एक्सप्लोरर

IRCTC और BoB फाइनेंशियल ने को-ब्रांडेड रुपे कैशलेस क्रेडिट कार्ड किया लॉन्च, जानें इसके फायदे 

बार-बार आने वाले रेल यात्रियों को अधिकतम बचत प्रदान करने के लिए कार्ड को विशेष रूप से तैयार किया गया है. इसके साथ कई बेनेफिट मिल रहे हैं जिनके बारे में यहां जान सकते हैं.

IRCTC News: आईआरसीटीसी ने बीओबी फाइनेंशियल सॉल्यूशंस लिमिटेड (बीएफएसएल) और एनपीसीआई के साथ आईआरसीटीसी बीओबी- रुपे कैशलेस कॉन्टैक्टलेस क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है. बार-बार आने वाले रेल यात्रियों को अधिकतम बचत प्रदान करने के उद्देश्य से ये कार्ड लॉच किया गया है. इंडियन रेलवे कैटरिंग टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) वर्तमान में रेलवे ई-टिकटिंग के अलावा उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला के साथ देश की अग्रणी यात्रा, पर्यटन और आतिथ्य कंपनियों में से एक है. ये ट्रेनों, स्टेशनों पर ऑफ-बोर्ड खानपान सेवाएं, उड़ानें और होटल बुकिंग, हवाई, रेल और पानी के माध्यम से टूर पैकेज, लक्जरी, डीलक्स और बजट पर्यटक ट्रेनें उपलब्ध करती हैं.

डिजिटल पेमेंट के लिए किया करार
आईआरसीटीसी के पास अपने ग्राहकों को ऐसे सह-ब्रांडेड कार्ड प्रदान करने का समृद्ध अनुभव है और अपने ग्राहकों को लॉयल्टी कार्यक्रम प्रदान करने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के एक अन्य बैंक के साथ गठजोड़ किया है. आईआरसीटीसी कैशलेस कॉन्टैक्टलेस क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने में बीओबी फाइनेंशियल सॉल्यूशंस लिमिटेड (बीएफएसएल) और एनपीसीआई के साथ हालिया सहयोग स्वदेशी रुपे भुगतान प्लेटफॉर्म को बढ़ावा देने की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम है.

कार्डधारकों को मिलेंगे कई फायदे
ये बार-बार आने वाले रेल यात्रियों को अधिकतम बचत प्रदान करने के लिए कार्ड को विशेष रूप से तैयार किया गया है. इस कार्ड के उपयोगकर्ताओं को किराने के सामान से लेकर ईंधन तक की अन्य श्रेणियों में खरीदारी के लिए कई लाभ भी मिलेंगे. कार्डधारक इस कार्ड का उपयोग जेसीबी नेटवर्क के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय व्यापारियों और एटीएम में लेनदेन करने के लिए भी कर सकते हैं.

ट्रेन टिकट बुकिंग पर मिलेंगे शुल्क छूट
आईआरसीटीसी कॉन्टैक्टलेस क्रेडिट कार्ड के कार्डधारक वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से की गई 1एसी , 2एसी , 3एसी, सीसी, या ईसी बुकिंग पर 40 रिवॉर्ड पॉइंट (प्रति रुपये 100 खर्च) अर्जित करने में सक्षम होंगे. कार्ड ग्राहकों को उनकी सभी ट्रेन टिकट बुकिंग पर 1 फीसदी लेनदेन शुल्क छूट भी प्रदान करता है. कार्ड जारी होने के 45 दिनों के भीतर हजार रुपये या उससे अधिक की एकल खरीदारी करने वाले ग्राहकों को हजार बोनस रिवॉर्ड पॉइंट मिलेंगे.

जानें इस कार्ड के और फायदे
को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड ग्रोसरी और डिपार्टमेंटल स्टोर्स पर 4 रिवॉर्ड पॉइंट और अन्य कैटेगरी पर 2 रिवॉर्ड पॉइंट प्रदान करेगा. कार्डधारक पार्टनर रेलवे लाउंज में प्रति वर्ष 4 मानार्थ यात्राओं के हकदार होंगे. कार्ड भारत में सभी पेट्रोल पंपों पर 1 फीसदी ईंधन अधिभार छूट भी प्रदान करेगा.

ऐसे करेंगे कार्ड को यूज
कार्डधारक अपने लॉयल्टी नंबर (सह-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड पर मुद्रित) को अपनी आईआरसीटीसी लॉगिन आईडी से जोड़ने के बाद, आईआरसीटीसी वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर अर्जित रिवॉर्ड पॉइंट को भुनाने में सक्षम होंगे. कार्ड पर छपे लॉयल्टी नंबर को आईआरसीटीसी की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर रिवॉर्ड पॉइंट रिडीम करने के लिए आईआरसीटीसी लॉगिन आईडी से जोड़ा जा सकता है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाढ़ से बचाई गई हथिनी 'जयमोती' एयरलिफ्ट, अनंत अंबानी के 'वंतारा' में हुआ इलाज
बाढ़ से बचाई गई हथिनी 'जयमोती' एयरलिफ्ट, अनंत अंबानी के 'वंतारा' में हुआ इलाज
आमने-सामने आए कनाडा और अमेरिका, ट्रेड डील हुई फ्लॉप, तो ट्रंप ने दे दी खुली धमकी
आमने-सामने आए कनाडा और अमेरिका, ट्रेड डील हुई फ्लॉप, तो ट्रंप ने दे दी खुली धमकी
पटना में 1042 और दिल्ली में 942 रुपये में मिल रहा गैस सिलेंडर, आपके शहर में कितना है रेट?
पटना में 1042 और दिल्ली में 942 रुपये में मिल रहा गैस सिलेंडर, आपके शहर में कितना है रेट?
आज 22 अगस्त को महंगा या सस्ता हुआ पेट्रोल? देखें दिल्ली से पटना तक के रेट
आज 22 अगस्त को महंगा या सस्ता हुआ पेट्रोल? देखें दिल्ली से पटना तक के रेट

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
पहले दिन गिरे 18 विकेट, बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलिया ढेर, स्टार्क-शोरिफुल का कहर
पहले दिन गिरे 18 विकेट, बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलिया ढेर, स्टार्क-शोरिफुल का कहर
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget