एक्सप्लोरर

Infosys Update: इंफोसिस की बढ़ी मुश्किलें, 32,000 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी के लिए मिला नोटिस

GST Update: डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ इंटेलीजेंस ने आईजीएसटी का भुगतान नहीं करने के चलते इंफोसिस को 32,000 करोड़ रुपये के टैक्स चोरी के लिए नोटिस थमाया है.

Infosys Update: देश की दूसरी बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस (Infosys) की मुश्किलें बढ़ गई है. कंपनी को 32,000 करोड़ रुपये के जीएसटी चोरी (GST Evasion) के लिए नोटिस मिला है. डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ इंटेलीजेंस ( Directorate General of GST Intelligence) ने कंपनी को नोटिस जारी किया है. 

ईटी के रिपोर्ट के मुताबिक 30 जुलाई 2024 को इंफोसिस को जीएसटी डिमांड (GST Demand) के लिए ये नोटिस जारी किया गया है. जीएसटी डिमांड का ये नोटिस जुलाई 2017 से लेकर वित्त वर्ष 2021-22 तक के लिए है. डॉक्यूमेंट के मुताबिक इंफोसिस सर्विसेज के रेसिपिएंट के तौर पर सर्विसेज के इंपोर्ट पर आईजीएसटी (IGST) का भुगतान नहीं करने के चलते जांच के दायरे में है. डीजीजीआई के मुताबिक कंपनी क्लाइंट्स के साथ समझौते के तहत उन्हें सर्विसेज देने के लिए ओवरसीज ब्रांच खोलती है. ये ब्रांच और कंपनी को आईजीएसटी एक्ट के तहत विशिष्ट व्यक्ति (Distinct Persons) के तौर पर ट्रीट किया जाता है. 

डॉक्यूमेंट में कहा गया है कि, ऐसे में ओवरसीज ब्रांच ऑफिसेज से प्राप्त सप्लाई के एवज में कंपनी ने ब्रांच ऑफिसेज को ओवरसीज ब्रांच खर्च के तौर पर भुगतान किया है. इसलिए इंफोसिस लिमिटेड पर रिवर्स चार्च मैकेनिज्म (Reverse Charge Mechanism) के तहत भारत से बाहर स्थित ब्रांच से सप्लाई हासिल करने के चलते जीएसटी बनता है. गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (Goods And Services Tax) में रिवर्स चार्ज मैकेनिज्म (RCM) ऐसा सिस्टम है जिसमें सप्लायर की जगह गुड्स एंड सर्विसेज का प्राप्तकर्ता को टैक्स का भुगतान करना होता है. डॉक्यूमेंट में कहा गया है कि इंफोसिस के खिलाफ जांच अभी जारी है. 

इकोनॉमिक टाइम्स के सोर्स के हवाले से बताया है कि इंफोसिस को डीजीजीआई से जांच के लिए नोटिस मिला है. लेकिन कंपनी का मानना है कि उसने राज्य और केंद्र के जीएसटी कानूनों (GST Laws) का पूरी तरह अनुपालन किया है. हालांकि इंफोसिस ने इस मामले पर कोई भी कमेंट नहीं किया है. 

ये भी पढ़ें 

Budget 2024: सेंट्रल ट्रेड यूनियन सरकार के बजट के खिलाफ खोलेंगी मोर्चा, भारत छोड़ो आंदोलन की सालगिरह पर होगा विरोध का शंखनाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OFS से सरकार का बड़ा धमाका, 31,552 करोड़ जुटाकर बनाया नया रिकॉर्ड
OFS से सरकार का बड़ा धमाका, 31,552 करोड़ जुटाकर बनाया नया रिकॉर्ड
1 अक्टूबर से बदल जाएंगे FD के नियम, स्मॉल फाइनेंस बैंकों के लिए RBI ने किए 3 बड़े बदलाव
1 अक्टूबर से बदल जाएंगे FD के नियम, स्मॉल फाइनेंस बैंकों के लिए RBI ने किए 3 बड़े बदलाव
शाहरुख खान कैसे बन गए देश के सबसे वेल्यूएबल सेलिब्रिटी? आंकड़ों से समझें
शाहरुख खान कैसे बन गए देश के सबसे वेल्यूएबल सेलिब्रिटी? आंकड़ों से समझें
Stock Market Today: शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 24,600 के पार
Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 24,600 के पार

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभी खत्म नहीं हुआ है Gen Z आंदोलन, PK ने बताया कब से होगा शुरू?
अभी खत्म नहीं हुआ है Gen Z आंदोलन, PK ने बताया कब से होगा शुरू?
'भारत हिंदू राष्ट्र बनता है तो...' सिद्धारमैया के बेटे ने किसे दे डाली चेतावनी
'भारत हिंदू राष्ट्र बनता है तो...' सिद्धारमैया के बेटे ने किसे दे डाली चेतावनी
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget