एक्सप्लोरर

IIP October 2023: औद्योगिक उत्पादन ने पकड़ी रफ्तार, अक्टूबर में 12 पर्सेंट से भी ज्यादा रही 8 कोर सेक्टर की ग्रोथ

Industrial Growth: इससे एक महीने पहले सितंबर में आठ प्रमुख क्षेत्रों की ग्रोथ रेट 8.1 फीसदी रही थी, जो अक्टूबर महीने में 12 फीसदी के पार निकल गई...

देश का औद्योगिक क्षेत्र पूरी रफ्तार पकड़ने लगा है. अक्टूबर महीने के दौरान देश के औद्योगिक उत्पादन में जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की गई. गुरुवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पिछले महीने 8 कोर सेक्टर की ग्रोथ रेट 12 फीसदी के पार निकल गई.

इतनी रही वृद्धि दर

वाणिज्य मंत्रालय ने गुरुवार 30 नवंबर की शाम में अक्टूबर महीने के औद्योगिक उत्पादन के आधिकारिक आंकड़ों को जारी किया. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर महीने में आठ कोर सेक्टर की ग्रोथ रेट 12.1 फीसदी रही. इससे एक महीने पहले यानी सितंबर में 8 कोर सेक्टर की ग्रोथ रेट 8.1 फीसदी रही थी. हालांकि अब सितंबर की दर को वाणिज्य मंत्रालय ने संशोधित कर 9.2 पर्सेंट कर दिया.

साल भर पहले से जबरदस्त सुधार

सितंबर के आंकड़े में संशोधन के बाद भी अक्टूबर महीने के दौरान प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों के प्रदर्शन में शानदार सुधार आया है. साल भर पहले से तुलना करें तो तस्वीर पूरी तरह से ही बदल गई है. साल भर पहले की समान अवधि यानी अक्टूबर 2022 में आठ प्रमुख क्षेत्रों की वृद्धि दर महज 0.7 फीसदी रही थी.

इस तरह से बेहतर हुई स्थिति

हालिया महीनों में बेहतर हुए प्रदर्शन ने चालू वित्त वर्ष की स्थिति भी बेहतर की है. अप्रैल से अक्टूबर तक के हिसाब से आठ कोर इंडस्ट्रीज में सालाना आधार पर 8.6 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है. यह साल भर पहले की समान अवधि यानी अप्रैल 2022 से अक्टूबर 2022 के दौरान 8.4 फीसदी की रही वृद्धि दर की तुलना में ज्यादा है. पहली तिमाही में यानी अप्रैल से लेकर जून 2023 के दौरान आईआईपी में 4.5 फीसदी की तेजी आई थी.

इन दो सेक्टर ने किया कमाल

अक्टूबर महीने के शानदार प्रदर्शन में सबसे प्रमुख योगदान सीमेंट और इलेक्ट्रिसिटी सेक्टर का है. इन दोनों सेक्टरों के उत्पादन में साल भर पहले की तुलना में तेज उछाल आया. सीमेंट का प्रोडक्शन जहां इस दौरान 17.1 फीसदी बढ़ा, वहीं बिजली उत्पादन में 20.3 फीसदी की तेजी आई. एक महीने पहले सितंबर में सीमेंट और बिजली क्षेत्रों की ग्रोथ रेट क्रमश: 4.6 फीसदी और 9.9 फीसदी रही थी.

इन सेक्टर्स का भी हाल बढ़िया

अक्टूबर महीने के दौरान कोयला, स्टील और नेचुरल गैस सेक्टर का भी प्रदर्शन अच्छा रहा. कोयले के उत्पादन में 18.4 फीसदी, स्टील के उत्पादन में 11 फीसदी और प्राकृतिक गैस के उत्पादन में 9.9 फीसदी की तेजी दर्ज की गई.

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply
https://bit.ly/ekbabplbanhin

ये भी पढ़ें: ये हैं दुनिया के सबसे बड़े शेयर बाजार, जानिए भारत का नंबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 653 अंक और निफ्टी 161 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 653 अंक और निफ्टी 161 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Gold Silver Price Today: फिर चमका सोना-चांदी, 10 जुलाई को बढ़ गए दाम, खरीदारी से पहले जान लें नया रेट
Gold Silver Price Today: फिर चमका सोना-चांदी, 10 जुलाई को बढ़ गए दाम, खरीदारी से पहले जान लें नया रेट
LPG Price Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा? जानें 10 जुलाई को आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट
LPG Price Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा? जानें 10 जुलाई को आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट
Petrol- Diesel Price Today: तेल भरवाने जा रहे हैं? पहले चेक कर लें 10 जुलाई का रेट, कई शहरों में जारी हुए नए भाव
Petrol- Diesel Price Today: तेल भरवाने जा रहे हैं? पहले चेक कर लें 10 जुलाई का रेट, कई शहरों में जारी हुए नए भाव

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget