एक्सप्लोरर

Foxconn Investment Plan: आईफोन मेकर फॉक्सकॉन ने दिया चीन को झटका, 1.6 अरब डॉलर करेगी भारत में निवेश

Foxconn Update: फॉक्सकॉन का आधा से ज्यादा रेवेन्यू एप्पल से आता है. कंपनी एप्पल आईफोन के अलावा दूसरे प्रोडक्ट्स पिछले कई वर्षों से भारत में बना रही है.

Foxconn iPhone Plan: एप्पल आईफोन (Apple iPhone) बनाने वाली ताईवान (Taiwan ) की कंपनी फॉक्सकॉन (Foxconn) भारत में विस्तार योजना के तहत 1.6 बिलियन डॉलर निवेश करने जा रही है. 27 नवंबर 2023 को कंपनी ने ताईवान में एक्सचेंज फाइलिंग के तहत ये जानकारी साझा किया है. इस खुलासे में कंपनी ने कहा कि ऑपरेशनल जरुरतों को पूरा करने के लिए ये निवेश किया जा रहा है. 

फॉक्सकॉन को हॉन हाई प्रीसिजन इंडस्ट्री कंपनी (Hon Hai Precision Industry Co) के नाम से भी जाना जाता है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक हॉन हाई और दूसरी ताईवान की इलेक्ट्रनिक्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनियां चीन (China) और अमेरिका (United States) के बीच जारी तनाव के चलते चीन के बाहर निवेश बढ़ाना चाहती हैं और फॉक्सकॉन के भारत में निवेश के इस फैसले को इसी कड़ी के साथ देखा जा रहा है. हालांकि कंपनी के प्रवक्ता ने ये बताने से इंकार कर दिया है कि इस निवेश के जरिए कंपनी नया प्लांट लगाएगी या फिर पुरानी फैसिलिटी में ही निवेश करेगी. 

फॉक्सकॉन का आधा से ज्यादा रेवेन्यू एप्पल से आता है. कंपनी एप्पल आईफोन के अलावा दूसरे प्रोडक्ट्स पिछले कई वर्षों से भारत में बना रही है. एप्पल के लेटेस्ट आईफोन 15 की मैन्युफैक्चरिंग फॉक्सकॉन ने भारत में की है. फॉक्सकॉन के प्रतिनिधि ने बताया कि भारत में कंपनी अपने साइज को डबल करना चाहती है. 

फॉक्सकॉन के 9 प्रोडक्शन कैम्पस में 30 से ज्यादा फैक्ट्री है जिसमें 10,000 से ज्यादा लोग काम करते हैं. कंपनी को इससे सालाना 10 बिलियन डॉलर से ज्यादा रेवेन्यू हासिल होता है. इससे पहले इसी वर्ष अगस्त महीने में कर्नाटक सरकार ने ये ऐलान किया था कि फॉक्सकॉन राज्य में 600 मिलियन डॉलर के निवेश से दो कॉम्पोनेंट फैक्ट्री का निर्माण करेगा. इसमें से एक प्लांट में आईफोन के लिए मैकेनिकल इनक्लोजर तैयार किया जाएगा. साथ ही अप्लायड मटेरियल्स के साथ मिलकर सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट तैयार किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें

SEBI On IPO: क्या आईपीओ में खुद निवेश करती हैं सेबी चीफ? रिटेल निवेशकों को दी ये बड़ी सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol-Diesel Rate: कब तक सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? सरकार ने दे दिया जवाब, जानें आज कितनी है कीमत?
कब तक सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? सरकार ने दे दिया जवाब, जानें आज कितनी है कीमत?
Dubai Lottery: किस्मत हो तो ऐसी! दुबई में नौकरी करने गए 2 भारतीयों की लगी लॉटरी, जीते 9.5 करोड़ रुपए
किस्मत हो तो ऐसी! दुबई में नौकरी करने गए 2 भारतीयों की लगी लॉटरी, जीते 9.5 करोड़ रुपए
LPG पर बड़ी खबर, गैस संकट से बिगड़ा सप्लाई चेन का गणित, क्यों कम हो रही सिलेंडरों की मांग?
LPG पर बड़ी खबर, गैस संकट से बिगड़ा सप्लाई चेन का गणित, क्यों कम हो रही सिलेंडरों की मांग?
Flight Ticket: एयर इंडिया ने घटाया किराया, फ्यूल सरचार्ज में की कटौती, जानें किन यात्रियों को मिलेगा फायदा
एयर इंडिया ने घटाया किराया, फ्यूल सरचार्ज में की कटौती, जानें किन यात्रियों को मिलेगा फायदा

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
दिल्ली-NCR में मानसून से बदला मौसम का मिजाज, आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश; येलो अलर्ट जारी
दिल्ली-NCR में मानसून से बदला मौसम का मिजाज, आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश; येलो अलर्ट जारी
Test Match Highest Run Record:दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए
दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Salt Rain: इस ग्रह पर होती है नमक की बारिश, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
इस ग्रह पर होती है नमक की बारिश, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
फोटो लेते समय आईफोन से आएगी आवाज, यहां बंद नहीं हो सकती कैमरे की शटर साउंड
फोटो लेते समय आईफोन से आएगी आवाज, यहां बंद नहीं हो सकती कैमरे की शटर साउंड
Embed widget