढाया जा सकता है. 

बाजार खुलते ही तेजी से गिरे शेयर 

शेयर मार्केट ओपेन होने के बाद IRCTC के शेयर 29 अगस्त के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए. सुबह 9.45 बजे शेयर 4.62 फीसदी गिरावट के साथ 700.95 प्रतिशत पर कारोबार कर रहे थे. इसके बाद 5.25 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई, जिसके बाद शेयर 696 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गए. दोपहर 11.23 तक इसके शेयरों में 5.27 फीसदी ​की गिरावट दर्ज की गई है, जिसके बाद इसके शेयर 696.15 पर कारोबार कर रहे थे. 

2,720 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद 

सरकार आईआरसीटीसी के शेयर बेचकर 2,720 करोड़ रुपये पा सकती है. आईआरसीटीसी के शेयर कम से कम 680 रुपये के हिसाब से बेचे जाएंगे. 15 दिसंबर नॉन रिटेल निवेशकों को शेयर खरीदने का मौका दिया जाएगा. वहीं रिटेल इंवेस्टर ओएफएस के जरिए 16 दिसंबर को निवेश कर सकते हैं. विक्रेता की ओर से ओएफएस के ब्रोकरेज एक्सिस कैपिटल, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स, गोल्डमैन सैक्स और जेएम फाइनेंशियल हैं. 

IRCTC को हुआ था 42 फीसदी अधिक मुनाफा 

मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के अंत में IRCTC ने बड़ा मुनाफा दर्ज किया था. IRCTC का मुनाफा 42 बढ़कर 226 करोड़ रुपये हुए थे. वहीं सितंबर में रेवेन्यू 99 परसेंट बढ़कर 806 करोड़ रुपये हुआ है. पिछले साल कंपनी का रेवेन्यू समान तिमा​ही में 406 करोड़ रुपये था. Q2FY23 में टोटल इनकम 105 फीसदी बढ़कर 832 करोड़ रुपये हुआ है, जो पिछले साल 405 करोड़ रुपये था. 

यह भी पढ़ें
IRCTC Stake Sell: सरकार मल्टीबैगर स्टॉक IRCTC में ऑफर फॉल सेल के जरिए बेचेगी 5 % हिस्सेदारी, 7% डिस्काउंट पर मिलेगा शेयर!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस बैंक ने बदल दिए क्रेडिट कार्ड के नियम, क्या इसमें है आपका खाता?
इस बैंक ने बदल दिए क्रेडिट कार्ड के नियम, क्या इसमें है आपका खाता?
8वें वेतन आयोग का बड़ा ऐलान, अब इन शहरों में होंगी मैराथन बैठकें; चेक करें पूरा शेड्यूल
8वें वेतन आयोग का बड़ा ऐलान, अब इन शहरों में होंगी मैराथन बैठकें; चेक करें पूरा शेड्यूल
PM CARES Fund: 8452 करोड़ में से 93% रकम FD में, कहां कितना हुआ खर्च?
PM CARES Fund: 8452 करोड़ में से 93% रकम FD में, कहां कितना हुआ खर्च?
Zepto-Zomato से खाना मंगाना महंगा, मिनिमम ऑर्डर पर नए नियम जारी
Zepto-Zomato से खाना मंगाना महंगा, मिनिमम ऑर्डर पर नए नियम जारी

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Embed widget