एक्सप्लोरर

IRCTC Lounge: यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर मिलेगी एयरपोर्ट जैसी सुविधा, इस तरह उठाएं इस Executive लाउंज का लाभ

Executive Lounge Facility: IRCTC के एग्जीक्यूटिव लाउंज की बुकिंग करने के लिए आप IRCTC की वेबसाइट पर क्लिक करें. इसके बाद आप Executive Lounge के ऑप्शन का चुनाव करके अपने हिसाब से बुकिंग कर लें.

IRCTC Executive Lounge Facility: रेलवे को देश की लाइफलाइन (Lifeline) माना जाता है. हर दिन देश में हजारों ट्रेनों का संचालन किया जाता है. ऐसे में करोड़ों यात्री ट्रेन से ट्रैवल करके अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचते हैं. यात्रियों की बड़ी संख्या को देखते हुए रेलवे समय-समय पर कई तरह की सुविधाएं लेकर आता रहता है. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने देश के कई बड़े रेलवे स्टेशन पर एग्जीक्यूटिव लाउंज (IRCTC Executive Lounge) की सुविधा शुरू की है. इस लाउंज (Lounge) में यात्री आराम से बैठकर ट्रेन का इंतजार कर सकते हैं.

कई बार हम रेलवे स्टेशन (Railway Station) पहुंच जाते हैं तो हमें यह पता चलता है कि ट्रेन काफी लेट हो गई है. ऐसे में अगर आपके साथ बुजुर्ग या बच्चे हों तो आपको स्टेशन पर बैठकर ट्रेन का इंतजार करने में परेशानी हो सकती है. इस परेशानी को दूर करने के लिए रेलवे ने देश के बड़े रेलवे स्टेशनों में एग्जीक्यूटिव लाउंज की सुविधा शुरू की है. आईआरसीटीसी के एग्जीक्यूटिव लाउंज में यात्रियों को एयरपोर्ट के लाउंज जैसी सुविधा मिलती है.

इन जगहों पर मिलेगी एग्जीक्यूटिव लाउंज की सुविधा
आपको बता दें कि आपको देश के कई रेलवे स्टेशनों में एग्जीक्यूटिव लाउंज की सुविधा मिलेगी. यह सुविधा आपको दिल्ली के पहाड़गंज स्टेशन पर मिलेगी. यह एग्जीक्यूटिव लाउंज की सुविधा आपको दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म -1, पहाड़गंज साइड और आईटीबी कार्यालय के पास पहली मंजिल और प्लेटफॉर्म नंबर 16 के पास मिलेगी. इसके अलावा आपको अहमदाबाद (Ahmedabad) रेलवे स्टेशन,जयपुर (Jaipur) रेलवे स्टेशन, वाराणसी (Varanasi), सियालदह (Sealdah), कोलकाता (Kolkata) रेलवे स्टेशन, मुंबई रेलवे स्टेशन आदि में यह सुविधा मिलेगी.

एग्जीक्यूटिव लाउंज में यात्रियों को मिलती है यह सुविधा-
दिल्ली के  प्लेटफॉर्म नंबर-16 के एग्जीक्यूटिव लाउंज में आपको एक घंटे रहने के लिए 150 रुपये का शुल्क देना होगा. इसके बाद आपको प्रति घंटे के हिसाब से 99 रुपये देने होंगे. इसके साथ ही यात्रियों को चाय-कॉफी, मैगजीन (Magazine), अखबार, ट्रेन की जानकारी, टॉयलेट, बाथरूम आदि की भी सुविधा मिलती है. आपको यहां फ्री वाई-फाई सी सुविधा मिलती है. अगर आप Deluxe Resting Suite का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको 2 घंटे के लिए 500 रुपये का शुल्क देना होगा.

खाने के लिए देना होगा इतना शुल्क-
ब्रेकफास्ट- 250 रुपये (वेज)
ब्रेकफास्ट- 300 रुपये (नॉन-वेज)
लंच- 325 रुपये (वेज)
लंच- 385 रुपये (वेज)
डिनर- 325 रुपये (वेज)
डिनर- 385 रुपये (वेज)

एग्जीक्यूटिव लाउंज की बुकिंग (IRCTC Executive Lounge Booking Process)  करने का तरीका-
IRCTC के एग्जीक्यूटिव लाउंज की बुकिंग करने के लिए आप आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर क्लिक करें. इसके बाद आप IRCTC Executive Lounge Facility के ऑप्शन का चुनाव करके अपने हिसाब से बुकिंग कर लें.

ये भी पढ़ें-

IRCTC Tour Package: लेह-लद्दाख की करनी है सैर तो आईआरसीटीसी दे रहा सुनहरा मौका, खर्च करने होंगे केवल इतने रुपये

Federal Bank Q4 Result: बैंक ने जारी किए तिमाही के नतीजे, हुआ 13% का मुनाफा, जानें एनपीए का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG News: अब नहीं होगी सिलेंडर की किल्लत, अमेरिका से दोगुनी गैस खरीदेगा भारत, सरकार ने बदला प्लान
अब नहीं होगी सिलेंडर की किल्लत, अमेरिका से दोगुनी गैस खरीदेगा भारत, सरकार ने बदला प्लान
Crude Oil News: सऊदी ने 26 साल में सबसे सस्ता किया तेल, भारत को क्या होगा फायदा? आसान भाषा में समझिए
सऊदी ने 26 साल में सबसे सस्ता किया तेल, भारत को क्या होगा फायदा? आसान भाषा में समझिए
Gadgets Price Hike: 'दीवाली पर खरीदूंगा'... फेस्टिव डील्स पर डिस्काउंट अब नहीं मिलेगा! दिन पर दिन महंगे हो रहे फोन और गैजेट्स
'दीवाली पर खरीदूंगा'... फेस्टिव डील्स पर डिस्काउंट अब नहीं मिलेगा! दिन पर दिन महंगे हो रहे फोन और गैजेट्स
Microsoft Layoff: टेक जगत में फिर हड़कंप, माइक्रोसॉफ्ट ने की 4800 कर्मचारियों की छंटनी, HR हेड ने बताई वजह
टेक जगत में फिर हड़कंप, माइक्रोसॉफ्ट ने की 4800 कर्मचारियों की छंटनी, HR हेड ने बताई वजह

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
Embed widget