एक्सप्लोरर

IOC बनी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली सरकारी कंपनी, ONGC को पछाड़ा

सवाल उठने लगा है कि पेट्रोल, डीजल के चढ़ते दाम के बीच कंपनी को ईंधन सस्ते में बेचने के लिये सब्सिडी क्यों दी जानी चाहिये.

नई दिल्लीः सरकारी क्षेत्र की इंडियन ऑयल कार्पोरेशन (आईओसी) लगातार दूसरे साल सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली सरकारी कंपनी बनी है. उसने तेल और गैस का उत्पादन करने वाली ओएनजीसी को भी छोड़ दिया है.

आईओसी के सबसे ज्यादा मुनाफे में रहने के बाद इस बात को लेकर सवाल उठने लगा है कि पेट्रोल, डीजल के चढ़ते दाम के बीच कंपनी को ईंधन सस्ते में बेचने के लिये सब्सिडी क्यों दी जानी चाहिये. हाल में इस तरह की रिपोर्टें आई थी कि सरकार ओएनजीसी और तेल, गैस उत्पादन से जुड़ी दूसरी कंपनियों को सब्सिडी में योगदान के लिये कह सकती है.

आईओसी कारोबार के लिहाज से दशकों तक देश की सबसे बड़ी कंपनी रही. आईओसी का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2017-18 में 12 फीसदी बढ़कर 21,346 करोड़ रुपये रहा. इससे पूर्व वित्त वर्ष में यह 19,106 करोड़ रुपये रहा था. कंपनी ने पिछले हफ्ते ही वित्तीय परिणाम की घोषणा की. वहीं आयल एंड नेचुरल गैस कारपोरेशन (ओएनजीसी) का शुद्ध लाभ 2017-18 में 11.4 फीसदी बढ़कर 19,945 करोड़ रुपये रहा.

रिलायंस इंडस्ट्रीज लगातार तीसरे साल सबसे मूल्यवान कंपनी हालांकि, दिग्गज कारोबारी मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लगातार तीसरे साल सबसे मूल्यवान कंपनी बनी रही. कंपनी का मुनाफा 36,075 करोड़ रुपये रहा. देश की सबसे बड़ी साफ्टवेयर कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का शुद्ध लाभ 2017-18 में 25,580 करोड़ रुपये रहा और यह दूसरी सर्वाधिक मूल्यवान कंपनी रही.

ओएनजीसी आईओसी से पिछड़ी ओएनजीसी लंबे समय तक सर्वाधिक लाभ कमाने वाली कंपनी रही लेकिन तीन साल पहले निजी क्षेत्र की रिलायंस और टीसीएस से यह पिछड़ गयी. वास्तव में ओएनजीसी का लाभ सरकारी क्षेत्र की तीन खुदरा कंपनियों- इंडियन ऑयल कार्पोरेशन (आईओसी), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) और भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के संयुक्त लाभ से भी अधिक था. लेकिन अब वह आईओसी से पिछड़ गई है.

पिछले सप्ताह एचपीसीएल ने वित्त वर्ष 2017-18 के वित्तीय परिणाम की घोषणा की और उसका शुद्ध लाभ 2017-18 में 6357 करोड़ रुपये जबकि कारोबार 2.43 लाख करोड़ रुपये रहा. वहीं बीपीसीएल का शुद्ध लाभ पिछले वित्त वर्ष में 7919 करोड़ रुपये रहा.

आईओसी, एचपीसीएल और बीपीसीएल जैसी पेट्रोलियम पदार्थों की खुदरा बिक्री करने वाली कंपनियां अचछा मुनाफा कमा रही हैं ऐसी स्थिति में ओएनजीसी और आयल इंडिया को उन्हों पेट्रोल, डीजल की सस्ते दाम पर बिक्री करने पर सब्सिडी में योगदान करने के लिये कहने पर सवाल उठने लगे हैं. ओएनजीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा , ‘उनके मुनाफे को देखिये. उन्हें किसी सब्सिडी समर्थन की जरूरत नहीं है. ’’

ओएनजीसी 30,000 से 35,000 करोड़ रुपये सालाना निवेश कर रही है और अगर फिर से उससे सब्सिडी पर ईंधन मांगा जाता है तो उसके लिये स्थिति कठिन होगी. ओएनजीसी और ऑयल इंडिया ने जून 2015 तक कच्चे तेल पर 40 फीसदी ईंधन सब्सिडी का पेमेंट किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

40 साल का सूखा खत्म! भारत-न्यूजीलैंड ने तैयार किया 'विजन 2030', 35000 करोड़ का होगा ट्रेड, क्या समझौते हुए?
40 साल का सूखा खत्म! भारत-न्यूजीलैंड ने तैयार किया 'विजन 2030', 35000 करोड़ का होगा ट्रेड, क्या समझौते हुए?
Mutual Fund SIP: 1 साल में 83% तक का मुनाफा! विदेशी बाजारों में छप्परफाड़ रिटर्न, इन देशों में भारतीय निवेशकों की चमकी किस्मत
1 साल में 83% तक का मुनाफा! विदेशी बाजारों में छप्परफाड़ रिटर्न, इन देशों में भारतीय निवेशकों की चमकी किस्मत
Gold Silver Price Today: सोना और चांदी दोनों हुए सस्ते, जानें आज आपके शहर में क्या है 18K, 22K, 24K का रेट
Gold Silver Price Today: सोना और चांदी दोनों हुए सस्ते, जानें आज आपके शहर में क्या है 18K, 22K, 24K का रेट
Bank Holiday Today: आज 11 जुलाई को बैंक खुले हैं या बंद हैं? यहां से दूर होगा कंफ्यूजन
Bank Holiday Today: आज 11 जुलाई को बैंक खुले हैं या बंद हैं? यहां से दूर होगा कंफ्यूजन

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान AIMIM hjकी प्रतिक्रिया
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
IND vs ENG: No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
Ants Communication: हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
Embed widget