एक्सप्लोरर

Federal Bank Q4 Result: बैंक ने जारी किए तिमाही के नतीजे, हुआ 13% का मुनाफा, जानें एनपीए का हाल

Federal Bank: FY 2020-2021में बैंक ने 15,716 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इसके साथ ही वित्त वर्ष 2020-2021 में बैंक का सालाना मुनाफा 1590 करोड़ रुपये था जो अब बढ़कर 1889 करोड़ रुपये हो चुका है.

Federal Bank Q4 Result: देश के बड़े प्राइवेट सेक्टर का बैंक फेडरल बैंक (Federal Bank) ने अपने वित्त वर्ष 2021-2022 के आखिरी तिमाही में के नतीजे जारी (Federal Bank Q4 Result) किए हैं. बैंक ने बताया है कि उसका मुनाफा 13.2 प्रतिशत तक बढ़ा है. ऐसे में बैंक को कुल 541 करोड़ रुपये का लाभ मिला है. इससे पहले वित्त वर्ष 2020-2021 में आखिरी तिमाही में यह मुनाफा करीब 478 करोड़ रुपये का था.

वित्त वर्ष 2021-2022 में मुनाफा बढ़ा
आपको बता दें कि बैंक द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक इस साल बैंक ने कुल 15,749 करोड़ रुपये की कमाई की है. वहीं इससे पिछले वित्त वर्ष 2020-2021 (Financial Year 2020-2021) में बैंक ने 15,716 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इसके साथ ही वित्त वर्ष 2020-2021 में बैंक का सालाना मुनाफा 1590 करोड़ रुपये था जो अब बढ़कर 1889 करोड़ रुपये हो चुका है. ऐसे में बैंक को सालाना आधार पर 18.80 प्रतिशत का लाभ मिला है.

इसके साथ ही बैंक के एनपीए (NPA) में भी गिरावट दर्ज की गई है. इस साल के एनपीए करीब  4136.74 करोड़ रुपये का रहा है. वहीं पिछले साल यहीं एनपीए 4602.39 करोड़ रुपये था. इसके साथ ही नेट एनपीए में भी गिरावट दर्ज की गई है. पिछले साल नेट एनपीए करीब 1.19 प्रतिशत था जो इस साल केवल 0.92 प्रतिशत रह गया है.

केनरा बैंक को भी हुआ जबरदस्त मुनाफा
इसके साथ ही कल ही केनरा बैंक ने भी अपने तिमाही के नतीजे जारी किए हैं. बैंक को जनवरी से मार्च की तिमाही में करीब 1666.2 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है. यह पिछले साल के मुकाबले करीब 64.80 प्रतिशत ज्यादा रहा है. बैंक के एनपीए में भी बड़ा सुधार हुआ है. बैंक का एनपीए प्रतिशत 7.80 से घटकर 7.51 तक पहुंच गया है. वहीं नेट एनपीए प्रतिशत भी 2.86 से गिरकर 2.65 प्रतिशत तक रह गया है. 

ये भी पढ़ें-

LIC IPO: एलआईसी आईपीओ निवेशकों के लिए अच्छी खबर! रविवार के दिन भी ASBA की सुविधा वाले ब्रांच खुले रहेंगे

Fixed Deposit Rates: PNB ग्राहक ध्यान दें, बैंक ने एफडी और लोन पर बढ़ाई ब्याज दर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5436 बैंक खाते और 10 करोड़ का फ्रॉड, कौन है Insta इन्फ्लुएंसर रोहन जाधव, हुआ अरेस्ट
5436 बैंक खाते और 10 करोड़ का फ्रॉड, कौन है Insta इन्फ्लुएंसर रोहन जाधव, हुआ अरेस्ट
Air India: टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget