एक्सप्लोरर

इंफोसिस ने खरीदी ऑट्रेलियाई IT कंपनी वर्सेंट में 75 परसेंट हिस्सेदारी, फोकस में रहेंगे शेयर

Infosys: इंफोसिस के शेयरों में आने वाले दिनों में हलचल दिख सकती है क्योंकि इसने ऑस्ट्रेलियाई आईटी कंपनी वर्सेंट में 75 परसेंट हिस्सेदारी खरीद ली है. यह सौदा 233.25 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर में हुआ.

Infosys: देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस (Infosys) ने ऑस्ट्रेलियाई आईटी कंपनी वर्सेंट ग्रुप में 75 परसेंट हिस्सेदारी हासिल कर ली है. यह सौदा 233.25 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (लगभग 1300 करोड़ रुपये) में हुआ. अब तक वर्सेंट पर ऑस्ट्रेलिया की टेलस्ट्रा ग्रुप का मालिकाना हक था, लेकिन अब इसका ऑपरेश्नल कंट्रोल इंफोसिस के हाथों होगा. जबकि वर्सेंट की पेरेंट कंपनी टेल्स्ट्रा की अब इसमें सिर्फ 25 परसेंट की ही हिस्सेदारी रहेगी.   

क्यों यह डील है जरूरी? 

यह डील इंफोसिस और टेल्स्ट्रा के बीच एक जॉइंट वेंचर है ताकि अपने ऑस्ट्रेलियाई बिजनेस के लिए AI-सक्षम क्लाउड और डिजिटल सॉल्यूशंस को बढ़ावा दिया जा सके. इंफोसिस के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) सलिल पारेख ने कहा, ''हम ट्रांसफॉर्मेटिव AI-फर्स्ट कैपेबिलिटीज को सक्षम बनाने के लिए इंफोसिस टोपाज को लाने के लिए उत्साहित है, जो वर्सेंट ग्रुप के क्लाउड-फर्स्ट डिजिटल फाउंडेशन के पूरक के तौर पर काम करेगा.''

वर्सेंट ग्रुप मुख्य रूप से सरकार और शिक्षा, वित्तीय संस्थानों, ऊर्जा और उपयोगिता वाले क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर क्लाउड सर्विसेज प्रदान करता है. यह कंपनी डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के लिए इंडस्ट्री के अपने लिडिंग ट्रेडिंग पार्टनर्स के साथ मिलकर क्लाउड स्ट्रैटेजी को डिजाइन करने और उन्हें लागू करने के लिए जानी जाती है. 

दोनों कंपनियां 2024 से साथ कर रही काम

कंपनी के पास ऑस्ट्रेलिया में 650 इंजीनियरों, एडवाइजर्स और स्ट्रैटेजिस्ट की एक पूरी टीम है. इंफोसिस के वर्सेंट ग्रुप के अधिग्रहण का मकसद ऑस्ट्रेलिया में अपनी मौजूदगी को मजबूत बनाना है. इंफोसिस अपनी सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग और आईटी ट्रांसफॉर्मेशन  को गति देने के लिए साल 2024 से अपनी पेरेंट कंपनी टेल्स्ट्रा के साथ मिलकर काम कर रही है. 

इंफोसिस के शेयरों में उछाल

इंफोसिस ने वर्सेंट ग्रुप की 75 परसेंट हिस्सेदारी खरीद ली है, इस खबर के आने के बाद अमेरिकी शेयर बाजार में इंफोसिस के शेयरों में 1.6 परसेंट का उछाल आया. इसी के साथ शेयर की कीमत 16.33 डॉलर पर पहुंच गई. वहीं, बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में भी इंफोसिस के शेयरों में तेजी देखी गई. 0.16 परसेंट की तेजी के साथ शेयर 1426.40 रुपये पर बंद हुए थे. 

 

ये भी पढ़ें: 

क्या SBI में आपका भी है अकाउंट? 15 अगस्त से बदलने जा रहा है यह नियम; ऑनलाइन पेमेंट से जुड़ा है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Rate Today: आ गया मुंबई से भोपाल तक सिलेंडर के रेट पर अपडेट, जानें कहां सबसे ज्यादा कम है कीमत?
आ गया मुंबई से भोपाल तक सिलेंडर के रेट पर अपडेट, जानें कहां सबसे ज्यादा कम है कीमत?
Petrol-Deisel Rate: चढ़ा या गिरा? जानें कितने में मिलेगा आज 1 लीटर पेट्रोल, डीजल की भी जानें कीमत
चढ़ा या गिरा? जानें कितने में मिलेगा आज 1 लीटर पेट्रोल, डीजल की भी जानें कीमत
Unclaimed Money: LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
Niti Aayog: सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget