एक्सप्लोरर

IRCTC: सफर के दौरान ट्रेन में व्हाट्सऐप से ऑनलाइन खाना ऑर्डर कर सकेंगे पैसेंजर, जानें नंबर

IRCTC News: ट्रेन में सफर के दौरान आप व्हाट्सएप पर खाना ऑर्डर कर सकेंगे और आपकी सीट पर खाना पहुंच जाएगा. जानें इसके लिए नंबर कौनसा होगा.

IRCTC News: भारतीय रेलवे ने ट्रेन में सफर के दौरान अब व्हाट्सऐप से ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने की नई सेवा शुरू की है. भारतीय रेलवे के पीएसयू, आईआरसीटीसी (भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम) ने रेल यात्रियों के लिए ई-कैटरिंग सेवाओं के माध्यम से भोजन ऑर्डर करने के लिए व्हाट्सऐप संचार शुरू किया. व्हाट्सऐप नंबर 91-8750001323 पर मैसेज या फोन कर यात्री ये सुविधा हासिल कर सकेंगे. यात्रियों के लिए ई-कैटरिंग सेवाओं के सभी प्रश्नों को हैंडल करने के लिए रेलवे ने पावर चैटबॉट शुरू किया है. ताकि यात्रियों की पसंद के अनुसार उन्हें समय पर भोजन परोसा जा सके.

कैसे ऑर्डर कर सकेंगे यात्री खाना

हालांकि ये सुविधा अभी कुछ चुनिंदा ट्रेनों में ही यात्रियों को दी जाएगी. ग्राहकों के फीडबैक और सुझावों के आधार पर इसे अन्य ट्रेनों में भी लागू किया जाएगा. आईआरसीटीसी ने एक विशेष रूप से विकसित वेबसाइट के साथ-साथ अपने ई-कैटरिंग फूड ऐप के माध्यम से ई-कैटरिंग सेवाएं शुरू की हैं. जानकारी के अनुसार शुरूआत में, व्हाट्सऐप संचार के माध्यम से ई-खानपान सेवाओं के कार्यान्वयन के दो चरणों की योजना बनाई गई थी. पहले चरण में, बिजनेस व्हाट्सऐप नंबर लिंक पर क्लिक कर ई-केटरिंग सेवाओं को चुनने के लिए ई-टिकट बुक करने वाले ग्राहक को एक संदेश भेजेगा.

दो चरणों में होगा खाना ऑर्डर

इस विकल्प के साथ, ग्राहक आईआरसीटीसी की ई-कैटरिंग वेबसाइट के माध्यम से सीधे स्टेशनों पर उपलब्ध अपनी पसंद के रेस्तरां से ऐप डाउनलोड करने की आवश्यकता के बिना अपनी पसंद का भोजन बुक कर सकेंगे. वहीं दूसरे चरण में, व्हाट्सऐप नंबर ग्राहक के लिए एक इंटरैक्टिव दो तरफा संचार मंच बनने में सक्षम होगा, जिसमें एआई (भारतीय रेलवे) पावर चैटबॉट यात्रियों के लिए ई-कैटरिंग सेवाओं के सवाल-जवाब और उनके लिए भोजन भी बुक करेगा.

फिलहाल, आईआरसीटीसी की ई-कैटरिंग सेवाओं के माध्यम से एक दिन में लगभग 50 हजार यात्रियों को भोजन परोसे जा रहे हैं, जो इसकी वेबसाइट के साथ-साथ ऐप के माध्यम से सक्षम हैं.

ये भी पढ़ें

Startup Classroom: स्टार्टअप के लिए अच्छी टीम का चुनाव कैसे करें, यहां जानिए काम के टिप्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget