एक्सप्लोरर

IPO Listing: आइनॉक्स ग्रीन की बाजार में कमजोर एंट्री, 7 फीसदी डिस्काउंट के साथ हुई शेयरों की लिस्टिंग

Inox Green IPO listing: आज आइनॉक्स ग्रीन एनर्जी सर्विसेज के शेयरों की बीएसई और एनएसई पर कमजोर लिस्टिंग हुई है और इसके शेयरों में निवेशकों को लिस्टिंग गेन हासिल नहीं हो पाया है.

Inox Green Energy Services IPO listing: आज शेयर बाजार में एक और कंपनी की लिस्टिंग हुई है पर इसके निवेशकों को निराशा हाथ लगी है. आइनॉक्स ग्रीन एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड ने आज शेयर बाजार में कमजोर एंट्री की है और इसके शेयर करीब 7 फीसदी के डिस्काउंट के साथ लिस्ट हो पाए हैं.

कितने रुपये पर हुई आइनॉक्स ग्रीन के शेयरों की लिस्टिंग
आज आइनॉक्स ग्रीन एनर्जी सर्विसेज के शेयर बीएसई पर 60.50 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए हैं और ये इसके आईपीओ के इश्यू प्राइस से 6.92 फीसदी डिस्काउंट के साथ लिस्ट हुए हैं. आइनॉक्स ग्रीन एनर्जी सर्विसेज के आईपीओ में इश्यू प्राइस 65 रुपये रखा गया था. ओपनिंग के समय इस कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1,766.23 करोड़ रुपये का था.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर कितने रुपये पर हुई लिस्टिंग
आइनॉक्स ग्रीन एनर्जी सर्विसेज के शेयर एनएसई पर 60 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए हैं और ये इसके इश्यू प्राइस 65 रुपये से 7.69 फीसदी के डिस्काउंट के साथ की लिस्टिंग है.

आईनॉक्स ग्रीन ग्रे मार्केट में कर रहा था प्रीमियम पर ट्रेड
आईनॉक्स ग्रीन के शेयरों इसकी बिडिंग के प्रोसेस के दौरान तो 8 से 10 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे थे लेकिन लिस्टिंग से पहले ये सपाट ट्रेड करते दिखाई दे रहे थे.

आईपीओ का कैसा रहा था सब्सक्रिप्शन
आईनॉक्स ग्रीन एनर्जी सर्विसेज के आईपीओ को रिटेल निवेशकों को कुल 1.55 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था. वहीं आईपीओ को क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का 1.05 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था. नॉन इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स का हिस्सा पूरा भरा नहीं था और ये केवल 47 फीसदी ही सब्सक्राइब हुआ था.

जानें आईपीओ की खास बातें
ग्रीन एनर्जी क्षेत्र की कंपनी आईनॉक्स ग्रीन एनर्जी सर्विसेज (Inox Green Energy Services) का आईपीओ 11 नवंबर, 2022 को खुला था और निवेशक आईपीओ में 15 नवंबर, 2022 तक आवेदन कर सकते थे. कंपनी ने आईपीओ के जरिए बाजार से 740 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई. Inox Green Energy के आईपीओ में 61 से 65 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया गया था.

ये भी पढ़ें

Stock Market Opening: बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स 360 अंक चढ़कर 61800 के पास खुला, नए शिखर पर बैंक निफ्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Supply: 2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
Sugar Import: त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget