एक्सप्लोरर

IPO This Week: इस हफ्ते खुलने वाला है 2 आईपीओ, 4 नए शेयरों की होगी लिस्टिंग

IPO Next Week: अगले हफ्ते आईपीओ में पैसे निवेश करने वालों के लिए बहुत अहम है. कुल दो कंपनियों के आईपीओ आने वाला है. वहीं चार कंपनियों के शेयर लिस्ट होंगे.

IPO News: कल से शुरू होने वाले कारोबारी हफ्ते में दो कंपनियों के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी आईपीओ आने वाला है. इसे लेकर निवेशकों के बीच काफी हलचल है. इसके साथ ही चार कंपनियों के शेयर अगले हफ्ते लिस्ट भी होंगे. ध्यान देने वाली बात ये है कि यह चारों शेयर स्मॉल टू मीडियम एंटरप्राइजेज (SME) सेगमेंट के हैं. आइए जानते हैं कि अगले हफ्ते किन कंपनियों का आईपीओ आने वाला है.

नेटवेब टेक्नोलॉजी का आईपीओ के बारे में जानें

कल यानी 17 जुलाई, 2023 को नेटवेब टेक्नोलॉजीज इंडिया लिमिटेड (Netweb Technologies)  का आईपीओ खुलने वाला है. यह आईपीओ 19 जुलाई तक खुला रहेगा. इस आईपीओ का साइज 631 करोड़ रुपये का है. कंपनी के शेयरों का प्राइस बैंड 475 रुपये से लेकर 500 रुपये तक तय किया है. कंपनी के प्रमोटर 206 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फॉर सेल के जरिए बेचेंगे. वहीं 425 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे. कंपनी निवेशकों को 26 जुलाई को शेयर अलॉट करेगी और 27 जुलाई को शेयरों की लिस्टिंग की जाएगी. शेयर की लिस्टिंग एनएसई और बीएसई में की जाएगी. ग्रेट मार्केट में कंपनी के शेयर ऊपरी प्राइस से 60 फीसदी तक महंगे चल रहे हैं.

असर्फी हॉस्पिटल का आईपीओ के बारे में जानें-

असर्फी हॉस्पिटल का आईपीओ (Asarfi Hospital IPO) भी अगले हफ्ते आएगा. कंपनी का आईपीओ 17 जुलाई से 19 जुलाई के बीच खुला रहेगा. यह एक हेल्थ केयर कंपनी है जो कुल 26.97 करोड़ का आईपीओ लाने वाली है. कंपनी अपने सभी शेयरों को फ्रेश जारी करने वाली है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए रकम से कंपनी कैंसर अस्पताल बनाएगी. इस कंपनी के प्राइस बैंज 51 से 52 रुपये प्रति शेयर तय की गई है. कंपनी 24 जुलाई को निवेशकों शेयर अलॉट करेगी. इसके बाद 27 जुलाई को BSE SME एक्सचेंज पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग की जाएगी.

इन कंपनी के शेयरों की होगी लिस्टिंग

गौरतलब है कि अगले हफ्ते चार कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग SME सेगमेंट में होगी. 19 जुलाई को सबसे पहले एक्सेलेरेटबीएस इंडिया (AcceleratesBS India) के शेयरों की लिस्टिंग होगी. यह शेयर BSE SME में लिस्ट किए जाएंगे. कंपनी का आईपीओ का साइज 5.92 करोड़ रुपये का था. यह आईपीओ 49 फीसदी तक सब्सक्राइब हुआ है. इसके अलावा 20 जुलाई को काका इंडस्ट्रीज के शेयरों की लिस्टिंग (Kaka industries IPO) होगी. कंपनी का आईपीओ 20.2 करोड़ का था जिसे निवेशकों ने 290 गुना तक सब्सक्राइब किया था. वहीं अहसोलर टेक्नोलॉजी (Ahasolar Technologies) और ड्रोन डेस्टिनेशन (Drone Destination) के शेयर 21 जुलाई को बीएसई और एनएसई SME में लिस्ट होंगे. अहसोलर टेक्नोलॉजी का आईपीओ 35 गुना और ड्रोन डेस्टिनेशन का आईपीओ 190 गुना तक निवेशकों द्वारा सब्सक्राइब किया गया था.

ये भी पढ़ें-

Tomato Prices: टमाटर की थोक कीमत 29 फीसदी तक कम, आम लोगों को कब मिलेगी राहत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD कराने वालों की मौज! इस बैंक ने बढ़ा दिया इंटरेस्ट रेट, चेक करें रेट
FD कराने वालों की मौज! इस बैंक ने बढ़ा दिया इंटरेस्ट रेट, चेक करें रेट
सेंट्रल बैंक से गायब हुए 13.96 करोड़, क्या ग्राहकों के खाते से उड़ जाएंगे सारे पैसे?
सेंट्रल बैंक से गायब हुए 13.96 करोड़, क्या ग्राहकों के खाते से उड़ जाएंगे सारे पैसे?
क्या सच में दीवाली बाद लागू होगा UPI पर चार्ज, या फिर टलेगा? NPCI ने नहीं बताई तारीख
क्या सच में दीवाली बाद लागू होगा UPI पर चार्ज, या फिर टलेगा? NPCI ने नहीं बताई तारीख
बड़ी खबर: इन 4 सरकारी बैंकों में हिस्सेदारी बेचने जा रही सरकार, देखें नाम
बड़ी खबर: इन 4 सरकारी बैंकों में हिस्सेदारी बेचने जा रही सरकार, देखें नाम

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget