एक्सप्लोरर

औद्योगिक उत्पादन दो साल, खुदरा महंगाई दर 17 महीने के ऊंचे स्तर पर

दोनों ही आर्थिक पैमाने में बढ़ोतरी के बाद ब्याज दर में कमी की उम्मीदो पर पानी फिर गया है. रिजर्व बैंक गवर्नर की अगुवाई वाली मौद्रिक नीति समिति अगले महीने की शुरुआत में मौद्रिक नीति की समीक्षा करेगी

नई दिल्लीः आम बजट के ऐन पहले आर्थिक मोर्चे पर मिली जुली खबरें हैं. एक तरफ जहां खुदरा महंगाई दर पांच फीसदी के ऊपर हो गयी, वहीं औद्योगिक उत्पादन में बढ़ोतरी की दर आठ फीसदी से ज्यादा दर्ज की गयी.

दोनों ही आर्थिक पैमाने में बढ़ोतरी के बाद ब्याज दर में कमी की उम्मीदो पर पानी फिर गया है. रिजर्व बैंक गवर्नर की अगुवाई वाली मौद्रिक नीति समिति अगले महीने की शुरुआत में मौद्रिक नीति की समीक्षा करेगी. अब इस बात की उम्मीद नहीं के बराबर है कि समिति नीतिगत ब्याज दर में कोई कमी करेगी. वजह ये है कि केंद्र सरकार और रिजर्व बैंक के बीच हुए समझौते के मुताबिक खुदरा महंगाई दर का लक्ष्य वैसे तो 4 फीसदी है, लेकिन इसमें दो फीसदी तक की कमी-बेसी स्वीकार्य होगी. दूसरे शब्दों में कहें तो खुदरा महंगाई दर कम से कम दो फीसदी और ज्यादा से ज्यादा छह फीसदी होनी चाहिए.

खुदरा महंगाई दर सांख्यिकी मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर के महीने में खुदरा महंगाई दर 5.21 फीसदी दर्ज की गयी जबकि नवम्बर में ये दर 4.88 फीसदी थी. इस तरह खुदरा महंगाई दर 17 महीने के सबसे ऊंचे स्तर पर आ गयी. केवल खाने-पीने के सामान की खुदरा महंगाई दर की बात करे तो ये नवम्बर के 4.35 फीसदी के मुकाबले दिसंबर में बढ़कर 4.96 फीसदी पर पहुंच गया.

खुदरा महंगाई दर बढ़ाने में सबसे बड़ी भूमिका सब्जियों की रही, वही अंडा और फल भी पीछे नही रहे. सब्जियो की खुदरा महंगाई दर में 29 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने की मिली जबकि अंडे के मामले में खुदरा महंगाई दर करीब साढ़े नौ फीसदी और सब्जियों के मामले में करीब पौने सात फीसदी दर्ज की गयी. पिछले कुछ समय से सब्जियों खासकर पहले टमाटर और अब प्याज के दाम भाग रहे हैं. दूसरी ओऱ सर्दियों के बढ़ने के साथ ही अंडे की मांग बढी है जिसकी वजह से इसकी कीमत में इजाफा हुआ. जानकारों की मानें तो सब्जियो की दाम में कमी देखने को मिलेगी, लेकिन अंडे के दाम में फिलहाल तेजी का सिलसिला बना रहेगा.

औद्योगिक उत्पादन दर इस बीच, अर्थव्यवस्था में सुस्ती को लेकर आलोचना झेल रही सरकार के लिए राहत की खबर ये है कि औद्योगिक उत्पादन करीब 25 महीने के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया. नवम्बर के महीने में औद्योगिक उत्पादन दर 8.4 फीसदी दर्ज की गयी जबकि अक्टूबर के महीने मे ये 2.2 फीसदी पर थी. खास बात ये रही कि मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के विकास दर दोहरे अंक में रही. नवम्बर में ये दर 10.2 फीसदी रही जबकि अक्टूबर में ये दर 2.2 फीसदी थी.

मैन्युफैक्चरिंग का तेज रफ्तार से बढ़ना रोजगार के मोर्चे पर अच्छी खबर दे सकता है. क्योंकि औद्योगिक उत्पादन बढ़ने का मतलब जहां एक ओर मौजूदा कंपनियो की ओर से अपनी क्षमता का विस्तार है, वहीं दूसरी ओर नयी परियोजनाएं भी शुरु होने के संकेत मिलते हैं. दोनों ही सूरत में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार के नए मौके बनेंगे. आम तौर पर अगर एक व्यक्ति को सीधे-सीधे नौकरी मिलती है तो उसके साथ ही औसतन चार लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget