एक्सप्लोरर

Iran on Hormuz Strait:  होर्मुज को पार कर भारत के रास्ते LPG से लदे टैंकर, क्या अब गैस और तेल के कम होंगे दाम?

Iran on Hormuz Strait: ईरान का कहना है कि चूंकि यह रास्ता उनके इलाके में आता है इसलिए अब अंतर्राष्ट्रीय नियमों के बजाय उनके अपने नियम चलेंगे. वह तय करेगा कि कौन सा जहाज यहां से गुजरेगा और कौन नहीं.  

Iran Announcement on Hormuz Strait: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने भारत के एक बड़ी राहत भरी घोषणा की है. ईरान ने आधिकारिक तौर पर भारत को अपना 'सच्चा मित्र' बताते हुए भरोसा दिलाया है कि भारतीय नागरिक व भारतीय नाविक पूरी तरह से सुरक्षित हैं और उन्हें होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) से होकर गुजरने के दौरान नहीं रोका जाएगा. भारत में मौजूद ईरानी दूतावास ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से एक पोस्ट के जरिए बताया, ''हमारे भारतीय दोस्त सुरक्षित हाथों में हैं और चिंता की कोई बात नहीं है.'' 

भारत के अलावा इन देशों को भी राहत

ईरान ने यह साफ तौर पर कह दिया है कि होर्मुज से होकर गुजरने वाला रास्ता भले ही अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के लिए बंद है, लेकिन भारत, चीन, रूस, पाकिस्तान और इराक जैसे मित्र राष्ट्रों के जहाजों को यह सुरक्षित गलियारा (Safe Corridor) दिया जाएगा. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर अपनी संप्रभुता हासिल कर ली है. ईरान का कहना है कि चूंकि यह रास्त उनके इलाके में आता है इसलिए अब अंतर्राष्ट्रीय नियमों के बजाय उनके अपने नियम चलेंगे. वह खुद तय करेगा कि कौन सा जहाज यहां से गुजरेगा और कौन सा नहीं.  

भारत के लिए ईरान के इस बयान के मायने

दुनिया की लगभग 20 परसेंट एनर्जी की सप्लाई इस रास्ते से होकर होती है. भारत भी अपनी ऊर्जा जरूरतों, LPG और क्रूड ऑयल के लिए इस रास्ते पर बहुत ज्यादा निर्भर है. भारत अपनी जरूरत का 85 परसेंट कच्चा तेल आयात करता है. इसमें से एक बड़ा हिस्सा इराक, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से आता है. यहां से जहाज होर्मुज से होकर ही भारत पहुंचते हैं. इसके अलावा, भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा LPG का उपभोक्ता है. भारत की लगभग 50 परसेंट LPG की सप्लाई भी इसी रास्ते से होकर आती है.

होर्मुज पर तनाव के चलते बीमा कंपनियों ने जहाजों के लिए 'रिस्क प्रीमियम' बढ़ा दिया. इससे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतें बढ़ीं. अब अगर यहां माहौल कुछ हद तक शांत होता है, तो देश में पेट्रोल-डीजल और LPG की सप्लाई सामान्य होगी. इससे लॉजिस्टिक्स पर आने वाला खर्च कम होगा, जिससे महंगाई का खबरा कम होगा.

होर्मुज में फंसे भारत जाने वाले 19 जहाज  

भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि हाल ही में LPG से लदे कम से कम आठ भारतीय जहाज होर्मुज से होकर निकल चुके हैं. इनमें दो LPG वाहक जहाज- BW Tyre और BW Elm भी शामिल हैं. इनमें कुल मिलाकर लगभग 94000 टन LPG लोड है. फिलहाल, भारत जा रहे LPG, कच्चे तेल और LNG ले जाने वाले 19 जहाज होर्मुज में फंसे हुए हैं.

बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय में विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने 30 मार्च को एक अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग में बताया कि भारत के लिए ऊर्जा सामग्री ले जाने वाले 10 विदेशी झंडे वाले जहाज फंसे हुए हैं. इनमें तीन LPG, चार कच्चे तेल के टैंकर और तीन LNG वाहक जहाज शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: 

अब पसंदीदा गाड़ी खरीदना होगा और मुश्किल! हॉर्मुज संकट की तपिश से स्टील से टायर तक सब महंगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ITR Rules: कम कमाई पर भी लग सकता है जुर्माना, 4 लाख वाले भी हैं इस लिस्ट में शामिल, पढ़ें शर्तें
कम कमाई पर भी लग सकता है जुर्माना, 4 लाख वाले भी हैं इस लिस्ट में शामिल, पढ़ें शर्तें
Used Oil: जो तेल आप खा रहे वो पहले ही हो चुका इस्तेमाल! 46 लाख लीटर पुराना ऑयल जब्त, 29 लाख का लगा जुर्माना
जो तेल आप खा रहे वो पहले ही हो चुका इस्तेमाल! 46 लाख लीटर पुराना ऑयल जब्त, 29 लाख का लगा जुर्माना
Business Ideas: 500 रुपए से शुरू करें ये 8 बिजनेस, लाखों रुपए तक होगी कमाई, बस करना होगा ये काम
Business Ideas: 500 रुपए से शुरू करें ये 8 बिजनेस, लाखों रुपए तक होगी कमाई, बस करना होगा ये काम
IT सेक्टर के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, इंफोसिस ने बताई सैलरी हाइक की तारीख, 20000 फ्रेशर्स होंगे भर्ती
IT सेक्टर के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, इंफोसिस ने बताई सैलरी हाइक की तारीख, 20000 फ्रेशर्स होंगे भर्ती

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget