एक्सप्लोरर

आज फोकस में रहेंगे इंडसइंड बैंक के शेयर, 1960 करोड़ के नुकसान के बाद हुआ नए सीईओ का ऐलान

IndusInd Bank Shares: इंडसइंड बैंक के शेयर आज मंगलवार को निवेशकों की नजरों में रहेंगे क्योंकि इसमें तेजी आने की संभावना है. बैंक ने अपने नए सीईओ और एमडी का ऐलान किया है.

IndusInd Bank Shares: आज इंडसइंड बैंक के शेयर निवेशकों के फोकस में रहेंगे क्योंकि बैंक ने सोमवार देर रात को एक बड़ा फैसला लेते हुए राजीव आनंद को अपना नया MD और CEO चुना. इसके चलते आज बैंक के शेयरों में तेजी आने की संभावना है. इंडसइंड बैंक ने अपनी एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि राजीव आनंद का कार्यकाल 25 अगस्त 2025 से शुरू होकर 24 अगस्त, 2028 तक रहेगा. यानी कि वह तीन साल के लिए बैंक के कामकाज की बागडोर संभालेंगे. इससे पहले राजीव एक्सिस बैंक में डिप्टी एमडी थे, जहां उन्होंने होलसेल बैंकिंग बिजनेस और डिजिटल एजेंडे का कामकाज देखा. 

क्यों जरूरी थी यह नियुक्ति? 

यह नियुक्ति काफी अहम है क्योंकि इस साल अप्रैल में सुमंत कठपालिया के अपने पद से इस्तीफा देने के बाद इंडसइंड बैंक बिना एमडी और सीईओ के चल रहा है. सुमंत ने डेरिवेटिव पोर्टफोलियो अकाउंटिंग मुद्दे की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए यह घोषणा की थी, जिसके कारण बैंक के शेयर में भारी गिरावट आई थी. हालांकि, अब शेयर उस स्तर से उबर चुके हैं.

बैंक के अंदर हुए डेरिवेटिव लेनदेन के गलत हिसाब-किताब के चलते बैंक को 1960 करोड़ रुपये का भारी नुकसान हुआ था. जनवरी-मार्च 2025 तिमाही में बैंक को 2328.87 करोड़ का घाटा हुआ, जो बीते 20 सालों में पहली बार हुआ.

अब तक कौन संभाल रहा था कामकाज? 

सुमंत के इस्तीफे के बाद वरिष्ठ अधिकारियों की एक समिति द्वारा बैंक का कामकाज संभाला जा रहा था, जिनमें कन्ज्यूमर बैंकिंग के हेड सौमित्र सेन और चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर अनिल राव शामिल थे. इधर, राजीव आनंद अभी 3 अगस्त को ही एक्सिस बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर के पद से रिटायर हुए हैं. अब भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से मंजूरी मिलने के बाद राजीव आनंद की नियुक्ति को हरी झंडी मिल गई है. 

राजीव के पास 35 साल का अनुभव 

59 साल राजीव आनंद एक चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं, जिन्हें एसेट मैनेजमेंट, रिटेल बैंकिंग और होलसेल बैंकिंग में 35 साल से ज्यादा का अनुभव है. वह 2009 में एक्सिस एसेट मैनेजमेंट कंपनी के फाउंडिंग मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में एक्सिस ग्रुप संग जुड़े थे. 2013 में उन्होंने रिटेल बैंकिंग के प्रेसिडेंट के तौर पर एक्सिस बैंक में शामिल हुए और बाद में 2018 में होलसेल बैंकिंग डिवीजन का कामकाज संभाला. 

इंडसइंड बैंक के शेयर 

इंडसइंड बैंक के शेयर सोमवार को 2.5 परसेंट की बढ़त के साथ 803 पर बंद हुए थे. यह शेयर अपने 52-सप्ताह के निचले स्तर 606 से 33 परसेंट ऊपर आ गया है, जो इस साल की शुरुआत में डेरिवेटिव अकाउंटिंग में लैप्सेज का मुद्दा सामने आने के बाद गिर गया था. ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Jefferies ने इंडसइंड बैंक को 920 के टारगेट प्राइस के साथ 'खरीदें' रेटिंग दी है, जो मौजूदा स्तर से 17 परसेंट की संभावित बढ़त को दर्शाता है. 

 

ये भी पढ़ें: 

ट्रंप के टैरिफ का असर, अमेरिका के लिए भारत के एक्सपोर्ट में आ सकती है कमी; GTRI की रिपोर्ट में खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Loan Recovery: कर्जदारों सावधान! लोन नहीं चुकाया तो अब जब्त होगी प्रॉपर्टी, RBI ने जारी किए सख्त नियम
कर्जदारों सावधान! लोन नहीं चुकाया तो अब जब्त होगी प्रॉपर्टी, RBI ने जारी किए सख्त नियम
21000 रुपए के इन्वेस्टमेंट से 30 लाख तक का रिटर्न, क्या है वायरल खबर की सच्चाई? सरकार ने बताया
21000 रुपए के इन्वेस्टमेंट से 30 लाख तक का रिटर्न, क्या है वायरल खबर की सच्चाई? सरकार ने बताया
Indian Mango: अमेरिका में मिनटों में बिक रहे भारत के आम, अल्फांसो और केसर का दिखा जबरदस्त क्रेज! खत्म हुए स्टॉक
अमेरिका में मिनटों में बिक रहे भारत के आम, अल्फांसो और केसर का दिखा जबरदस्त क्रेज! खत्म हुए स्टॉक
TVK चीफ थलापति विजय की पत्नी के पास है Gold का भंडार, 1-2 नहीं... इतने करोड़ का है सोना
TVK चीफ थलापति विजय की पत्नी के पास है Gold का भंडार, 1-2 नहीं... इतने करोड़ का है सोना

वीडियोज

Sansani: कैदी और जेलर की लव स्टोरी ! | Crime News |
Mahadangal | Suvendu's PA Murder: बंगाल में आखिर कब रुकेगी हिंसा? | TMC | BJP | Chitra Tripathi
Janhit | Thalapathy Vijay | Tamil Nadu Election: विजय का 'अग्निपथ', नहीं बनेंगे CM? | TVK | DMK
Akhilesh-Mamata Meet: : बंगाल में हार के बाद अखिलेश का ममता को साथ!| TMC | BJP
Suvendu PA Murder | Sandeep Chaudhary: PA हत्याकांड का सबसे सटीक विश्लेषण | West Bengal | TMC | BJP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में हंटावायरस के पहले मरीज की हुई पुष्टि, डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज, हालत स्थिर
इजरायल में हंटावायरस के पहले मरीज की हुई पुष्टि, डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज, हालत स्थिर
शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या पर वारिस पठान ने केंद्र से कर दी ये बड़ी मांग, 'किसी भी पार्टी...'
शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या पर वारिस पठान ने केंद्र से कर दी ये बड़ी मांग, 'किसी भी पार्टी...'
मिचेल मार्श का तूफानी शतक, लखनऊ ने RCB को दिया 213 का लक्ष्य; 19-19 ओवर का है मैच
मिचेल मार्श का तूफानी शतक, लखनऊ ने RCB को दिया 213 का लक्ष्य; 19-19 ओवर का है मैच
'आपकी अपनी इच्छा है कि...', 8 घंटे काम करने की बहस पर बोले 'गदर 2' फेम एक्टर मनीष वाधवा | Exclusive Interview
इंटरव्यू: 'आपकी अपनी इच्छा है कि...', 8 घंटे काम करने की बहस पर बोले 'गदर 2' फेम एक्टर मनीष वाधवा
10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट युवाओं के लिए शानदार मौका, बिना इंटरव्यू मिलेगी FRI में नौकरी, जानें पूरी प्रक्रिया
10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट युवाओं के लिए शानदार मौका, बिना इंटरव्यू मिलेगी FRI में नौकरी, जानें पूरी प्रक्रिया
PM Bijli Yojana: 300 यूनिट फ्री बिजली दे रही सरकार, आज ही करें आवेदन, झुलसाती गर्मी में भी चलेंगे पंखें-कूलर
300 यूनिट फ्री बिजली दे रही सरकार, आज ही करें आवेदन, झुलसाती गर्मी में भी चलेंगे पंखें-कूलर
केरल में कांग्रेस की महिला विधायक को जबरन गले लगा रहा था सीनियर नेता, धक्का देकर हटाया दूर, Video हुआ वायरल
केरल में कांग्रेस की महिला विधायक को जबरन गले लगा रहा था सीनियर नेता, धक्का देकर हटाया दूर, Video वायरल
Supreme Court Lawyer Fees: कितनी फीस लेते हैं सुप्रीम कोर्ट के वकील? पार्किंग में रोज लगता है लग्जरी गाड़ियों का जमावड़ा
कितनी फीस लेते हैं सुप्रीम कोर्ट के वकील? पार्किंग में रोज लगता है लग्जरी गाड़ियों का जमावड़ा
Embed widget