एक्सप्लोरर

APP से लेते हैं लोन तो हो जाएं सावधान, एक गलती और अकाउंट हो जाएगा खाली

Digital App Loan: जब भी आप किसी ऐप से लोन लेते हैं तो ऐप आपसे अपने फोन का एक्सेस देने को कहता है. इसे ओके करने से पहले सौ बार सोच लें.

Digital App Loan: भारत में डिजिटल लोन का चलन तेजी से बढ़ रहा है. हाल के वर्षों में डिजिटल लोन देने वाले ऐप्स और प्लेटफॉर्म्स की संख्या में बड़ी वृद्धि हुई है. दरअसल, डिजिटल लोन पारंपरिक लोन की तुलना में अधिक सुविधाजनक और तेज़ होते हैं.

लोन लेने वाले बिना बैंक या वित्तीय संस्थान गए ऑनलाइन लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं और जल्द ही लोन प्राप्त कर सकते हैं. हालांकि, इसके कई नुकसान भी हैं. चलिए, आज इस खबर में जानते हैं कि अगर आप डिजिटल लोन ले रहे हैं तो किन बातों का ख्याल रखें.

किन चीजों का रखना होता है ध्यान

डिजिटल लोन ऐप्स का इस्तेमाल करना आसान हो सकता है, लेकिन इसके साथ कुछ जोखिम भी जुड़े होते हैं. इनमें से सबसे बड़ा जोखिम है उच्च ब्याज दर और कई तरह के चार्जेज. कई बार, डिजिटल लोन ऐप्स पारंपरिक लोन के मुकाबले ज्यादा ब्याज दर वसूलते हैं. यदि सावधानी नहीं बरती गई, तो आपको ब्याज और शुल्क में बड़ी रकम चुकानी पड़ सकती है. यानी आपकी एक गलती और अकाउंट खाली.

लोन लेने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

लोन लेने से पहले यह सुनिश्चित करें कि लोन देने वाला प्लेटफॉर्म भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) से रजिस्टर है या नहीं. साथ ही, यह भी जांचें कि प्लेटफॉर्म का बैगग्राउंड कैसा है. इसके अलावा लोन लेने से पहले लोन समझौते को ध्यान से पढ़ें और सभी शर्तों को समझें, जैसे ब्याज दर, पुनर्भुगतान कार्यक्रम और अन्य शुल्क.

शर्तों और नियमों को समझें

लोन लेने से पहले शर्तों और नियमों को ध्यानपूर्वक पढ़ें. यह सुनिश्चित करें कि आप ब्याज दर, पुनर्भुगतान समय, शुल्क और अन्य दायित्वों से पूरी तरह से परिचित हैं. यह भी जांचें कि कहीं कोई छुपे हुए शुल्क या समय से पहले या देर से भुगतान पर पेनल्टी तो नहीं है.

फोन का एक्सेस ना दें

जब भी आप किसी ऐप से लोन लेते हैं तो ऐप आपसे अपने फोन का एक्सेस देने को कहता है. इसे ओके करने से पहले सौ बार सोच लें. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि बाद में अवैध तरीके से डिजिटल लोन देने वाली कंपनियां वसूली के समय इसी को आपके खिलाफ हथियार बनाती हैं. एक्सेस देने के बाद कंपनियों के पास आपके फोन का सारा डेटा, फोटो, नंबर्स सब चले जाते हैं और जब आप लोन चुकाने या उनके मनमाने चार्जेज को देने से मना करते हैं तो यह कंपनियां आपकी पर्सनल तस्वीरों को इंटरनेट पर डाल देती हैं और आपके कॉन्टैक्ट में सेव लोगों को फोन कर परेशान करती हैं.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: Toss The Coin Share: टॉस द कॉइन ने पूरा स्टॉक मार्केट हिला दिया, 7 दिन में मालामाल हो गए निवेशक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget