एक्सप्लोरर

Infosys Offer: इंफोसिस के कर्मचारियों के लिए ऑफर, शहर बदलने पर कंपनी देगी 8 लाख

Infosys Transfer Offer: इंफोसिस ने बड़े शहरों के बजाय छोटे शहरों में ऑफिस खोलने और वहां परिचालन को मजबूत बनाने की रणनीति तैयार की है. यह ऑफर उसी रणनीति का हिस्सा है...

देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस ने अपने कर्मचारियों के लिए एक अनोखा ऑफर पेश किया है. कंपनी अपने कर्मचारियों को शहर बदलने के लिए 8 लाख रुपये तक ऑफर कर रही है. हालांकि यह ऑफर इंफोसिस के सभी कर्मचारियों के लिए नहीं है.

ये कर्मचारी उठा सकते हैं फायदा

इंफोसिस के वैसे कर्मचारी इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं, जो बैंड-2 में या उससे ऊपर के बैंड में हैं. इंफोसिस का यह ऑफर देश भर में स्थित कंपनी के किसी भी डेवलपमेंट सेंटर में काम कर रहे उन कर्मचारियों के लिए है, जो प्रोजेक्ट डिलीवरी को हैंडल कर रहे हैं. ऑफर का लाभ उठाने के लिए पात्र कर्मचारी को कर्नाटक के हुबली शहर में शिफ्ट होना पड़ेगा. इसके लिए कंपनी 8 लाख रुपये तक का भुगतान करेगी.

छोटे शहरों पर ध्यान दे रही कंपनी

दरअसल देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी ने बड़े शहरों की जगह छोटे शहरों को हब बनाने की रणनीति तैयार की है. इसके तहत इंदौर, नवी मुंबई, नागपुर, कोयम्बटूर, हुबली जैसे कई टिअर-2 शहरों में ऑफिस खोले गए हैं. इंफोसिस कर्नाटक के हुबली शहर में अपनी उपस्थिति को मजबूत बनाना चाह रही है. इसी कारण उसने हुबली में ट्रांसफर कराने वाले कर्मचारियों के लिए ये ऑफर तैयार किया है.

नीचे के बैंड वालों को इतना लाभ

इंफोसिस की ट्रांसफर पॉलिसी के अनुसार, बैंड-3 या उससे नीचे के बैंड में काम कर रहे कर्मचारियों को शिफ्ट होने पर शुरुआत में 25 हजार रुपये का रिलोकेशन अलाउंस मिलेगा. उसके बाद उन्हें 2 साल तक हर छह महीने पर 25-25 हजार रुपये मिलेंगे. इस तरह टिअर-3 या उससे नीचे के कर्मचारियों को शिफ्ट होने पर 2 साल में कुल 1.25 लाख रुपये का लाभ मिलेगा. ऊपरी बैंड के कर्मचारियों के लिए लाभ 8 लाख रुपये तक है.

3.35 लाख से ज्यादा इंफोसिस के कर्मचारी

30 जून 2022 तक के आंकड़ों के अनुसार, इंफोसिस में कुल 3 लाख 35 हजार 186 कर्मचारी काम कर रहे हैं. 1981 में बनी यह कंपनी घरेलू बाजार में सिर्फ टाटा समूह की टीसीएस से पीछे है. टीसीएस के पास अभी कुल कर्मचारियों की संख्या 6 लाख से ज्यादा है. आईटी सेक्टर देश में सबसे ज्यादा लोगों को रोजगार प्रदान करने वाले सेक्टर्स में एक माना जाता है.

ये भी पढ़ें: पोस्ट ऑफिस के नाम पर हो रही है धोखाधड़ी, सरकार ने किया लोगों को अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5436 बैंक खाते और 10 करोड़ का फ्रॉड, कौन है Insta इन्फ्लुएंसर रोहन जाधव, हुआ अरेस्ट
5436 बैंक खाते और 10 करोड़ का फ्रॉड, कौन है Insta इन्फ्लुएंसर रोहन जाधव, हुआ अरेस्ट
Air India: टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget