एक्सप्लोरर

Infosys: इंफोसिस में नया अप्रेजल साइकिल शुरू हुआ, अभी तक नहीं मिला पिछला हाइक और बढ़ी हुई सैलरी

Infosys Salary Hike: इंफोसिस चालू वित्त वर्ष के लिए फ्रेश अप्रेजल साइकिल इसी हफ्ते शुरू करने जा रही है और एक जाने-माने वित्तीय पोर्टल के मुताबिक जानकारी सामने आई है कि अभी तक पिछला हाइक ही नहीं मिला.

Infosys Salary Hike: देश का दूसरा सबसे बड़ा आईटी एक्सपोर्टर इंफोसिस अपना 'परफॉरमेंस रिव्यू साइकिल अक्टूबर 2023' 29 सितंबर से शुरू करने जा रहा है. कंपनी के मैनेजर्स को भेजे एक ई-मेल के जरिए कहा गया है कि 29 सितंबर से सेल्फ इवैल्यूएशन का प्रोसेस चालू किया जाए. मैनेजर्स का इवैल्यूएशन अक्टूबर के आखिरी तक पूरा हो जाएगा और दिसंबर के पहले हफ्ते तक रेटिंग के बारे में इंडीविजुएल एंप्लाइज को बता दिया जाएगा.

इकोनॉमिक टाइम्स की खबर से मिली जानकारी

इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक ईटी ने उस ई-मेल की कॉपी को देखा है जो इंफोसिस ने अपने मैनेजर्स को भेजा है. इसके मुताबिक इंफोसिस चालू वित्त वर्ष के लिए फ्रेश अप्रेजल साइकिल को इसी हफ्ते शुरू करने जा रही है. हालांकि ईटी को कंपनी के चार एंप्लाइज ने बताया है कि वो लोग अभी तक पिछले परफॉरमेंस साइकिल के तहत आने वाला सैलरी हाइक का इंतजार कर रहे हैं.

कब से कब तक के लिए है ये सेल्फ इवैल्यूएशन

इंफोसिस ने जो मेल कर्मचारियों को भेजा है उसके तहत ये सेल्फ इवैल्यूएशन अक्टूबर 2022 और सितंबर 2023 के बीच के साइकिल की परफॉर्मेंस के लिए होगा. कंपनी के दो एंप्लाइज ने नाम ना बताने की शर्त पर ईटी को बताया है कि अब एक तरफ तो फ्रेश अप्रेजल साइकिल का प्रोसेस शुरू हो रहा है, वहीं उन्हें पिछले अप्रेजल साइकिल (अक्टूबर 2021 से सितंबर 2022) के दौरान का सैलरी हाइक ही नहीं मिल पाया है. इसके अलावा इस बात की भी कोई स्पष्टता नहीं है कि पेंडिंग हाइक का पैसा आने वाले इंक्रीमेंट साइकिल के साथ क्लब किया जाएगा या इसे छोड़ दिया जाएगा. 

उनमें से एक कर्मचारी ने बताया कि हमें अपने सेल्फ इवैल्यूएशन और उपलब्धियों के बारे में जल्द ही बताना है... पिछले साल भी अप्रेजल प्रोसेस हुआ था और रेटिंग्स क्लोज की गई थीं, लेकिन सैलरी हाइक (सैलरी रिवीजन) अभी तक जारी नहीं किया गया है जो कि सामान्य तौर पर जून या जुलाई में आ जाता है. 

इंफोसिस ने क्या कहा है

इंफोसिस को भेजे गए ई-मेल में इस बात का जवाब जानने की कोशिश की गई लेकिन कंपनी की ओर से कोई उत्तर या रिस्पॉन्स नहीं आया है.

ये भी पढ़ें

Gold Silver Rate Today: सोने के भाव गिरे, चांदी में भी देखी जा रही सुस्ती, जानें आपके शहर में कितना सस्ता हुआ गोल्ड-सिल्वर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI का बड़ा एक्शन, क्या डॉलर के मुकाबले मजबूत होगा रुपया?
RBI का बड़ा एक्शन, क्या डॉलर के मुकाबले मजबूत होगा रुपया?
ध्रुव राठी के पास कैसे आए 58 करोड़? जर्मनी या भारत, कहां से ज्यादा कमाते हैं यूट्यूबर
ध्रुव राठी के पास कैसे आए 58 करोड़? जर्मनी या भारत, कहां से ज्यादा कमाते हैं यूट्यूबर
8th Pay Commission: रेलवे सुपरवाइजर्स की मांग, वार्षिक वेतन वृद्धि 5% की जाए
8th Pay Commission: रेलवे सुपरवाइजर्स की मांग, वार्षिक वेतन वृद्धि 5% की जाए
क्या दिल्ली में आज भी बंद हैं शराब के ठेके?
क्या दिल्ली में आज भी बंद हैं शराब के ठेके?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Embed widget