एक्सप्लोरर

इंफोसिस बोर्ड ने खारिज किए संस्थापक नारायणमूर्ति के आरोप

नई दिल्लीः मौजूदा विवाद पर इन्फोसिस के बोर्ड ने आज आधिकारिक तौर पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. मुंबई में पत्रकारो से बात करते हुए इंफोसिस प्रबंधन ने कंपनी के संस्थापक नारायणमूर्ति के आरोप खारिज करते हुए कहा कि इंफोसिस के संस्थापकों का सम्मान है. लेकिन कंपनी नियम कानून के मुताबिक ही चल रही है. इंफसिस बोर्ड की ओर से रूपा कुडवा, आर. शेससाए, डॉ. विशाल सिक्का, प्रवीण राव मौजूद रहे जबकि कॉन्फ्रेंस कॉल पर 2 बोर्ड के अधिकारी मौजूद रहे.

आर. शेससाए ने बताया कि इन्फोसिस मे कोई जंग नहीं चल रही है बल्कि लोगों के नज़रिए मे फर्क है. हमें सलाह दी जाती है जिसे हम ध्यान से सुनते हैं. इस कंपनी के गवर्नेंस के कानून कड़े है, मजबूत हैं, हमें गर्व है कि हम इसका हिस्सा हैं. डॉ. पुनिता सिन्हा को नियुक्त करना सही फ़ैसला है. वह पढी लिखी हैं, इनकी नियुक्ति पर इसलिए सवाल नहीं उठाने चाहिए क्योंकि उनके परिजन किसी अलग क्षेत्र मे है. प्रह्लाद को बतौर इन्डीपेन्डेंट डायरेक्टर के रुप में लाना अच्छा कदम है और ये गवर्नेंस का विषय नहीं है.

त्वरित धन के बारे में कंपनी को पहली शिकायत विह्सलब्लोअर के तहत मिली. इस शिकायत को जवाब देकर सबूत मंगवाए लेकिन जवाब नहीं मिला. फिर भी कंपनी ने निष्पक्ष जांच की और अक्टूबर मे अंतर्राष्ट्रीय लॉ-फर्म के माध्यम से जांच कराई और पाया की यह शिकायत सही नहीं है क्योंकि कंपनी में कुछ भी गलत नहीं हुआ है.

गवर्नेंस के मामले मे कुछ भी गलत नहीं हुआ है और हमने नई भर्ती के लिए निजी लॉ कंपनी को लिया ताकी सही चयन हो सके. हम प्रमोटर्स के सुझावों को तरजीह देते हैं. हम कांच की इमारत मे रहते हैं इसलिए सबकुछ दिखता है. लेकिन हमें ज़्यादा न ताकें क्योंकि हमें काम भी करना है.

विशाल सिक्का की सैलरी पर दिया स्पष्टीकरण विशाल सिक्का की सैलरी पर कहा गया कि ये पूर्ण रुप से ठीक है. इनका कॉम्पनसेशन उनके काम के प्रदर्शन के साथ लिंक्ड है. हमने बैलेट के माध्यम से इसकी इजाज़त ली है जिसमें 97 फीसदी लोगों ने इसकी समर्थन किया है. राजीव बंसल और कंपनी के संस्थापकों ने जो ऑब्जर्वेशन किया है इसका हम सम्मान करते हैं. विशाल सिक्का ने 3 महीने मे 60 हजार किलोमीटर हर महीना ट्रैवेल किया जिसमे से 8 फीसदी वो निजी जेट से गए. इसमें कुछ गलत नहीं है लेकिन अब ट्रैवल का पैसा अकाउंट जांचेगी.

डॉ विशाल सिक्का का बयान हमने पिछले समय मे अच्छा काम किया है. राजीव के साथ टीम मे अलाईमेन्ट की दिक़्क़त थी इसलिए टीम मे बदलाव किया गया है.

आर. शेससाए ने ये भी बताया कि डायरेक्टर की नियुक्ति के बारे में सुझाव लिए जा रहे हैं. कंपनी तमाम सुझाव के लिए खुला नजरिया रख रही है और एन नारायणमूर्ति के साथ बातचीत जारी है. किसी तरह का कोई गंभीर मतभेद नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 साल की FD पर बंपर रिटर्न, कौन सा बैंक दे रहा है सबसे ज्यादा ब्याज?
1 साल की FD पर बंपर रिटर्न, कौन सा बैंक दे रहा है सबसे ज्यादा ब्याज?
टेक और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग का हब बनेगा जामनगर, मुकेश अंबानी ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के सामने पेश किया विजन
टेक और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग का हब बनेगा जामनगर, मुकेश अंबानी ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के सामने पेश किया विजन
डाटा लीक के बाद SBI में आपका खाता सुरक्षित है या नहीं, खुद बैंक ने बताया
डाटा लीक के बाद SBI में आपका खाता सुरक्षित है या नहीं, खुद बैंक ने बताया
पेट्रोल डीजल फिर महंगा होना तय! सितंबर में कच्चे तेल का बिल 47% बढ़ा
पेट्रोल डीजल फिर महंगा होना तय! सितंबर में कच्चे तेल का बिल 47% बढ़ा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget