एक्सप्लोरर

INFOSYS विवाद: सीएफओ बंसल को कंपनी छोड़ने पर मिला था 17 करोड़ से ज्यादा मुआवजा

नई दिल्लीः इस समय चर्चाओं में चल रही सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इन्फोसिस के पूर्व सीएफओ टीवी मोहनदास पई ने आज आरोप लगाया कि कंपनी के प्रबंधकों ने उनके ही पद से 17.3 करोड़ रुपये का अभूतपूर्व विदाई पैकेज लेकर गए राजीव बंसल के कंपनी छोड़ने के बारे में आवश्यक सूचनाओं को समय पर सार्वजनिक नहीं किया. वैसे कंपनी के प्रबंधन तंत्र का दावा है कि इन्फोसिस में कंपनी संचालन के स्तर में कोई कमी नहीं है.

हाल में कंपनी संचालन के नियम और मानकों से कथित भटकाव को लेकर इंफोसिस कंपनी चर्चा में आ गई जब फाउंडर नारायणमूर्ति ने सीईओ विशाल सिक्का के फैसलों पर आपत्ति जताई थी.

पई ने कहा कि बंसल के पद छोड़ने के बारे में अक्तूबर 2015 की प्रेस विज्ञप्ति में सीएफओ (बंसल) और सीईओ (विशाल सिक्का) ने एक दूसरे के बारे में ‘अच्छी अच्छी बातें’ की थी, लेकिन इसमें उन्होंने विदाई पैकेज की सूचना नहीं दी. दिसंबर तिमाही के परिणाम के बाद भी उन्होंने इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की थी.

इन्फोसिस के प्रबंधन-तंत्र और कंपनी के संस्थापकों के बीच खींचतान ऐसे समय शुरू हुई है जबकि इन्फोसिस के पास इस समय 5 अरब डॉलर का कैश रिजर्व पड़ा है. संस्थापकों का कहना है कि उसे शेयर बायबैक कार्यक्रम के जरिए शेयरहोल्डर्स में बांटा किया जाना चाहिए.

पई से पूछा गया था कि क्या मौजूदा प्रबंधन तंत्र संस्थापकों की इस सूक्ति पर चल रहा है कि ‘जहां कहीं आशंका हो, बात को सार्वजनिक कर दो.’ पई ने कहा कि सीएफओ बंसल के विदायी पैकेज की जानकारी कंपनी ने अपनी वाषिर्क रिपोर्ट में तब की जबकि मीडिया को उसकी भनक लग गयी थी. उन्होंने कहा, ‘कोई किसी को नौकरी से विदा करने के लिए 24 महीने की तनख्वाह नहीं देता.’ उन्होंने कहा कि कंपनी के निदेशक मंडल की वेतन संबंधी समिति को ‘असुविधाजनक’ बंसल के मोटे विदाई पैकेज पर सवाल जरूर उठाने चाहिए थे.

क्या है मोहनदास पई की आपत्ति? पनाया डील विवाद के बाद कंपनी के पूर्व चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (सीएफओ) राजीव बंसल ने 2015 में इंफोसिस को छोड़ दिया था. कंपनी छोड़ते वक्त सीईओ विशाल सिक्का ने बंसल को 17.38 करोड़ रुपये का हर्जाना (सेवेरेंस अलाउंस) देना मंजूर किया और 2015 तक उन्हें बतौर हर्जाना 5 करोड़ रुपये दे दिए. फिलहाल इंफोसिस में फाउंडर्स मेंबर्स और बोर्ड के विवाद की मुख्य वजह राजीव बंसल को इतनी महंगी डील के तहत हर्जाना देना ही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget