एक्सप्लोरर

LPG Crisis: इन राज्यों में एलपीजी का संकट, लोगों के लिए सिलेंडर रीफिल कराना हो सकता है मुश्किल

IOC Cylinder Transporters: सरकारी गैस कंपनी के सिलेंडर ट्रांसपोर्टर की हड़ताल से इस बात की आशंका गहरी हो गई है कि कहीं लोगों के लिए रीफिल कराना मुश्किल न हो जाए...

महंगाई से मिलती राहत के बीच देश के कई राज्यों में लोगों के सामने रसोई का नया संकट खड़ा हो सकता है. ऐसी आशंका है कि प्रभावित राज्यों में एलपीजी की कमी की स्थिति पैदा हो सकती है. एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति प्रभावित होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

इस एसोसिएशन ने किया आह्वान

यह संकट आने की आशंका है पूर्वोत्तर के राज्य के लोगों के लिए. दरअसल सरकारी तेल एवं गैस कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के सिलेंडर ट्रांसपोर्टर्स का एक एसोसिएशन मंगलवार से हड़ताल पर चला गया है. ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है. एसोसिएशन का नाम North East Packed LPG Transporter Association है.

सप्ताह के अंत से हो सकती है परेशानी

एसोसिएशन का कहना है कि हाल ही में जो टेंडर आए हैं, उनमें रेट काफी कम हैं. इसके अलावा एसोसिएशन ने पुराने बकाये को भी हड़ताल की वजह बताया है. इस हड़ताल के चलते पूर्वोत्तर के राज्यों खासकर असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और मिजोरम में एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है. पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, अगर हड़ताल को जल्द वापस नहीं लिया गया तो इस सप्ताह के अंत तक सिलेंडरों की कमी होने लगेगी.

इन कारणों से ट्रांसपोर्टर्स की स्ट्राइक

वहीं एसोसिएशन का कहना है कि यह फ्लैश स्ट्राइक है. उनके अनुसार, कुछ बकाये का भुगतान 2018 से ही नहीं हुआ है. इसे कंपनी से जल्द से जल्द भुगतान करने के लिए कहा गया है. एसोसिएशन के अनुसार, यह हड़ताल नहीं है, लेकिन हमने सोमवार से अपनी गाड़ियों को रोक लिया है. वहीं आईओसी ने ट्रांसपोर्टर्स से अनुरोध किया है कि वे हड़ताल को वापस लें क्योंकि इससे आम लोगों को परेशानी हो सकती है.

इतनी क्षमता हो रही प्रभावित

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की नॉर्थईस्ट डिवीजन इंडियन ऑयल एओडी हर रोज 1.4 लाख एलपीजी सिलेंडर प्रोड्यूस करती है. उसके पास पूर्वोत्तरी राज्यों में 9 सिलेंडर बोटलिंग प्लांट हैं. फ्लैश स्ट्राइक के कारण 9 में से 6 बोटलिंग प्लांट प्रभावित हुए हैं, जो असम में स्थित हैं. प्रभावित बोटलिंग प्लांट की सम्मिलित क्षमता 1.1 लाख सिलेंडर रोजाना की है.

ये भी पढ़ें: ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों पर 110 हजार करोड़ का बकाया! भेजे जा चुके हैं 70 से ज्यादा जीएसटी नोटिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Train Food: ट्रेन में सबसे ज्यादा कौनसा फूड ऑर्डर करते हैं लोग? Swiggy ने बताया, लिस्ट में शामिल हैं ये 5 चीजें
ट्रेन में सबसे ज्यादा कौनसा फूड ऑर्डर करते हैं लोग? Swiggy ने बताया, लिस्ट में शामिल हैं ये 5 चीजें
Household Income: देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे
देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे
Ram Mandir: राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए
राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए
वेज हो या नॉन-वेज, दोनों थालियां हुईं महंगी, महंगाई से 5 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा खाने का खर्च
वेज हो या नॉन-वेज, दोनों थालियां हुईं महंगी, महंगाई से 5 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा खाने का खर्च

वीडियोज

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir
Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
US-ईरान की नई टेंशन से गर्त में जाएगा पाकिस्तान! एक्सपर्ट का बड़ा दावा, कहा- 'अब शहबाज के सामने...'
यूएस-ईरान की नई टेंशन से गर्त में जाएगा पाकिस्तान! एक्सपर्ट का बड़ा दावा, कहा- 'अब शहबाज के सामने...'
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget