एक्सप्लोरर

Upcoming IPO: आईपीओ मार्केट में धमाकेदार रहेगा नवंबर, स्विगी-एनटीपीसी समेत दिग्गज कंपनियां लेंगी एंट्री

IPO Market: नवंबर में स्विगी, एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी और मोबिक्विक जैसी अलग-अलग सेक्टर की कई बड़ी कंपनियों के आईपीओ आने वाले हैं. इससे निवेशकों के लिए एक शानदार मौका बनेगा. 

IPO Market: इस साल कई आईपीओ मार्केट में बहार आई हुई है. एक के बाद एक कई छोटी-बड़ी कंपनियां स्टॉक मार्केट पर एंट्री ले चुकी हैं. इनमें से अधिकतर ने निवेशकों को अच्छा-खासा रिटर्न दिया है. अब दिवाली के छोटे से ब्रेक के बाद एक बार फिर से आईपीओ मार्केट में हलचल होने लगी है. स्विगी, एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी और मोबिक्विक जैसी अलग-अलग सेक्टर की कई बड़ी कंपनियां मार्केट में उतरने की लिए कमर कस चुकी हैं. इन सभी को सेबी (SEBI) की मंजूरी पहले ही मिल चुकी है. इनकी एंट्री नवंबर के पहले हफ्ते में ही होने जा रही है. आइए एक नजर अगले महीने आने वाले बड़े आईपीओ पर डाल लेते हैं. 

स्विगी (Swiggy)

इस फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म का आईपीओ 6 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल सकता है. स्विगी का आईपीओ करीब 11,800 करोड़ रुपये का होगा. इसमें ऑफर फॉर सेल भी होगा. इस आईपीओ पर जोमाटो समेत कई क्विक कॉमर्स कंपनियों की नजर रहेगी. जोमाटो भी फंड जुटाने की तैयारियों में जुट गई है. हालांकि, इसके लिए वह क्यूआईपी रूट का इस्तेमाल कर सकती है. 

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी (NTPC Green Energy)

यह देश की सबसे बड़ी पब्लिक सेक्टर रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी है. एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का पोर्टफोलियो फिलहाल 14,696 मेगावाट का है. इसके अलावा कंपनी सोलर और विंड एनर्जी के 10,975 मेगावाट के प्रोजेक्ट विकसित कर रही है. 

एक्मे सोलर होल्डिंग्स (Acme Solar Holdings)

यह रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी सिर्फ सोलर पावर प्रोजेक्ट ही चलाती है. यह इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट, कंस्ट्रक्शन, ऑपरेशंस और मेंटेनेंस खुद ही करती है. एक्मे सोलर होल्डिंग्स केंद्र और राज्य सरकारों को बिजली बेचकर रेवेन्यू पैदा करती है. 

निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस (Niva Bupa Health Insurance)

यह हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी मार्केट की 16.24 फीसदी हिस्सेदारी पर काबिज है. वित्त वर्ष 2023-24 में इसका ग्रॉस डायरेक्ट प्रीमियम 5,499 करोड़ रुपये का रहा था. कंपनी ने डिजिटल सर्विस देकर कस्टमर को अपनी ओर आकर्षित किया है. स्टार हेल्थ के बाद आईपीओ लाने वाली निवा बूपा दूसरी हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी बनने जा रही है. 

वन मोबिक्विक सिस्टम्स (One Mobikwik Systems)

इस कंपनी की स्थापना बिपिन प्रीत सिंह (Bipin Preet Singh) और उपासना टाकू (Upasana Taku) ने की थी. यह क्यूआर, ईडीसी मशीन और मर्चेंट कैश एडवांस जैसी सर्विसेज प्रदान कराती है. इसकी सब्सिडियरी जाकपे (Zaakpay) ईकॉमर्स कंपनियों के लिए पेमेंट गेटवे सर्विस प्रदान कराती है. 

सागिलिटी इंडिया (Sagility India)

यह कंपनी 2021 में बेंगलुरु में बनी थी. यह हेल्थकेयर कंपनियों के लिए क्लेम्स मैनेजमेंट, क्लीनिकल सर्विसेज और रेवेन्यू साइकिल मैनेजमेंट सेवाएं प्रदान कराती है. 

जिंका लोजिस्टिक्स (Zinka Logistics)

यह कंपनी ट्रक ऑपरेटर्स को अलग-अलग तरह की सेवाएं उपलब्ध कराती है. इसमें पेमेंट मैनेजमेंट, टेलीमेटिक्स और वेहिकल फाइनेंसिंग सर्विसेज शामिल है. कंपनी ने मार्च, 2024 तक 196.79 करोड़ रुपये के 4,035 लोन बांटे हैं.

ये भी पढ़ें 

Online Shopping Scams: दिवाली की शॉपिंग कहीं पड़ न जाए भारी, ऑनलाइन शॉपिंग स्कैम से रहें सावधान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक फैसले ने बदला खेल, जानिए कैसे SpaceX में लगाया गूगल का छोटा निवेश बना 800000 करोड़ रुपए
एक फैसले ने बदला खेल, जानिए कैसे SpaceX में लगाया गूगल का छोटा निवेश बना 800000 करोड़ रुपए
Zomato News: ऑनलाइन खाना क्यों है महंगा? CCI ने जोमैटो को किस बेस पर दी क्लीन चिट? ग्राहक की हार
Zomato News: ऑनलाइन खाना क्यों है महंगा? CCI ने जोमैटो को किस बेस पर दी क्लीन चिट? ग्राहक की हार
Car Loan: नई कार का सपना होगा पूरा, 7.35% की शुरुआती दर पर मिल रहा लोन, कहां है सबसे कम EMI?
Car Loan: नई कार का सपना होगा पूरा, 7.35% की शुरुआती दर पर मिल रहा लोन, कहां है सबसे कम EMI?
CJP Protest: सीजेआई आंदोलन के बाद दिल्ली में व्यापार ठप, CTI ने PM मोदी को लिखा पत्र, क्या-क्या मांग की?
CJP आंदोलन के बाद दिल्ली में व्यापार ठप, CTI ने PM मोदी को लिखा पत्र, क्या-क्या मांग की?

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget