एक्सप्लोरर

PPF Calculator: जानिए कैसे पीपीएफ में 1.50 लाख रुपये का सलाना निवेश बना देगा आपको करोड़पति

PPF News: आरबीआई के रेपो रेट बढ़ाने के बाद सितंबर के अंत में सरकार बचत योजनाओं के ब्याज दरों की समीक्षा करेगी तो पीपीएफ के ब्याज दरों को बढ़ाया जा सकता है.

PPF Calculator: पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) स्कीम में निवेश कर आप करोड़पति बन सकते हैं. भले ही पीपीएफ में जमा पैसा शेयर बाजार में निवेश नहीं किया जाता है. बावजूद इसके गारंटीड रिटर्न देने वाली ये योजना आपको करोड़पति बना सकती है. इस प्रकार बाजार में होने वाले उठापटक का पीपीएफ में किए जाने वाले निवेश पर असर नहीं पड़ता है. 

कैसे बना सकते हैं 5 करोड़ रुपये
अगर आप 25 वर्ष के आयु के हैं और रिटायरमेंट के उम्र 60 साल के आयु तक यानि अगले 35 वर्षों तक पीपीएफ अकाउंट में सलाना डेढ़ लाख रुपये का निवेश जारी रखते हैं तो आपको कुल 2.27 करोड़ रुपये मिलेंगे. जिसमें 52,50,000 रुपये आपका निवेश होगा जिसपर 1,74,47,857 रुपये ब्याज के तौर पर मिलेंगे जिस पर कोई टैक्स नहीं चुकाना होगा. और अगर आपने 70 वर्ष के आयु पूरा होने तक यानि 45 सालों तक पीपीएफ में निवेश जारी रखते हैं आपके 67,50,000 रुपये के निवेश पर 4,72,99,295 रुपये (4.73 करोड़) मिलेंगे. और अगर सरकार ने पीपीएफ पर ब्याज दरों में इजाफा किया तो रिटर्न 5 करोड़ रुपये को पार कर सकता है.

पीपीएफ पर ब्याज दरें बढ़ना तय
मौजूदा समय में पीपीएफ पर 7.1 फीसदी ब्याज मिलता है. लेकिन आरबीआई के रेपो रेट बढ़ाने के बाद जब सभी बैंक एफडी पर ब्याज दरें बढ़ा रहे हैं तो 30 सितंबर, 2022 को सरकार बचत योजनाओं के ब्याज दरों की समीक्षा करेगी तो पीपीएफ के ब्याज दरों को बढ़ाया जा सकता है. 2015-16 में पीपीएफ पर 8.7 फीसदी ब्याज मिला करता था. 

लंबी अवधि तक निवेश संभव!
पीपीएफ खाते में सालाना 1.5 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं जो कि मासिक या तिमाही या सालाना आधार पर किया जा सकता है. पीपीएफ अकाउंट में निवेशक 15 वर्षों तक लगातार निवेश कर सकते हैं.और अगर निवेशक को पैसे की आवश्यकता नहीं है तो वो पांच पांच साल के ब्लॉक अवधि के आधार पर अपने  पीपीएफ अकाउंट को 15 साल के बाद एक्सटेंड भी कर सकते हैं इस प्रकार वे 35 सालों तक पीपीएफ में निवेश कर सकते हैं. इसके लिए केवल पीपीएफ अकाउंट सबमिशन फॉर्म भरना होगा. 

टैक्स छूट का लाभ भी
इनकम टैक्स कानून के 80 सी के तहत सलाना 1.5 लाख रुपये पीपीएफ में निवेश पर टैक्स छूट मिलता है. साथ ही मैच्योरिटी के बाद मिलने वाले ब्याज की रकम पर भी कोई टैक्स नहीं चुकाना होता है. 

ये भी पढ़ें 

Budget 2023: मोदी सरकार के आखिरी पूर्ण बजट की तैयारी शुरू! बजट में टैक्सपेयर्स से लेकर सभी को मिल सकती है सौगात

Nirmala Sitharaman On Inflation: महंगाई कम करने में राज्यों की भूमिका पर उठे सवाल! जानिए वित्त मंत्री ने क्या दी राज्यों को नसीहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget