एक्सप्लोरर

जनवरी में बढ़ गई माल ढुलाई की लागत, ट्रकों के किराये में बढ़ोतरी से महंगाई बढ़ने के आसार

Truck Fare: ट्रांसपोर्टेशन के लिहाज से चार प्रमुख माने जाने वाले मार्गों पर सबसे ज्यादा ट्रकों के किराये में बढ़ो़तरी आई है जिसमें दिल्ली मुंबई रूट शामिल है.

Inflation Update: आने वाले दिनों में माल ढुलाई की लागत बढ़ने के चलते महंगाई में बढ़ोतरी हो सकती है. ट्रकों के किराये में जनवरी महीने में 4 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है. एक रिपोर्ट के मुताबिक देश के प्रमुख मार्गों पर ट्रक किराये में जनवरी 2025 में अच्छा सुधार हुआ है जिसका कारण सर्दियों के फलों और सब्जियों का आना है. 

एनबीएफसी श्रीराम फाइनेंस के मासिक बुलेटिन के मुताबिक, जनवरी-मार्च तिमाही आमतौर पर काफी व्यस्त अवधि होती है, जिसमें रबी की फसल के बाद कृषि गतिविधि में तेजी आती है और कई क्षेत्रों में मैन्युफैक्चरिंग गतिविधियों में भी बढ़ोतरी होती है. इसमें बताया गया कि ट्रक किराये की बात करें तो दिल्ली-मुंबई-दिल्ली मार्ग पर चार प्रतिशत, मुंबई-कोलकाता-मुंबई मार्ग पर 3.7 प्रतिशत और दिल्ली-हैदराबाद-दिल्ली और कोलकाता-गुवाहाटी-कोलकाता मार्ग पर मासिक आधार पर किराये में 3.3 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है. 

रिपोर्ट के मुताबिक गतिविधि में इस तेजी के चलते पिछले महीने माल वाहक, कार्गो थ्री-व्हीलर के साथ-साथ यात्री बसों, मैक्सी कैब और कृषि ट्रेलरों जैसे वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है. इसमें कहा गया है कि मासिक आधार पर, जनवरी में माल वाहक की बिक्री में 41 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई. तिपहिया (माल) और यात्री बसों की बिक्री में 32 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई, जबकि मैक्सी कैब की बिक्री में 59 प्रतिशत की भारी वृद्धि दर्ज की गई.

इसके अतिरिक्त, रबी की फसल के मौसम में कृषि ट्रेलर की बिक्री में 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि मोटर कार की बिक्री में 54 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई और दोपहिया वाहनों की बिक्री में महीने-दर-महीने आधार पर 27 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.
 इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) क्षेत्र में, पिछले महीने ईवी दोपहिया वाहनों की बिक्री में 21 प्रतिशत और ईवी कार की बिक्री में 16 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई.

श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी वाई एस चक्रवर्ती ने कहा, ‘‘किराये की दरों में वृद्धि लॉजिस्टिक्स क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक संकेत है. इस वृद्धि का श्रेय सर्दियों के फलों और सब्जियों के आगमन को दिया जा सकता है, जिसने परिवहन और भंडारण सेवाओं की आवश्यकता को बढ़ा दिया है.’’ उन्होंने कहा कि हालांकि, देश के अधिकांश हिस्सों में चल रही शीत लहर की स्थिति ने वाहनों की आवाजाही पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है, जिससे आपूर्ति श्रृंखला में कुछ व्यवधान पैदा हुए हैं.

ये भी पढ़ें:

पश्चिम बंगाल में 1 लाख लोगों को मिलेगी नौकरी... इन सेक्टर्स में रिलायंस करने जा रहा बड़ा इंवेस्टमेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Price: 1 अगस्त से बदलेंगे गैस सिलेंडर के दाम, जानें महंगा होगा या सस्ता?
1 अगस्त से बदलेंगे गैस सिलेंडर के दाम, जानें महंगा होगा या सस्ता?
पर्सनल लोन से पहले इंटरेस्ट कैलकुलेटर का इस्तेमाल करना क्यों जरूरी है?
पर्सनल लोन से पहले इंटरेस्ट कैलकुलेटर का इस्तेमाल करना क्यों जरूरी है?
भारत का 1 रुपया नेपाल में कितना होता है?
भारत का 1 रुपया नेपाल में कितना होता है?
सावधान! Bank of Baroda का 1TB डेटा लीक, हैकर्स के हाथ ग्राहकों की डिटेल्स!
सावधान! Bank of Baroda का 1TB डेटा लीक, हैकर्स के हाथ ग्राहकों की डिटेल्स!

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'तुरंत रिहा करें'
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'तुरंत रिहा करें'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
Embed widget