एक्सप्लोरर

Real Estate Sector: हाउसिंग सेक्टर के जोरदार रहा ये साल, क्या 2025 में प्रॉपर्टी पर निवेश देगा शानदार रिटर्न?

Real Estate Investment 2025: रियल एस्टेट सेक्टर बड़ी ही तेजी से आगे बढ़ रहा है. नया साल लग्जरी सेगमेंट के साथ अर्फोडेबल हाउसिंग के लिए भी अच्छा साबित होने वाला है.

Real Estate Investment 2025: नया साल आने वाला है. ऐसे में अगर आप रहने के लिए नया घर या इंवेस्टमेंट के लिए प्रॉपर्टी खरीदने का सोच रहे हैं, तो पहले मार्केट का हाल जान लें कहां आपको अधिक रिटर्न मिलने की उम्मीद है. रिपोर्टों के मुताबिक, कोरोना के बाद बीते चार सालों में रियल एस्टेट सेक्टर में शानदार ग्रोथ देखने को मिला है. इस दौरान लोग या तो नए घरों में शिफ्ट हो रहे हैं या अपने पुराने घर को अपग्रेड करा रहे हैं. साल 2024 की बात करें, तो इस साल भी रियल एस्टेट सेक्टर में गजब का उछाल देखने को मिला, लेकिन सबसे ज्यादा हलचल प्रीमियम या लग्जरी सेगमेंट में रही.

प्रीमियम सेगमेंट में अधिक बन रहे घर

साल 2024 में बेंगलुरू, गुरुग्राम जैसे बड़े शहरों में 10 से 80 करोड़ के बजट वाले प्रीमियम प्रॉपर्टी की बिक्री अधिक देखी गई.अफोर्डेबल हाउसिंग के लिए जाने वाले डेवलपर्स भी अब प्रीमियम प्रॉपर्टी को बनाने में अधिक दिलचस्पी दिखाने लगे हैं. ऐसे में नई प्रॉपर्टी खरीदने में समाज का एक हिस्सा पीछे छूट रहा है क्योंकि मिड सेगमेंट और लोअर मिड सेगमेंट में आने वाली देश की 60-70 फीसदी आबादी को डिमांड के मुकाबले सप्लाई नहीं मिल रही है. इसका एक और भी नुकसान यह है कि अगर सभी प्रीमियम सेगमेंट में घर बनाने लगे, तो कहीं न कहीं जाकर प्राइस भी क्रैश होगा.

2025 में दिखेगा ट्रांजिशन

अगर बात 2025 की करें, तो यह साल मिड और लोअर मिड सेगमेंट के लिए बदलाव लेकर आएगा. एक्सपर्ट्स की मानें तो 2025 के अंत तक या 2026 से मार्केट में सभी सेगमेंट में बैलेंस बनना शुरू हो जाएगा. मिड और लोअर मिड सेगमेंट को बढ़ावा देने के लिए स्टांप ड्यूटी को घटाया जा सकता है या बिल्डर्स को इंसेंटिव देने के बारे में सोचा जा सकता है और ऐसा लॉन्ग टर्म बेसिक पर करने की जरूरत है ताकि मार्केट में स्टेबिलिटी बनी रहे. 

रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी पर रिटर्न की उम्मीद

अगर लॉन्ग टर्म में निवेश की बात करें, तो रियल एस्टेट एक बेहतर ऑप्शन है क्योंकि इसमें क्रैश लंबे समय तक नहीं रहता है ऐसे में प्रॉफिट की संभावना बनी रहती है. आने वाले समय में प्रॉपर्टी के रेट भी बढ़ेंगे, जिससे निवेश पर अधिक रिटर्न मिलेगा. बात अगर रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी की करें, तो इस पर लॉन्ग टर्म में बेहतर रिटर्न की उम्मीद है. मान लीजिए अगर आपने यह सोचकर 20-30 लाख का एक घर लिया है और यह सोच रहे हैं कि अगले साल इसे बेचकर आप दोगुना मुनाफा कमा लेंगे, तो ऐसा नहीं है. हालांकि, अगर आप इसी प्रॉपर्टी को रेंट पर चढ़ा देते हैं, तो सालाना 2-2.5 फीसदी का रिटर्न मिलता रहेगा. 

इस पर भी दें ध्यान

2025 में रियल एस्टेट में निवेश करने से पहले कनेक्टिविटी के साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी ध्यान दें. नए साल में होम लोन पर इंटरेस्ट रेट पर भी स्टेबिलिटी देखने को मिल सकती है. रियल एस्टेट में निवेश के दृष्टिकोण से 2025 एक अच्छा साल माना जा रहा है क्योंकि बड़े शहरों के साथ टियर-2 और टियर-3 शहरों में भी डेवलपमेंट तेजी के साथ हो रही है और माना जा रहा है लग्जरी के साथ अफोर्डेबल सेगमेंट में भी तेजी से काम हो. 

 ये भी पढ़ें: APP से लेते हैं लोन तो हो जाएं सावधान, एक गलती और अकाउंट हो जाएगा खाली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DA हाइक पर कल भी नहीं आया फैसला, क्या दीवाली में एरियर संग बढ़कर आएगी सैलरी?
DA हाइक पर कल भी नहीं आया फैसला, क्या दीवाली में एरियर संग बढ़कर आएगी सैलरी?
सिर्फ 5000 रुपये ही निकाल सकेंगे, जानें किस बैंक पर RBI ने लिया एक्शन
सिर्फ 5000 रुपये ही निकाल सकेंगे, जानें किस बैंक पर RBI ने लिया एक्शन
आज कितना सस्ता हुआ 14.2 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? समझें घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के रेट में फर्क
आज कितना सस्ता हुआ 14.2 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? समझें घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के रेट में फर्क
1 साल की FD पर बंपर रिटर्न, कौन सा बैंक दे रहा है सबसे ज्यादा ब्याज?
1 साल की FD पर बंपर रिटर्न, कौन सा बैंक दे रहा है सबसे ज्यादा ब्याज?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget