एक्सप्लोरर

Budget 2024: ये है वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की खास टीम, इन्हीं के कंधों पर है बजट की जिम्मेदारी

Interim Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ इन अधिकारियों की विशेष टीम बजट को तैयार करने में जुटी है. आइए एक नजर इस टीम पर डाल लेते हैं.

Interim Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी को अगले वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अंतरिम बजट (Interim Budget) पेश करने वाली हैं. वित्त मंत्री के इस छठे बजट को एक खास टीम ने तैयार किया है. बजट टीम में कई वरिष्ठ अधिकारी और इकोनॉमिस्ट शामिल हैं. आज हम आपको निर्मला सीतारमण की कोर बजट टीम से परिचय करवाने जा रहे हैं. इस अंतरिम बजट की कमान इन्हीं खास लोगों के हाथ में होगी.

निर्मला सीतारमण

सीतारमण भारत के इतिहास में लगातार छठा बजट पेश करने वाली दूसरी वित्त मंत्री बनने वाली हैं. इससे पहले मोरारजी देसाई ने भी 5 पूर्ण और 1 अंतरिम बजट पेश किया था. एक फरवरी को वह मनमोहन सिंह, अरुण जेटली, पी चिदंबरम और यशवंत सिन्हा से आगे निकल जाएंगी. इन सभी को लगातार 5 बजट पेश करने का मौका मिला था. वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा है कि युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों पर सरकार का फोकस है. इससे उम्मीद बढ़ गई है कि अंतरिम बजट इन्हीं मुद्दों पर केंद्रित होगा. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से इकोनॉमिक्स की पढ़ाई करने वाली सीतारमण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले कार्यकाल में वाणिज्य और रक्षा विभाग संभाला था. वह कर्नाटक से राज्यसभा सांसद हैं.

टीवी सोमनाथन

वित्त मंत्रालय में टीवी सोमनाथन (TV Somanathan) सबसे वरिष्ठ सचिव हैं. सोमनाथन के पास वित्त सचिव की जिम्मेदारी है. तमिलनाडु कैडर के 1987 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी सोमनाथन ने अप्रैल, 2015 से अगस्त, 2017 तक प्रधानमंत्री कार्यालय में काम किया था. वह पीएम मोदी के करीबी हैं. वित्त सचिव इकोनॉमिक्स में पीएचडी हैं. अर्थशास्त्र पर उनके 80 से अधिक पेपर्स और लेख प्रकाशित हो चुके हैं. साथ ही उन्होंने दो किताबें भी लिखी हैं. उन्होंने वर्ल्ड बैंक के डायरेक्टर के पद पर भी काम किया है. 

अजय सेठ

कर्नाटक कैडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी अजय सेठ (Ajay Seth) वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव हैं. पिछले साल भारत की अध्यक्षता में हुई जी20 (G20) बैठक के दौरान वह चर्चाओं में आए थे. सेठ ने भारत के पहले सॉवरेन ग्रीन बांड जारी करने और इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस सचिवालय के निर्माण की पहल भी की थी. 

तुहिन कांता पांडे

निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (DIPAM) में सचिव तुहिन कांता पांडे (Tuhin Kanta Pandey) को एयर इंडिया (Air India) के प्राइवेटाइजेशन और एलआईसी (LIC) के आईपीओ में निभाई भूमिका के लिए जाना जाता है. पांडे ओडिशा कैडर के 1987 बैच के अधिकारी हैं.

संजय मल्होत्रा

राजस्थान कैडर के 1990 बैच के अधिकारी संजय मल्होत्रा (Sanjay Malhotra) फिलहाल राजस्व सचिव हैं. इससे पहले वह वित्तीय सेवा विभाग के प्रमुख थे. बजट प्रक्रिया में मल्होत्रा ​​टैक्स रेवेन्यू बढ़ाने की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. साथ ही उन पर वित्त मंत्री सीतारमण के बजट भाषण के भाग बी का मसौदा तैयार करने की जिम्मेदारी भी है. 

विवेक जोशी

विवेक जोशी (Vivek Joshi) बजट पर वित्त मंत्री के सलाहकारों के समूह में सबसे नए सदस्य में गिने जाते हैं. वह नवंबर, 2022 में वित्तीय सेवा विभाग के सचिव के रूप में वित्त मंत्रालय में शामिल हुए. हरियाणा कैडर के 1989 बैच के अधिकारी जोशी ने जिनेवा यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल इकोनॉमिक्स में डॉक्टरेट की डिग्री हासिल की है. विवेक जोशी पहले भारत के रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना कमिश्नर थे. बैंक, वित्तीय संस्थान, इंश्योरेंस कंपनियां और नेशनल पेंशन सिस्टम जैसे सेक्टर जोशी की जिम्मेदारी होंगे. 

वी अनंत नागेश्वरन

वी अनंत नागेश्वरन (V Anantha Nageswaran) भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार हैं. उन्हें एक लेखक और शिक्षक के तौर पर भी जाना जाता है. वह अर्थव्यवस्था के मसले पर सीतारमण के सबसे करीबी सलाहकारों में से एक हैं. वह ग्लोबल उठापटक का भारतीय इकोनॉमी पर पड़ने वाले प्रभावों की देखरेख भी करते हैं. उन्होंने अजय सेठ के साथ G20 बैठक में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. नागेश्वरन ने आईआईएम अहमदाबाद से एमबीए किया है. साथ ही इसेनबर्ग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, यूमास एमहर्स्ट से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है. हालांकि, मुख्य आर्थिक सलाहकार बजट से पहले आर्थिक सर्वेक्षण भी जारी करते हैं. मगर, अंतरिम बजट होने के चलते इस बार ऐसा नहीं होगा.

ये भी पढ़ें 

Develop India: रघुराम राजन ने बताया विकसित भारत का रास्ता, हेल्थ एवं एजुकेशन सेक्टर सबसे जरूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्लैक मंडे: शेयर बाजार में हाहाकार! 800 अंक टूटा सेंसेक्स, निवेशकों के डूबे 500000 करोड़
ब्लैक मंडे: शेयर बाजार में हाहाकार! 800 अंक टूटा सेंसेक्स, निवेशकों के डूबे 500000 करोड़
LPG संकट के बीच भारत के लिए बड़ी खबर: अब अर्जेंटीना से होगी LNG की सप्लाई, अडानी पोर्ट्स को मिला ठेका
LPG संकट के बीच भारत के लिए बड़ी खबर: अब अर्जेंटीना से होगी LNG की सप्लाई, अडानी पोर्ट्स को मिला ठेका
Home Loan Interest Rates: सबसे सस्ता होम लोन दे रहे हैं ये बैंक, नए घर के लिए फटाफट चेक करें इंटरेस्ट रेट
सबसे सस्ता होम लोन दे रहे हैं ये बैंक, नए घर के लिए फटाफट चेक करें इंटरेस्ट रेट
SpaceX IPO: 83 साल के अरबपति का दावा- 30 ट्रिलियन डॉलर की कंपनी बनेगी स्पेसएक्स, खुद खरीदेंगे 1 अरब डॉलर के शेयर
83 साल के अरबपति का दावा- 30 ट्रिलियन डॉलर की कंपनी बनेगी स्पेसएक्स, खुद खरीदेंगे 1 अरब डॉलर के शेयर

वीडियोज

Tata Tiago EV facelift review: petrol भूल जाओ? #tata #tatatiago #autolive
Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात
'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA Bloc Meeting LIVE: INDIA ब्लॉक की बैठक में थलापति विजय की TVK क्यों नहीं हुई शामिल? सामने आई ये वजह
LIVE: INDIA ब्लॉक की बैठक में थलापति विजय की TVK क्यों नहीं हुई शामिल? सामने आई ये वजह
INDIA Bloc की बैठक में कांग्रेस ने सपा प्रमुख को दी बड़ी जिम्मेदारी, कहा- अब अखिलेश जी...
INDIA Bloc की बैठक में कांग्रेस ने सपा प्रमुख को दी बड़ी जिम्मेदारी, कहा- अब अखिलेश जी...
Indian Embassy Advisory: ताबड़तोड़ मिसाइल हमलों के बीच ईरान में भारतीयों के लिए बड़ी चेतावनी- 'जल्द बाहर निकलें...'
ताबड़तोड़ मिसाइल हमलों के बीच ईरान में भारतीयों के लिए बड़ी चेतावनी- 'जल्द बाहर निकलें...'
टेस्ट में क्या होता है फॉलोऑन? जिसकी वजह से हार की दहलीज पर अफगानिस्तान; जानें ICC का नियम
टेस्ट में क्या होता है फॉलोऑन? जिसकी वजह से हार की दहलीज पर अफगानिस्तान; जानें ICC का नियम
Pepsi Sharma Death: नहीं रहे हरियाणवी सिंगर पेप्सी शर्मा, 38 साल की उम्र में हुआ निधन, सदमें में फैंस
नहीं रहे हरियाणवी सिंगर पेप्सी शर्मा, 38 साल की उम्र में हुआ निधन
INDIA Bloc Meeting: ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन की बैठक में क्या कहा? बैठक से बाहर आई बड़ी खबर
ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन की बैठक में क्या कहा? बैठक से बाहर आई बड़ी खबर
American Tourist in Bihar: US के टूरिस्ट का Google Maps से उठा भरोसा, बिहारियों ने 4 घंटे का रास्ता 20 मिनट में कराया पार 
US के टूरिस्ट का Google Maps से उठा भरोसा, बिहारियों ने 4 घंटे का रास्ता 20 मिनट में कराया पार 
AI In Supreme Court : सुप्रीम कोर्ट में अब होगी AI की एंट्री! CJI सूर्यकांत बोले- 'जजों की जगह...'
सुप्रीम कोर्ट में अब होगी AI की एंट्री! CJI सूर्यकांत बोले- 'जजों की जगह...'
Embed widget